Tue Sep 15, 2026 | 10:16 PM IST

Fact Checked

Fact Check: क्या कुंदरू खाने से दिमाग कम होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Is Ivy Gourd Bad For Brain: कुंदरू खाने को लेकर लोगों में यह धारणा है कि इसका सेवन करने से दिमाग या बुद्धि नष्ट हो जाती है, जानें इसकी सच्चाई।

Is Ivy Gourd Bad For Brain: शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त बनाए रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हरी और मौसमी सब्जियों में सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरी सब्जियों में कुंदरू को भी शामिल किया जाता है। कुंदरू बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी है। इसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। परवल की तरह दिखने वाला कुंदरू विटामिन सी समेत कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी बहुत उपयोगी होता है। कुंदरू को अलग-अलग भाषाओं में अलग नामों से जाना जाता है। अंग्रेजी में कुंदरू को आइवी गोर्ड (Ivy Gourd) कहा जाता है। कुंदरू की सब्जी खाने को लेकर बहुत से लोगों में यह धारणा है कि इसका सेवन करने से बुद्धि या दिमाग कुंद हो जाता है। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानने की कोशिश करते हैं, कि कुंदरू खाने से क्या सच में बुद्धि कुंद हो जाती है?

क्या कुंदरू खाने से दिमाग कम होता है?- Is Ivy Gourd Bad For Brain in Hindi 

कुंदरू की सब्जी लगभग हर घर में बनाई जाती है। इसका स्वाद हल्का खट्टा और हल्का मीठा सा होता है। कुंदरू में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक कुंदरू में कफ और पित्त की समस्या को कंट्रोल करने के गुण मौजूद होते हैं। कुंदरू खाने से डायबिटीज की समस्या में भी फायदा मिलता है। ओजस क्लिनिक के डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी के मुताबिक कुंदरू का सेवन करने के अलावा इसका आयुर्वेद में कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कुंदरू की पत्तियों का इस्तेमाल डायबिटीज की समस्या में भी किया जाता है। कुंदरू खाने से बुद्धि नष्ट हो जाती है, इस बात को लेकर कोई भी वैज्ञानिक प्रूफ नहीं है। वहीं कुंदरू का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं माना जाता है। 

is ivy gourd bad for brain

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या RO का पानी सेहत के लिए हानिकारक होता है? जानें सच्चाई

कुंदरू को लेकर फैली भ्रांति- यह कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति ग्रंथ में इस बात का जिक्र किया है कि कुंदरू का सेवन करने से आपकी बुद्धि कमजोर हो जाती है। चाणक्य नीति के सत्रहवें अध्याय में लिखे श्लोक "सद्यः प्रज्ञाहरा तुण्डी सद्यः प्रज्ञाकरी वचा। सद्यः शक्तिहरा नारी सद्यः शक्तिकरं पयः॥" में इस बात का जिक्र है। इस श्लोक में तुण्डी को कुंदरू माना गया है। लेकिन लोगों का ऐसा मानना है कि इस श्लोक को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कई विद्वान ऐसा मानते हैं कि इस श्लोक में आचार्य चाणक्य में कुंदरू नहीं बल्कि जंगली कुंदरू के बारे में कहा है। जंगली कुंदरू भी कुंदरू की तरह दिखने वाला एक फल है, लेकिन इसका सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। कई बार लोग जंगली कुंदरू और खाने वाले कुंदरू के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं।

कुंदरू खाने के फायदे- Ivy Gourd Health Benefits in Hindi

कुंदरू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं को दूर करते हैं। कुंदरू में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, विटामिन, फाइबर जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमं एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। इसका सेवन शरीर को संपूर्ण पोषण देने का काम करता है। डायबिटीज की समस्या में कुंदरू का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल कम होता है। इसके अलावा दिल और नर्वस सिस्टम के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन किसी भी बीमारी या समस्या में कुंदरू का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

प्याज और गुड़ मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 04, 2022 19:45 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content