बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या होना काफी आम हो जाता है। इस स्थिति में छींकें और बंद नाक की समस्या होना भी काफी आम हो जाता है। ऐसे में बचपन से ही हम सभी सुनते आ रहे हैं कि सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत पाने के लिए विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। लोगों का मानना है कि विटामिन सी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बचाव हो सकता है। चाहे वह संतरे और नींबू का रस हो या फिर बाजार में मिलने वाली गोलियां, लोग इन्हें सर्दी-जुकाम से सुरक्षा का कवच मानकर खाने लगते हैं। हालांकि, यह सिर्फ एक पुराना घरेलू मिथक है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी से चला आ रहा है। आइए इस लेख में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानते हैं कि क्या वास्तव में विटामिन सी लेने से नॉर्मल सर्दी-जुकाम से बचाव हो सकता है या नहीं?
क्या विटामिन C सच में सर्दी-जुकाम से बचाता है?
Dr. Pooja Pillai बताती हैं कि विटामिन सी एक जरूरी पोषक तत्व है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। विटामिन सी स्किन और ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने, घाव भरने और प्लांट बेस्ड फूड्स से आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है। मगर ज्यादा विटामिन सी लेने से लोगों में सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं रुकती है।
साल 2006 में Institute for Quality and Efficiency in Health Care में प्रकाशित रिसर्च समरी के अनुसार लंबे समय तक रोजाना विटामिन सी लेने से सर्दी-जुकाम को रोकना मुमकिन नहीं है। हालांकि, ऐसा करने से लोगों के बीमार रहने का समय लगभग 10 प्रतिशत तक कम हो सकता है। आसान शब्दों में कहें तो जो सर्दी-जुकाम 10 दिन तक रहता है, वह 9 दिनों में ही ठीक हो सकता है। इस रिसर्च में यह भी बताया गया है कि जो लोग हमेशा विटामिन सी लेते थे, उनमें सर्दी-जुकाम के लक्षण भी थोड़े हल्के थे।
इसे भी पढ़ें: काढ़ा या विटामिन सी? वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या है ज्यादा असरदार
Dr. Pooja Pillai आगे कहती हैं कि इसलिए, अगर आपको पहले से ही सर्दी-जुकाम है, तो लक्षण शुरू होने के बाद विटामिन सी की ज्यादा डोज लेने से खास फर्क पड़ने की संभावना कम हो जाती है और ज्यादा डोज लेने से पेट में दर्द, जी मिचलाना, दस्त आदि जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं या कुछ लोगों में किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ सकता है।
एक दिन में कितना विटामिन C है जरूरी?
डॉ. पूजा पिल्लई के अनुसार ज्यादातर हेल्दी लोगों को बिना सप्लीमेंट के संतुलित डाइट से ही पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी लेना चाहिए। बड़े पुरुषों को रोजाना लगभग 90 mg और महिलाओं के लिए 75 mg विटामिन सी लेने की सलाह दी जाती है। वहीं, स्मोकिंग करने वालों को रोजाना 35 mg ज्यादा विटामिन सी लेने की जरूरत होती है क्योंकि स्मोकिंग से शरीर में विटामिन सी का लेवल कम हो जाता है।
-1782981715851.jpg)
विटामिन सी की कमी कैसे पूरी करें?
Dr. Pooja Pillai ने बताया कि विटामिन सी के बेहतरीन नेचुरल सोर्स में संतरा, मौसंबी, नींबू, अमरूद, आंवला, कीवी, स्ट्रॉबेरी, पपीता, आम, अनानास, टमाटर, ब्रोकली, शिमला मिर्च, पत्तागोभी और पालक जैसे फूड्स शामिल हैं। विटामिन C गर्मी के प्रति संवेदनशील होता है, इसलिए ज्यादा देर तक पकाने के स्थान पर ताजे फल और हल्की पकी हुई सब्जियां खाने से इसमें मौजूद विटामिन ज्यादा सुरक्षित रहता है। ध्यान रहे, अगर डॉक्टर आपको किसी कमी, प्रेग्नेंसी, खास मेडिकल स्थितियों या खान-पान में कमी के कारण सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं, तो खुद से सप्लीमेंट्स की बहुत ज्यादा मात्रा लेने के स्थान पर वही खुराक लें।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं विटामिन C से भरपूर ये फल
सर्दी-जुकाम को कम करने के उपाय
Dr. Pooja Pillai के अनुसार, सर्दी-जुकाम के जोखिम को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है-
- नियमित रूप से हाथ धोना
- हेल्दी डाइट लेना
- भरपूर मात्रा में नींद पूरी करना
- शारीरिक रूप से एक्टिव रहना
- तनाव को मैनेज करना
- समय पर जरूरी वैक्सीन लगवाना
निष्कर्ष
मौसम में बदलाव या वायरल इंफेक्शन के कारण होने वाले सर्दी-जुकाम से बचने के लिए लोग सबसे पहले विटामिन सी लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन यह सर्दी-जुकाम से बचाव में पूरी तरह मदद नहीं करता है। सर्दी-जुकाम होने पर विटामिन सी लेने से आपकी सेहत पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर आप नियमित रूप से विटामिन सी लेते हैं तो सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने और जुकाम को जल्दी ठीक करने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik
FAQ
बार-बार जुकाम किसकी कमी से होता है?
बार-बार जुकाम होना मुख्य रूप से कमजोर इम्यून सिस्टम की निशानी है। यह अक्सर विटामिन सी, डी, ए और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण होता है।बार-बार सर्दी-जुकाम होने का क्या कारण है?
बार-बार जुकाम होने के कारण इम्युनिटी का कमजोर होना, धूल-मिट्टी या मौसमी एलर्जी, साइनस की समस्या या स्मोकिंग हो सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 02, 2026 15:27 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jul 02, 2026 15:27 IST
Modified By : Katyayani TiwariJul 02, 2026 15:27 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr. Pooja Pillai