Drinks To Avoid In Monsoon For Better Digestion: शारीरिक स्वास्थ्य की बात हो या मानसिक स्वास्थ्य की, आपके डाइजेशन का स्वस्थ होने संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। अगर आपका पाचन ठीक नहीं है, तो इसके कारण शरीर में कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। मानसून के मौसम में आपको अपने पाचन स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि जब मौसम में परिवर्तन होता है या तो हमारे शरीर को मौसम के अनुसार बदलने में समय लगता है। इसके अलावा, बारिश के मौसम में कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं और हमारी पाचन अग्नि भी मंद हो जाती है। इसलिए इस दौरान लोगों के साथ पाचन संबंधी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए भी डाइजेशन का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। बारिश के मौसम में हमें कई तरह के फूड्स के सेवन से बचने की जरूरत होती है, क्योंकि ये पाचन को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे कई फूड्स और ड्रिंक्स हैं, जिनका सेवन आपको बारिश के मौसम में करने से बचना चाहिए। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. नितिका कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसी 4 ड्रिंक्स बताई हैं, जिनका सेवन करने से आपका पाचन प्रभावित हो सकता है। आपको इनके सेवन से सख्त परहेज करना चाहिए। इस लेख में हम आपको इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
स्वस्थ डाइजेशन के लिए मानसून में न पिएं ये ड्रिंक्स- Drinks To Avoid In Monsoon For Better Digestion In Hindi
1. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (Carbonated Drinks)
इन ड्रिंक्स का सेवन करने से आपको प्यास अधिक लगती है। यह पाचन तंत्र के संतुलन में गड़बड़ कारण बनती हैं। वहीं इनमें मौजूद चीनी आपको मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर आदि जैसे रोगों के जोखिम में डालती है।
टॉप स्टोरीज़
2. अल्कोहल (Alcohol)
अल्कोहल वाले ड्रिंक्स पाचन को खराब करते हैं। मानसून में इनका सेवन आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी देखने को मिलती है। शराब के pH एसिड वाला होने के कारण शरीर में अधिक एसिडिटी होती है। यह हमारी पाचन अग्नि को अधिक मंद कर देती है। इससे हमारा पाचन और शरीर की ताकत प्रभावित होती है।
इसे भी पढ़ें: भोजन के बाद एक कप गर्म पानी पीने से मजबूत होता है डाइजेशन, दूर होती हैं कई पाचन संबंधी समस्याएं
View this post on Instagram
3. कैफीन युक्त पेय (Caffeinated Drinks)
कॉफी और चाय जैसे कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन कम करें, क्योंकि ये शरीर में हिडाइड्रेशन का कारण बनते हैं। साथ ही, ये नींद के पैटर्न में बाधा डालते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में वात और पित्त बढ़ता है। ये ड्रिंक्स शरीर की एनर्जी को भी खत्म करते हैं।
इसे भी पढ़ें: फूले हुए पेट से रहते हैं परेशान? डायाफ्रामिक ब्रीदिंग से बढ़ाएं डाइजेशन पावर और पाएं ब्लोटिंग से छुटकारा
4. फलों का रस (Fruit Juice)
फलों के रस का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि ये भी पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही इनका सेवन करने से रक्त में ब्लड शुगर लेवल भी अनियंत्रित हो सकता है।
All Image Source: Freepik