आज के समय में अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इसके लिए लोग हेल्दी फूड्स का चुनाव भी करते हैं, लेकिन आपके फ्रिज में रखी कुछ चीजें स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें कि फ्रिज में रखे कौन से फूड्स स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं?
फ्रिज के कौन से फूड्स स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, अक्सर लोग फ्रिज में फूड को स्टोर करके रखते हैं, लेकिन लंबे समय तक फ्रिज में रखे फूड्स को खाने से बचना चाहिए। इसके कारण व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, आमतौर पर लोग कुछ फूड्स को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, जिनको वे स्वाद बढ़ाने के लिए खाते हैं। लेकिन फ्रिज में रखी इन चीजों को खाने से बचना चाहिए। ये स्वाद तो बढ़ाती हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं।
कैचअप न खाएं
अक्सर लोग महीनों तक कैचअप को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं। कैचअप में सोडियम, ऑर्टिफिशियल कलर, हाई शुगर, प्रिजर्वेटिव्स और फ्लेवर्स होते हैं। ऐसे में कैचअप का अधिक सेवन करने से एसिडिटी होने, वजन बढ़ने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर का स्तर अधिक बढ़ने की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या फ्रिज में प्लास्टिक कंटेनर में खाना स्टोर करना सेहत के लिए सुरक्षित है? जानें डॉक्टर से
मेयोनीज न खाएं
आज के समय में ज्यादातर लोगों के फ्रिज में मेयोनीज रखी होती है। इसको लोग अक्सर सैंडविच या सैलड ड्रेसिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। मेयोनीज में अधिक मात्रा में शुगर, फैट और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं। मेयोनीज का अधिक सेवन करने से व्यक्ति को वजन बढ़ने, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
-1777805016715.jpg)
सोडा या कोल्ड ड्रिंक
अक्सर लोग सोडा, जूस, कोल्ड ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक फ्रिज में रखते और इनको पीते हैं। लेकिन इन ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में शुगर और कैलोरीज होती हैं और इसमें न्यूट्रिशनल वेल्यू नहीं होती है। इनका अधिक सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर या इंसुलिन रेजिस्टेंस होने, पेट की चर्बी बढ़ने और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
आइसक्रीम न खाएं
गर्मियों में मौसम में ज्यादातर लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। इसमें बहुत से फ्लेवर, शुगर, फैट्स और कैलोरीज होती हैं। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को वजन बढ़ने और ब्लड शुगर की स्पाइक का खतरा बढ़ सकता है। इसके बजाए ग्रीक योगर्ट में शहद और ताजा फलों को डालकर खाया जा सकता है।
फ्रोजन फूड न खाएं
अक्सर लोग अपने फ्रिज में फ्रेंच फ्राइज, फ्रोजन पिज्जा, फ्रोजन मीट जैसे फ्रोजन फूड्स को रखते हैं। ऐसे में फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। फ्रोजन फूड्स में अधिक मात्रा में सोडियम, शुगर और फैट्स होते हैं। ऐसे में इनका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: मेयोनीज नहीं है पसंद तो ट्राई करें ये 2 ऑप्शन, सेहत के लिए भी होते हैं फायदेमंद
बटर न खाएं
बटर में बहुत सी कैलोरीज और सैचुरेटिड फैट होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
फ्लेवर्ड योगर्ट न खाएं
फ्लेवर्ड योगर्ट में बहुत से फ्लेवर्स, फूल फैट, अधिक शुगर और कैलोरीज होती हैं। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती हैं। इसके बजाए नॉन फैट वाले प्लेन योगर्ट में फलों और नट्स को डालकर खाया जा सकता है। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
निष्कर्ष
फ्रिज में रखी कैचअप, मेयोनीज, सोडा या कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, फ्रोजन फूड, बटर और फ्लेवर्ड योगर्ट जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। ऐसे में खाने के हेल्दी ऑप्शन्स को ही चुनें। इसके अलावा, स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
आइसक्रीम का हेल्दी विकल्प क्या हो सकता है?
आइसक्रीम में मौजूद शुगर और फैट से बचने के लिए आप ग्रीक योगर्ट में शहद और ताजे कटे हुए फलों को मिलाकर खा सकते हैं। यह स्वाद में भी अच्छा होता है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।फ्रिज में रखे खाने के बारे में सबसे जरूरी सावधानी क्या है?
किसी भी फूड आइटम को महीनों तक स्टोर न करें। जितना हो सके ताजा और घर का बना खाना खाएं। प्रोसेस्ड और पैकेज्ड चीजों को फ्रिज से बाहर करना ही बेहतर है।फ्रोजन फूड क्यों नहीं खाने चाहिए?
फ्रोजन फूड्स को ताजा दिखाने के लिए इनमें सोडियम और सैचुरेटेड फैट्स का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इन्हें बार-बार खाने से वजन तेजी से बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 03, 2026 16:14 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 03, 2026 16:14 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain