Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या प्रेग्नेंसी में बढ़ा वजन भविष्य में फैटी लिवर का जोखिम बढ़ाता है? जानें डॉक्टर से

क्या प्रेग्नेंसी में आपका वजन भी काफी ज्यादा बढ़ गया था? अगर हां, तो ध्यान रखें कि भविष्य में इसकी वजह से फैटी लिवर की समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसा क्यों और कैसे होता है? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

प्रेग्नेंसी में महिलाओं का वजन बढ़ना पूरी तरह सामान्य है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गर्भ में पल रहे शिशु का विकास जैसे-जैसे होता है, वैसे-वैसे उसका भार बढ़ता है, जिससे महिला का वजन बढ़ने लगता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान सही पौष्टिक आहार लेने की वजह से भी महिलाओं के वजन फर्क नजर आता है। बहरहाल, अक्सर माना जाता है कि डिलीवरी के बाद वजन कम हो जाता है और कंप्लीट रेस्ट के बाद महिलाएं पूरी तरह नॉर्मल हो जाती हैं। हालांकि, महिलाओं के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि प्रेग्नेंसी में बढ़ा वजन भविष्य में फैटी लिवर का जोखिम बनता है या नहीं? इस बारे में जानने के लिए हमने वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

क्या प्रेग्नेंसी में बढ़ा वजन भविष्य में फैटी लिवर के रिस्क को बढ़ाता है?

can weight gain during pregnancy increase risk of fatty liver in future answers doctor 01 (19)

प्रेग्नेंसी के दौरान वजन का बढ़ना पूरी तरह सामान्य है। हालांकि, जिन प्रेग्नेंसी के दौरान जो महिलाएं ओबेसिटी का शिकार थीं, उन्हें फैटी लिवर यानी MASLD (Metabolic Dysfunction-Associated Steatotic Liver Disease) का खतरा बना रहता है। साल 2024 में Intechopen में साइंटिफिक पब्लिशर द्वारा जारी एक अध्ययन के अनुसार, "हाल के सालों में गर्भावस्था के दौरान MASLD (लिवर में चर्बी जमा होने की बीमारी) एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है, क्योंकि इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह समस्या उन महिलाओं के लिए चिंताजनक है, जो मोटापे या प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली शुगर से पीड़ित रही हैं। इसकी वजह से मां और होने वाले बच्चे दोनों की सेहत पर भविष्य में बुरा असर पड़ सकता है और उन्हें दिल की बीमारी, डायबिटीज और लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसमें फैटी लिवर भी शामिल है।"

इसे भी पढ़ें: क्यों प्रेग्नेंसी में फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? डॉक्टर ने इससे होने वाली गंभीर जटिलताएं समझाई

प्रेग्नेंसी में मोटापे के कारण फैटी लिवर की समस्या कैसे बढ़ती है?

मेटाबोलिक बदलावः प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में हार्मोनल बदलाव काफी ज्यादा होते हैं। वहीं, मेटाबोलिक परिवर्तन भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर महिला प्रेग्नेंसी में ओबेसिटी का शिकार है, तो उनमें ये दोनों समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस वजह से इंसुलिन सेंसिटिविटी में कमी आ जाती है, जो कि लिवर के पास और भी ज्यादा फैट को एकत्रित कर सकती है।

गर्भकालीन मधमेहः कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज हो जाता है। इसका मतलब है कि गर्भावस्था में मधुमेह होना और डिलीवरी के बाद शुगर का स्तर अपने आप सामान्य हो जाना। विशेषज्ञों की मानें, तो मोटापे का गर्भकालीन मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर से से गहरा संबंध है। ये दोनों स्थितियां ऐसी हैं, जो भविष्य में फैटी लिवर के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

लंबे समय तक वजन बढ़नाः आमतौर पर प्रेग्नेंसी में आखिरी महीनों में वजन बढ़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में लंबे  समय तक वजन बढ़ा हुआ रहता है, तो आगे चलकर मेटाबॉलिज्म स्थायी रूप से बिगड़ सकता है। यह स्थिति भी फैटी लिवर के रिस्क को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।

इसे भी पढे़ं: क्या वाकई मोटापा लिवर डैमेज का कारण बन सकता है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के दौरान सामान्य स्तर में वजन का बढ़ना किसी भी तरह से चिंता का विषय नहीं है। हालांकि, वजन कितना बढ़ रहा है और कितने समय से बढ़ रहा है, इस बात पर गौर किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेग्नेंसी में बढ़ते वजन के कारण मेटाबोलिक रेट प्रभावित हो सकता है, जो कि भविष्य में फैटी लिवर के जोखिम को बढ़ाता है। इसलिए, जरूरी है कि महिलाएं इस संबंध में लापरवाही न करें और नियमित रूप से अपने लिवर की जांच करवाते रहें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्रेग्नेंसी के दौरान कितना वजन बढ़ना सामान्य या हेल्दी माना जाता है?

    प्रेग्नेंसी में कितना वजन बढ़ना चाहिए, यह महिला के कंसीव करने के समय के BMI (बॉडी मास इंडेक्स) पर निर्भर करता है। सटीक जवाब जानने के लिए अपने डॉक्टर से मिलें।
  • प्रेग्नेंसी में मोटापा लिवर को कैसे प्रभावित करता है?

    मोटापा शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस और हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या का जोखिम बढ़ जाता है।
  • जेस्टेशनल डायबिटीज का लिवर पर क्या असर पड़ता है?

    जेस्टेशनल डायबिटीज के कारण डिलीवरी के बाद भी महिलाओं का मेटाबॉलिज्म धीमा रहता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या बानी रहती है। 

Read Next

महिलाओं में हाई टेस्टोस्टेरोन बढ़ा सकता है डायबिटीज का खतरा, डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 29, 2026 09:36 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 29, 2026 09:36 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 29, 2026 09:36 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content