मूंगफली की गिनती सुपरफूड में होती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। मूंगफली में मौजूद तत्व शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ दिल और दिमाग की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं लेकिन गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि भीगी हुई मूंगफली (soaked peanuts) खानी चाहिए या भुनी हुई मूंगफली (roasted peanuts)। इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से बात की।
भीगी मूंगफली Vs भुनी हुई मूंगफली
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि दोनों ही रूपों में मूंगफली फायदेमंद है, लेकिन मौसम और शरीर की जरूरत के हिसाब से चुनाव करना चाहिए। भीगी मूंगफली पाचन के लिए हल्की होती है और शरीर पर गर्मी का असर कम डालती है, जबकि भुनी मूंगफली ज्यादा एनर्जी देती है लेकिन कभी-कभी भारी महसूस हो सकती है। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, गर्मियों में भीगी मूंगफली को भुनी मूंगफली की तुलना में ज्यादा बेहतर माना जाता है। इसका कारण यह है कि भीगी मूंगफली शरीर के लिए हल्की होती है और डाइजेशन पर कम दबाव डालती है। गर्मियों में शरीर पहले से ही गर्मी और डिहाइड्रेशन से जूझ रहा होता है, ऐसे में भारी या ज्यादा ड्राई फूड पचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए भीगी मूंगफली एक बेहतर विकल्प बन जाती है।
इसे भी पढ़ें: मूंगफली छिलका फेकने से पहले जानें सेहत से स्किन तक 6 अद्भुत फायदे, जो बचा सकते हैं आपके हजारों रुपये
भीगी मूंगफली के फायदे
डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, भीगने से मूंगफली में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं, जिससे इसके पोषक तत्व शरीर को आसानी से मिलते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाती है और पेट फूलने या गैस की समस्या को कम करने में मदद करती है। गर्मियों में भीगी मूंगफली शरीर को ठंडक देने में भी सहायक मानी जाती है, क्योंकि यह शरीर पर कम गर्मी पैदा करती है।
इसे भी पढ़ें: Moongfali Ke Fayde: हड्डियों को फौलाद बनाने का सस्ता विकल्प है मूंगफली, जानें फायदे

डाइटिशियन की सलाह
डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि अगर किसी को पेट की समस्या, गैस या एसिडिटी रहती है, तो उनके लिए भीगी मूंगफली ज्यादा फायदेमंद है। वहीं, जो लोग जिम या फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, वे सीमित मात्रा में भुनी मूंगफली भी ले सकते हैं। दोनों ही रूप में मूंगफली हेल्दी है, लेकिन इसका चुनाव मौसम, शरीर की जरूरत और डाइजेशन क्षमता पर निर्भर करता है।
निष्कर्ष
भीगी और भुनी दोनों मूंगफली पोषण से भरपूर हैं, लेकिन गर्मियों में भीगी मूंगफली को ज्यादा हल्का और पाचन के लिए बेहतर माना जाता है। सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर मूंगफली एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक साबित हो सकती है, जो शरीर को एनर्जी और पोषण दोनों देती है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या मूंगफली से गैस बनती है?
ज्यादा मूंगफली खाने से गैस की समस्या हो सकती है।क्या मूंगफली रोज खा सकते हैं?
मूंगफली का सेवन सीमित मात्रा में रोजाना किया जा सकता है।भुनी हुई मूंगफली कितनी खानी चाहिए?
मूंगफली कितनी खानी चाहिए यह व्यक्ति की उम्र, शारीरिक जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। एक हेल्दी जवान व्यक्ति रोजाना एक छोटी मुट्ठी मूंगफली खा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 12, 2026 16:47 IST
Modified By : Akanksha Tiwari May 12, 2026 16:47 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain