Expert

वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

Gond Katira For Weight Loss In Hindi: वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा का सेवन करने से आपकी वेट लॉस जर्नी तेज हो सकती है, जानें इसके सेवन का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका


Gond Katira For Weight Loss In Hindi: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और इस दौरान होने वाली कई आम समस्याओं को दूर करने के लिए गोंद कतीरा एक रामबाण उपाय है। पेट को स्वस्थ रखने से लेकर, कब्ज दूर करने और मुंह के छाले ठीक करने तक नियमित गोंद कतीरा खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसका सेवन करने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत के अनुसार, ''वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह एक नैचुरल वेट लॉस सप्लीमेंट साबित हो सकता है। पोषण से भरपूर यह सुपरफूड वजन घटाने में आपकी कई तरह से मदद करता है।'' अब सवाल यह उठता है, कि वजन घटाने के लिए आप गोंद कतीरा का सेवन कैसे कर सकते हैं? इस लेख में हम आपको वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा खाने के फायदे और सेवन का तरीका बता रहे हैं।

Gond Katira For Weight Loss In Hindi

वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा के फायदे- Gond katira benefits for weight loss in hindi

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, ''गोंद कतरी ट्रैगाकैंथ गम पौधे से प्राप्त ठोस सफेद क्रिस्टल वाला गोंद होता है, जो पानी में कुछ मिनटों भीगने के बाद नरम और चिपचिपा हो जाता है। यह पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है। पोषण की बात करें, तो गोंद करीता डाइट्री फाइबर, प्रोटीन और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। यह गर्मियों में हीटस्ट्रोक और सनस्ट्रोक जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।''

वजन घटाने के लिए इसके फायदों की बात करें, तो यह पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। यह अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है। इसके अलावा, इसका सेवन करने मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। साथ ही, तेजी से अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करता है। गोंद कतीरा एक प्रोबायोटिक भी है, जिसका अर्थ है कि यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: लोकल फूड्स खाना सेहत के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है? बता रहे हैं न्यूट्रिशनिस्ट

हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि वजन घटाने के लिए आपको आपने पूरे दिन के कैलोरी इंटेक का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप दिन भर ठूस-ठूस कर खा रहे हैं, तो गोंद कतीरा खाने से आपको कुछ खास लाभ नहीं मिल सकता है।  लेकिन अगर संतुलित आहार और कम कैलोरी के साथ गोंद कतीरा डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपकी वेट लॉस जर्नी तेज हो सकती है।

वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा कैसे खाएं- How To Eat Gond Katira For Weight Loss In Hindi

बहुत से लोग गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन मिल्क शेक या नींबू पानी में मिलाकर करते हैं। यह इसे डाइट में शामिल करने का एक अच्छा तरीका है। इससे उनके स्वाद में भी कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है।

इसे भी पढ़ें: दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये 7 फल, कम होगा हार्ट की बीमारियों का जोखिम

वजन घटाने के लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच गोंद कतीरा के क्रिस्टल डालें। इसमें कुछ पुदीने के पत्ते पीसकर और 1-2 चम्मच नींबू का रस निचोड़ सकते हैं। इसमें चुटकी भर नमक और शहद मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और इसका सेवन करें। आप इसमें चिया के बीज या सब्जा के बीज डालकर भी खा सकते हैं।

All Image Source: freepik

Read Next

पहाड़ी सब्जी फिडलहेड फर्न (लिंगुड़ा) खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version