Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है? जानें मजबूत करने के आसान उपाय

Can Pregnancy Cause Weak Immune System: प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसा क्यों होता है और इसे कैसे मैनेज किया जा सकता है? आइए, जानते हैं एक्सपर्ट से।

Why Is Your Immune System Weaker During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। गर्भ में एक नन्हीं सी जान का विकास हो रहा होता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं की प्रेग्नेंसी की जर्नी परेशानियों से घिरी रहती है, जैसे कभी उल्टी, जी मचलाना, मूड स्विंग्स होना आदि। वैसे तो ये सभी परेशानियां सामान्य हैं और जैसे-जैसे दिन चढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे इनमें कमी आती रहती है। इन सभी स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने के लिए महिलाओं को हेल्दी डाइट और जीवनशैली अपनाने के लिए कहा जाता है। माना जाता है कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए वे इन दिनों आसानी से बीमार पड़ जाती हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है कि प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है? इसे बेहतर बनाने के लिए क्या कुछ कर सकते हैं? आइए, जानते हैं Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से। (Pregnancy Me Immunity Kamjor Kyu Hoti Hai)

क्या प्रेग्नेंसी में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है?- Does Pregnancy Cause Weak Immune System

do you have a weak immune system when pregnant 1 (10)

डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, तो प्रेग्नेंसी में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। यही कारण है कि इस अवस्था में महिलाओं का शरीर सक्षम तरीके से इंफेक्शन या वायरस से नहीं लड़ पाता है। ऐसे में बदलते मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं आसानी से बीमार हो जाती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शरीर द्वारा यह प्रतिक्रिया बहुत जरूरी है, ताकि गर्भ में पल रहे शिशु को शरीर बाहरी तत्व न समझे। विशेषज्ञ आगे यह समझाते हैं कि इस अवस्था में महिलाओं की इम्यूनिटी पूरी तरह कमजोर नहीं होती है। असल में, यह गर्भ में पल रहे शिशु को प्रोटेक्ट करने का एक तरीका है। हां, अगर महिला बार-बार बीमार पड़ रही है या संक्रमित हो रही है, तो ऐसे में वे वैक्सीन जैसे फ्लू शॉट्स आदि लगवा सकती हैं। इस तरह की एक्स्ट्रा केयर उन्हें और गर्भ में पल रहे उनके शिशु के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है। Centers for Disease Control and Prevention भी यह सलाह देता है कि प्रेग्नेंसी में फ्लू शॉट लगवाकर प्रेग्नेंट महिलाएं अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए जरूर ध्यान रखें एक्सपर्ट की बताई ये 3 बातें, स्वस्थ होगा शिशु

प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए क्या करें?- Pregnancy Me Immunity Kaise Badhaye

can a pregnant woman with gestational diabetes eat jamun  01 (7)

1. अच्छी डाइट लें

प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को हेल्दी डाइट पर फोकस करना चाहिए। उन्हें रंग-बिरंगी चीजों का सेवन करना चाहिए। इसका मतलब है कि उन्हें तरह-तरह की सब्जियां और फलों को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इसमें लीन प्रोटीन, नट्स, सीड्स, प्रोबायोटिक रिच फूड्स आदि भी शामिल हैं।

2. पर्याप्त पानी पिएं

प्रेग्नेंसी में हर महिला के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। विशेषज्ञों की मानें, तो हर प्रेग्नेंट महिला को प्रत्येक दिन स्वस्थ लोगों की तुलना में 300 एमएल ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और इम्यूनिटी को सपोर्ट मिलता है।

इसे भी पढ़ें: जानें प्रेगनेंसी में कौन से टेस्ट कराने हैं बेहद जरूरी, ताकि मां और शिशु दोनों की सेहत का ठीक पता चल सके

3. अच्छी नींद लें

प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसा हार्मोनल असंतुलन की वजह से हो सकता है और जैसे-जैसे शिशु का भार बढ़ता जाता है, महिला के लिए उठना-बैठना और सीधे होकर लेटना भी चैलेंजिंग हो जाता है। ऐसे में अच्छी नींद लेना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए।

4. एक्सरसाइज करें

what happens if you don't exercise during pregnancy 01 (9)

प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए एक्सरसाइज करना भी अच्छा होता है। हालांकि, महिलाओं को यह ध्यान रखना है कि अगर डॉक्टर ने एक्सरसाइज करने के लिए मना किया है, तो कोई भी वर्कआउट न करें। अगर आप कर सकते हैं, तो नियमित रूप से वॉकिंग, योग आदि करें। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है, जो कि कमजोर इम्यूनिटी में मददगार साबित होता है।

5. सप्लीमेंट्स लें

कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ जीवनशैली में बदलाव या हेल्दी डाइट ही इम्यूनिटी को बूस्ट नहीं कर पाता है। अगर जरूरी हो, तो डॉक्टर की सलाह पर प्रेग्नेंसी महिलाएं सप्लीमेंट्स ले सकती हैं। आमतौर पर प्रेग्नेंसी में महिलाएं विटामिन डी, जिंक, आयोडीन और आयरन के सप्लीमेंट्स लेती हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार डॉक्टर की सलाह पर सही सप्लीमेंट लें। इससे भी इम्यूनिटी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। हालांकि, सही खानपान और जीवनशैली की अच्छी आदतों को अपनाकर प्रेग्नेंसी में अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। इसके बावजूद, मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्पेशल केयर भी आवश्यक होता है। इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें। ये उपाय भी आपको बीमार होने से रोकता है और गर्भ में पल रहे शिशु को प्रोटेक्ट करता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

    प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए फॉलिक एसिड, आयर, विटामिन बी2 और प्रोटीन युक्त चीजें अपनी डाइट में शामिल करें। अगर आपको मतली-उल्टी जैसी समस्याएं अधिक होती हैं, तो एक बार में हैवी मील लेने के बजाय दिन भर में थोड़ा-थोड़ा मील लें।
  • गर्भ में बच्चा कमजोर हो तो क्या करना चाहिए?

    गर्भ में बच्चा कमजोर है, तो इस संबंध में अपने डॉक्टर को संपर्क करें। वे सही जांच करके सभी जरूरी सलाह देंगे, जैसे डाइट में क्या बदलाव करने हैं और जीवनशैली कैसी हो। इसके साथ-साथ डॉक्टर प्रेग्नेंट महिलाओं को कुछ दवाएं परामर्श कर सकते हैं, जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरूरी हो।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाएं?

    इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरे और नींबू जैसे सिट्रस फ्रूट्स, लहसुन, अदरक, पालक, बादाम और ग्रीन टी जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

Read Next

क्या वाकई प्रेग्नेंसी में सेक्स का ज्यादा मन करता है और करता है तो क्या ये नॉर्मल है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 12, 2026 14:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 12, 2026 14:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 12, 2026 14:57 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content