
लेमन वॉटर डिटॉक्स (Lemon Water Detox) एक तरह की ड्रिंक है जिसे नींबू के रस और पानी की मदद से बनाया जाता है। नींबू को गुनगुने पानी के साथ पीना फायदेमंद माना जाता है। नींबू पानी का सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। चलिए जानते हैं नींबू पानी पीने के फायदे और जानते हैं इसे डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर पीना सुरक्षित है या नहीं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
इस पेज पर:-
लेमन वॉटर के फायदे- Lemon Water Benefits
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कई अन्य ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। नींबू पानी से शरीर को डिटॉक्स करने का तरीका उसमें मौजूद पोषक तत्व और कंपाउंड्स पर निर्भर करता है। लेमन वॉटर के कुछ फायदे होते हैं जैसे-
- नींबू पानी को डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।
- नींबू में विटामिन-सी होता है। इससे इम्यूनिटी बेहतर होती है।
- नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
- डाइजेशन को इंप्रूव करने के लिए लेमन वॉटर डिटॉक्स फायदेमंद माना जाता है।
- लेमन वॉटर डिटॉक्स की मदद से वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
नींबू पानी का सेवन कैसे करें?- How to Drink Lemon Water
- नींबू पानी को दिन में 3 बार पी सकते हैं। 1 गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस निचोड़कर दिन में 3 बार पी सकते हैं।
- नींबू पानी में चुटकी भर काली मिर्च डालकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र बेहतर होता है।
क्या लेमन वॉटर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सुरक्षित है?- Lemon Water Detox is Safe or Not

न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना ने बताया कि लेमन वॉटर शरीर के लिए फायदेमंद है लेकिन शरीर को शुद्ध या डिटॉक्स करने के लिए केवल इस पर निर्भर होना सही नहीं है। लेमन वॉटर का सेवन करने के साथ-साथ संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना जरूरी है। अगर आपको किसी तरह की कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही नींबू पानी का सेवन करें। शरीर को डिटॉक्स करने की प्रक्रिया लिवर और किडनी से होती है। इन अंगों की मदद से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। केवल नींबू पानी का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स नहीं होता। हालांकि नींबू पानी में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी प्लांट कंपाउंड्स पाए जाते हैं इसलिए यह शरीर के लिए सेहतमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है नींबू पानी, जरूर करें डाइट में शामिल
शरीर को डिटॉक्स करने के टिप्स- Body Detox Tips in Hindi
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप निम्न तरीकों का प्रयोग कर सकते हैं-
- नींद पूरी करें। स्लीप साइकिल पूरी करने से शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
- एल्कोहल का सेवन बंद कर दें। एल्कोहल का सेवन करने से न्यूट्रिएंट्स शरीर में एब्सॉर्ब नहीं हो पाते और शरीर को डिटॉक्स करने की प्रक्रिया में बाधा आती है क्योंकि लिवर पर एल्कोहल का सीधा प्रभाव पड़ता है।
- शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का तरीका है पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
- चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स की मात्रा कम करके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version