प्रेग्नेंसी में क्रेविंग्स होना आम बात है, लेकिन कई महिलाएं इसे सामान्य समझकर अपनी पसंदीदा चीजों का ज्यादा सेवन करने लगती हैं। इससे सेहत बिगड़ सकती है। बार-बार क्रेविंग्स होने पर बाहर का खाना अच्छी आदत नहींं है, इससे सेहत बिगड़ सकती है खासकर प्रेग्नेंसी के दौरान जब महिलाओंं को पोषक तत्वोंं की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इस दौरान बाहर का तला-भुना और हैवी भोजन का सेवन करने से सेहत खराब हो सकती है। डॉक्टर से जानें प्रेग्नेंसी में बार-बार जंक फूड खाने की लत सेहत को कैसे खराब कर सकती है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Smriti Agrawal, Professor & Gynaecologist At Department Of Obstetrics & Gynaecology, King George's Medical University, Lucknow से बात की।
प्रेग्नेंसी में जंंक फूड खाकर मोटापा, हाई बीपी, डायबिटीज का खतरा

- जंंक फूड में कैलोरी, शुगर और अनहेल्दी फैट्स होते हैं जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ सकता है।
- ज्यादा जंक फूड जैसे शुगरी ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड स्नैक्स वगैरह का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
- जंंक फूड्स में नमक की मात्रा ज्यादा होती है जिससे ब्लड प्रेशर असामान्य हो सकता है और प्रीएक्लेम्पसिया का खतरा बढ़ सकता है।
- जंक फूड्स में पोषक तत्व जैसे आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, प्रोटीन वगैरह की कमी होती है जो कि बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं।
- साथ ही जंंक फूड का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वोंं की कमी भी हो सकती है। प्रेग्नेंसी में शरीर को आयरन, विटामिन्स और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की विशेष जरूरत होती है।
- अगर प्रेग्नेंसी के दौरान जंंक फूड्स का ज्यादा सेवन करेंगी, तो होने वाला शिशु भी मोटापे का शिकार हाे सकता है।
- प्रोसेस्ड और फ्राइड फूड्स से कब्ज, ब्लोटिंग, एसिडिटी जैसी समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं, क्योंंकि ये समस्याएं पहले से ही प्रेग्नेंसी के दौरान हो रही होती हैं और ऐसी चीजों का सेवन करने से ज्यादा बढ़ सकती हैं।
- जंक फूड्स का सेवन ज्यादा करेंगी, तो हर समय थकान महसूस होगी, मूड स्विंंग्स की शिकायत रहेगी और शरीर में सूजन भी बढ़ सकती है।
- प्रेग्नेंसी में रिफाइंड कार्ब्स, ट्रांस फैट्स का अधिक सेवन करने से सूजन बढ़ सकती है और सेहत खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें
प्रेग्नेंसी में हेल्दी विकल्प चुनें
साल 2013 में Birth नामक एक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, जिन महिलाओं ने प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा जंक फूड खाया, उनके बच्चों का जन्म के समय वजन चार किलोग्राम से ज्यादा होने की संभावना पाई गई। इसलिए प्रेग्नेंसी में जंंक फूड खाने के बजाय ये हेल्दी विकल्प चुनें-
- कैंडीज या मीठी डेजर्ट्स को खाने के बजाय ताजे फल खाएंं।
- चिप्स की जगह होममेड पॉपकार्न खाएंं।
- आइसक्रीम की जगह दही और नट्स खाएं।
- बर्गर या पिज्जा की जगह होल ग्रेन सैंडविच खाएं।
- कोल्ड ड्रिंक्स की जगह ताजी स्मूदीज का सेवन करें।
निष्कर्ष:
प्रेग्नेंसी में क्रेविंग्स होने पर कभी-कभार जंक फूड का सेवन किया जा सकता है, लेकिन आए दिन जंक फूड का सेवन करने से महिला मोटापा, हाई बीपी, डायबिटीज जैसी बीमारियोंं का शिकार हो सकती है, शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, सूजन बढ़ सकती है और पाचन समस्याएं हो सकती हैं।
FAQ
प्रेग्नेंसी में ज्यादा कैफीन लेने के नुकसान क्या हैं?
प्रेग्नेंसी में ज्यादा कैफीन लेने से डिहाइड्रेशन और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है और पोषक तत्वों के एब्जॉर्ब होने की प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है।प्रेग्नेंसी में कौन से पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं?
प्रेग्नेंसी में शरीर को फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 21, 2026 19:03 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 21, 2026 19:03 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Prof Dr Smriti Agrawal