Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

Black tea: आंख बंद करके न पिएं ये चाय, पहले जान लें पेट के लिए कितनी हेल्दी?

Black tea for gut health: ब्लैक टी पीना, आजकल काफी ट्रेंड में है। लोग कैलोरी बर्न करने के लिए भी ब्लैक टी पीते हैं लेकिन सवाल ये है कि क्या ये आपके गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Black tea for gut health: आजकल ब्लैक टी काफी ट्रेंड में है। लोग इसे शरीर की कैलोरी बर्न करने के साथ वेट लॉस के लिए पीते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये फैट बर्नर की तरह काम करता है और लिवर के लिए फायदेमंद है लेकिन बिना एक्सपर्ट से जानें आपको इन बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ब्लैक टी को लेकर सही जानकारी होना बेहद जरूरी है कि क्या ये पेट के लिए सच में फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore की राय।

क्या पेट के लिए फायदेमंद है ब्लैक टी-Is Black Tea Beneficial for Stomach?

Nutritionist Edwina Raj बताती हैं कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सीमित मात्रा में सेवन करने पर काली चाय पेट के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें पॉलीफेनॉल (polyphenols) नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, ये पेट के लिए सच में फायदेमंद हैं जैसे

पाचन एंजाइमों को बढ़ावा देने में मददगार

काली चाय यानी ब्लैक टी पाचन एंजाइमों को उत्तेजित (stimulating digestive enzymes) करके पाचन क्रिया में सहायता करती है, जिससे पेट भोजन को बेहतर ढंग से पचा पाता है। इतना ही नहीं, ये आंतों के कामकाज को बेहतर बनाने के साथ बॉवेल मूवमेंट को कंट्रोल को रेगुलेट करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: आंतों की सेहत को ठीक रखने के लिए क्या करें और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

दस्त में फायदेमंद है काली चाय

काली चाय को पीना दस्त में बेहद कारगर तरीके से काम करता है। न्यूट्रिशनिस्ट एडविना बताती हैं कि ब्लैक टी में मौजूद प्राकृतिक यौगिक आंतों की परत को कसते हैं इसलिए यह हल्के दस्त को कम करने में भी सहायक हो सकती है। यही कारण है कि दस्त की समस्या होने पर लोग काली चाय बनाकर पीने को कहते हैं।

black_tea_for_stomach_health

पेट की तकलीफ और सूजन कम करने में कारगर

गर्म काली चाय पेट की तकलीफ और सूजन को भी शांत कर सकती है। जिन लोगों को ब्लोटिंग की समस्या रहती है उनके लिए काली चाय पीना बेहद कारगर हो सकता है। ये सूजन को कम करने के साथ आपके पेट की परतों को आराम दे सकता है जिससे आप बहुत ज्यादा राहत महसूस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 1 दिन में कितने कप ब्लैक टी पीना सेफ है? जानें एक्सपर्ट से

इन स्थितियों में बिलकुल भी न पिएं ब्लैक टी

Nutritionist Edwina Raj बताती हैं कि आपको ब्लैक टी आंख बंद करके नहीं पीनी चाहिए। ब्लैक टी में कैफीन होता है, जो पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा सकता है। एसिडिटी, एसिड रिफ्लक्स या अल्सर से पीड़ित लोगों के लिए, बहुत अधिक काली चाय पीने से लक्षण और बिगड़ सकते हैं। विशेषज्ञ बेहतर पेट स्वास्थ्य के लिए दूध और चीनी के बिना काली चाय पीने की सलाह देते हैं।

ध्यान दें कि इसे भोजन के बाद पीना सबसे अच्छा है, खाली पेट नहीं। कुल मिलाकर, संतुलित आहार के हिस्से के रूप में और सीमित मात्रा में सेवन करने पर काली चाय पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकती है। हालांकि, अगर आप भी ले भी रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर से बाक करें, अपनी स्वास्थ्य स्थितियों को देखते हुए इसका सेवन करें।

FAQ

  • ब्लैक टी पीने से क्या फायदा होता है?

    ब्लैक टी में कैफीन और एल-थीनाइन होता है, जो अलर्टनेस बढ़ाने के साथ मूड को बेहतर बनाता है और आपको हेल्दी रखने में मददगार है। इसके एंटीऑक्सीडेंट पाचन क्रिया को तेज करने के साथ शरीर की स्फूर्ति बढ़ाने में मददगार हैं।
  • क्या ब्लैक टी से पेट की चर्बी बर्न हो सकती है?

    क्या ब्लैक टी से पेट की चर्बी आसानी से बर्न हो सकती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड, विशेष रूप से थियोफ्लेविन्स, फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मददगार है। जब आप इसे रेगुलर पीते हैं तो शरीर से फैट की मात्रा कम होने लगती है और इस प्रकार से आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
  • क्या फैटी लिवर के लिए ब्लैक टी ठीक है?

    ब्लैक टी में मौजूद सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करने के साथ फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे लिवर के सेल्स का कामकाज तेज होता है और लिवर की सेहत बेहतर होती है। इससे लिवर अंदर से हेल्दी रहते हैं। 

Read Next

तिल के लड्डू Vs मूंगफली के लड्डू: सर्दियों में क्या ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 10:05 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 13, 2026 10:05 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content