Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

ब्लैक टी या लेमन टी: गर्मियों में क्या है बेहतर, एक्सपर्ट से जानें

क्या आप भी चाय पीने के शौकीन हैं? तो यह जान लेना बहुत जरूरी है कि इन दिनों ब्लैक टी पीना फायदेमंद है या लेमन टी? एक्सपर्ट खुद बता रही हैं कि आपके स्वास्थ्य के लिए क्या बेहतर है।

गर्मियों के दिनों में अक्सर लोग दूध वाली चाय पीने से बचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध वाली चाय पीने से एसिडिटी, सीने में जलन या पेट में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके बजाय, इन दिनों ब्लैक टी या लेमन टी को ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि, यहां यह जान लेना जरूरी है कि इस तपती गर्मी में ब्लैक टी या लेमन टी में से बेहतर विकल्प क्या है? इस बारे में हमने नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant-Dietetics वंदना राजपूत से बात की है। आप भी जानें, इनके फायदे-नुकसानों के बारे में।

गर्मियों में लेमन टी पीने के फायदे

black tea vs lemon tea which is better for summer 1 (13)

रिफ्रेशिंग ड्रिंकः गर्मियों में लेमन टी बहुत लाइट और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। खासकर, लेमन आइस टी इन दिनों पीना काफी अच्छा लगता है। यह शरीर को डिहाइड्रेट होने से रोकता है और इसमें मौजूद सिट्रस मूड को भी बेहतर बनाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाती हैः लेमन टी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से त्वचा के कील-मुंहासों में कमी आती है और यह स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। वैसे भी गर्मियों में सीबम प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिससे कील-मुंहासों की समस्या आसानी से हो जाती है।

बाॅडी डिटाॅक्सः लेमन टी की मदद से बाॅडी डिटॉक्स भी होती है। असल में, इसमें मौजूद विटामिन सी टाॅक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे सूजन में कमी आती है। यह ब्लोटिंग और पाचन क्रिया में भी सुधार करती है।

इसे भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में पिएं ये स्पेशल आइस टी, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

गर्मियों में ब्लैक टी के फायदे

एनर्जी बूस्टरः ब्लैक टी में कम मात्रा में कैफीन पाई जाती है, जो कि हमारे एनर्जी के स्तर को बढ़ाकर हमारे काम की प्रोडक्टिविटी में सुधार करती है। हालांकि, इसका सेवन कम मात्रा में ही किया जाना चाहिए। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बाॅडी डिहाइड्रेट हो सकती है।

हृदय स्वास्थ्यः आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्लैक टी में पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कि शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इस तरह, यह हार्ट हेल्थ में भी सुधार करने में सहायक साबित होते हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करता है लेमन टी, जानें बनाने का तरीका, फायदे और ज्यादा पीने के नुकसान

गर्मियों के लिए क्या है बेहतर?

विशेषज्ञों की मानें, तो गर्मियों में लेमन टी ब्लैक टी के मुकाबले बेहतर विकल्प है। खासकर, लेमन आइस टी पीने मूड फ्रेश महसूस होता है। दरअसल, ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को डिहाइड्रेट (पानी की कमी) कर सकती है। इसके विपरीत, लेमन टी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो चिलचिलाती धूप में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। यही नहीं, लेमन टी पाचन में सुधार करती है और त्वचा को हाइड्रेटेड रखती है, जिससे यह गर्मी के मौसम के लिए एक अच्छी ड्रिंक मानी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: अपने दिन की शुरुआत करें लेमन टी के साथ, जानें इससे सेहत को मिलने वाले फायदे

निष्कर्ष

गर्मियों में आप वही ड्रिंक पिएं, जो आपको हाइड्रेटे रखे और शरीर को भी अंदर से ठंडा रखे। वैसे तो लेमन टी ज्यादा अच्छा विकल्प है। हालांकि, सीमित मात्रा में आप अपनी पसंद की कोई भी चाय पी सकते हैं। हां, अगर किसी चीज से एलर्जी है, तो उस प्रोडक्ट से बनी चााय न पिएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या लेमन टी में चीनी डालना सही है?

    गर्मियों में ज्यादा चीनी डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती है। लेमन टी में काला नमक मिलाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।
  • क्या खाली पेट लेमन टी पी सकते हैं?

    एसिडिटी की समस्या होने पर खाली पेट लेमन टी (सिट्रस होने के कारण) पीने से बचना चाहिए।
  • क्या ब्लैक टी को ठंडा करके पीने से भी डिहाइड्रेशन हो सकता है?

    हां, क्योंकि कैफीन की मात्रा उतनी ही रहती है चाहे वह गर्म हो या ठंडी।

Read Next

गर्मियों में स्टार फ्रूट (कमरख) खाने के 5 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें किसे नहीं खाना चाहिए

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 12, 2026 15:51 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 12, 2026 15:51 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 12, 2026 15:51 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content