
Color of Fruits And Vegetables And Benefits: हमारी डेली डाइट में फल और सब्जियां पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी है। इनमें मौजूद आवश्यक विटामिन और मिनरल्स समस्त स्वास्थ्य को फायदा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सब्जियों और फलों में मौजूद ये अलग-अलग रंगों में कई गुण छुपे होते हैं? इनमें मौजूद अलग-अलग रंग सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। इस विषय को और भी विस्तार से समझाते हुए डॉ स्मिता भोर पाटिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।

फलों और सब्जियों के अलग-अलग रंगों के गुण- Color of Fruits And Vegetables And Their Benefits
काले रंग से फूड्स
काले रंग से खाद्य पदार्थ जैसे कि ब्लैकबेरी, काले चावल और ब्लैक बीन्स का सेवन करना फायदेमंद है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। साथ ही यह त्वचा को हेल्दी रखने और समस्त शरीर के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।
नारंगी रंग के खाद्य पदार्थ
नारंगी रंग के खाद्य पदार्थ जैसे कि संतरे, गाजर, शकरकंद बच्चों की पहली पसंद होते हैं। इनमें अधिक मात्रा में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल जाता है। यह आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी असरदार होते हैं। मौसम के मुताबिक इनका सेवन करने से बीमारियों से दूर रहने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़े- विटामिन ई से भरपूर होती हैं ये फल और सब्जियां, रोजाना करें सेवन
मैजेंटा रंग के खाद्य पदार्थ
मैजेंटा रंग के खाद्य पदार्थों जैसे कि चुकंदर, लाल गोभी, लाल अंगूर हर मौसम में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इस प्राकृतिक मैजेंटा रंग में एंथोसायनिन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण देते हैं। इनके सेवन से हार्ट हेल्थ को फायदा होता है।
बैंगनी खाद्य पदार्थ
बैंगनी रंग के खाद्य पदार्थ जैसे कि ब्लूबेरी, बैंगन कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें एंथोसायनिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो याददाश तेज करने, शरीर की सूजन को कम करने के साथ समग्र स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद कर सकते हैं।
हरे रंग के फल और सब्जियां
हरी सब्जियों जैसे कि पालक, मैथी इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद आवश्यक गुण आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये पाचन को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद हैं। इन गुणों को डाइट में शामिल करने के लिए आप पालक, खीरा, कीवी, अंगूर, एवोकाडो और ब्रोकली खा सकते हैं।
इसे भी पढ़े- Vocal for Local: फूड डे 2021 पर जानें भारत के 10 देसी सब्जियों और फलों के बारे में, जो होते हैं सुपर-हेल्दी
सफेद रंग के खाद्य पदार्थ
सफेद रंग के खाद्य पदार्थ जैसे कि केला, नाशपाती, आलू, प्याज, मशरूम और गोभी आदि। इनमें पाए जाने वाले आवश्यक गुण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इनके सेवन से पाचन भी दुरुस्त रहता है और इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ती है।
खाद्य पदार्थों के ये अलग-अलग सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। मौसम के मुताबिक ये फल-सब्जियां डाइट में शामिल करने से समस्त शरीर को फायदा होता है।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version