Benefits Of Drinking Jamun Gond Katira Drink In Summer: गर्मी में कई बार ज्यादा खाने की वजह से, तला-भूना खाने और बाहर खाने की वजह से कई बार पेट में अपच, गैस, एसिडिटी और गैस की समस्या हो जाती है। कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करने लगते है। लेकिन फिर भी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में गर्मी में ये खास जामुन गोंद कतीरा ड्रिंक पी जा सकती है। ये ड्रिंक खाना पचाने में मदद करेगा। गट हेल्थ में सुधार करेगी और हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करेगी। इस ड्रिंक को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। ये ड्रिंक पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर होंगे और शरीर हेल्दी रहेगा। जामुन के सेवन से वजन कम होने के साथ डायबिटीज के मरीज इसका सेवन आसानी से कर सकते है। वहीं गोंद कतीरा इम्यूनिटी को मजबूत करके आंत को हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं गर्मी में कैसे बनाएं जामुन गोंद कतीरा ड्रिंक और इसके फायदों के बारे में।
1. जामुन गोंद कतीरा ड्रिंक
सामग्री
जामुन – 4-5
गोंद कतीरा – 1 चम्मच
तुलसी के बीज – 1 चम्मच (भीगे हुए)
नारियल पानी – 1
शहद- स्वादनुसार
जामुन गोंद कतीरा ड्रिंक बनाने का तरीका
जामुन गोंद कतीरा ड्रिंक बनाने के लिए जामुन के बीज निकाल कर अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें गोंद कतीरा को डाल कर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से ये आपस में अच्छे से मिक्स हो जाएंगे। अब इसमें भीगे हुए तुलसी के बीज और नारियल पानी को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। आपकी ड्रिंक तैयार है इसे सर्विंग ग्लास में डालकर सर्व करें।
जामुन गोंद कतीरा ड्रिंक पीने के फायदे
जामुन
जामुन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते है। ये खाना पचाने में मदद करने के साथ डायबिटीज को कंट्रोल करता है। ये ड्रिंक पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ वजन घटाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- पीसीओएस होने पर महिलाएं करें हलीम के बीजों का सेवन, हार्मोन्स होंगे संतुलित
गोंद कतीरा
गोंद कतीरा सेहत के लिए औषधी समासन होता है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर होती है और शरीर स्वस्थ रहता है। गोंद कतीरा में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे प्रोटीन, फोलिक एसिड, सोडियम और मैग्नीशियम आदि पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर डिचॉक्स होने के साथ खाना भी ठीक से पचता है।
तुलसी के बीज
तुलसी के बीज शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और पोटेशियम आदि पाए जाते है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर होते है और शरीर हेल्दी रहता है।
शहद
शहद शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता है। इसके सेवन से मोटापा कम होने के साथ हार्ट बर्न की समस्या को भी आसानी से दूर करता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
नारियल पानी
नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मी में इसको पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को पोषण भी मिलता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी आदि पाए जाते है। इसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है और शरीर को भी एनर्जी मुलती है।
जामुन गोंद कतीरा ड्रिंक पीने से शरीर को ये फायदे मिलते है। हालांकि, सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version