Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

1 महीने तक जंक फूड छोड़ने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? स्किन और वजन पर असर जानें

अगर 1 महीने तक जंक फूड छोड़ दिया जाए तो शरीर में एनर्जी बेहतर महसूस हो सकती है, स्किन ग्लो बढ़ सकता है और वजन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकता है।

आजकल पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसे जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें स्वाद में भले ही अच्छी लगती हों, लेकिन इनका ज्यादा सेवन शरीर और स्किन दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा तेल, चीनी, नमक और प्रोसेस्ड चीजों से बने ये फूड्स वजन बढ़ाने, स्किन खराब करने और डाइजेस्टिव सिस्टम को कमजोर करने का काम करते हैं। ऐसे में कई लोग मीठे से दूरी बनाने के बारे में सोचते हैं, जिसके बाद मन में सवाल उठता है कि 1 महीने तक जंक फूड छोड़ने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की।

1 महीने तक जंक फूड छोड़ने का शरीर पर असर

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, जब कोई व्यक्ति 30 दिनों तक जंक फूड से दूरी बना लेता है, तो शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं। सबसे पहले डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होने लगता है क्योंकि तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड कम होने से आंतों पर दबाव कम पड़ता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। इसके अलावा शरीर में एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। जंक फूड में मौजूद ट्रांस फैट और ज्यादा नमक शरीर को सुस्त बनाते हैं, जबकि हेल्दी डाइट शरीर को हल्का और एक्टिव रखती है।

इसे भी पढ़ें: PCOS में जंक फूड्स खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं? 

जंक फूड छोड़ने का स्किन पर असर

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि जंक फूड छोड़ने का सबसे जल्दी असर स्किन पर दिखाई देता है। ज्यादा तेल और शुगर वाली चीजें स्किन में पिंपल्स, ऑयल और एक्ने बढ़ा सकती हैं। जब इन्हें बंद किया जाता है, तो शरीर अंदर से डिटॉक्स होने लगता है। 1 महीने के अंदर स्किन में नेचुरल ग्लो आने लगता है, पिंपल्स कम होते हैं और स्किन टोन भी बेहतर दिखने लग सकती है। पानी का सेवन और हेल्दी फूड लेने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है, जिससे वह ज्यादा फ्रेश नजर आती है।

What happens if you stop eating junk food for a month

इसे भी पढ़ें: क्या फास्ट फूड खाने से बिगड़ता है शरीर में हार्मोन्स का संतुलन? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

जंक फूड छोड़ने का वजन पर असर

जंक फूड में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, लेकिन न्यूट्रिशन कम होता है। इसे छोड़ने से कैलोरी इनटेक कम हो जाता है, जिससे वजन घटने की प्रोसेस शुरू हो सकती है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, 30 दिनों तक जंक फूड न खाने से शरीर में फैट जमा होना कम हो सकता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है। अगर साथ में हल्की एक्सरसाइज और सही डाइट ली जाए, तो वजन में साफ फर्क देखा जा सकता है।

निष्कर्ष

अगर कोई व्यक्ति सिर्फ 1 महीने तक जंक फूड छोड़ दे, तो उसके शरीर, स्किन और वजन में साफ सुधार देखा जा सकता है। शुरुआत में यह मुश्किल लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर बेहतर महसूस करने लगता है। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहना संभव है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • जंक फूड क्या होता है?

    ऐसे फूड आइटम्स जिनमें प्रोसेस्ड चीजों का इस्तेमाल होता है, प्रिजर्वेटिव होते हैं और ज्यादा तेल मसाले होते हैं उन्हें जंक फूड कहा जाता है।
  • क्या हमें रोजाना जंक फूड नहीं खाना चाहिए?

    रोजाना जंक फूड बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए, ये सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
  • जंक फूड का मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है?

    जंक फूड खाने से मूड बेहतर होता है और थकान कम महसूस होती है, लेकिन ये कुछ समय के लिए होता है असल में शरीर पर बुरा असर होता है।

Read Next

भीगी मूंगफली या भुनी हुई मूंगफली, गर्मियों में क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 12, 2026 18:10 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • May 12, 2026 18:10 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content