Benefits Of Turmeric For Women: हल्दी का इस्तेमाल वर्षों से हमारी किचन में होता आ रहा है। इसका यूज लगभग हर घर में होता है। हल्दी शरीर की कई समस्याओं के दूर करने के साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। बहुत से स्किन प्रोडक्ट्स में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता हैं। हल्दी में कई गुण पाए जाते हैं जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ वायरल बीमारियों का खतरा कम होता हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व शरीर की सूजन को दूर करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं के लिए हल्दी अधिक फायदेमंद होती हैं। इसके सेवन से महिलाओं में होने वाले हार्मोनल असंतुलन, पीरियड्स में होने वाली समस्याएं और पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती हैं। वहीं हल्दी के सेवन से महिलाओं में एंड्रोजन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से महिलाओं के लिए हल्दी के अन्य फायदों के बारे में।
पीरियड्स के दर्द से राहत
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व पीरियड्स में होने वाली दर्द, ऐंठन और कमजोरी को हल्दी के सेवन से कम किया जा सकता हैं। बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सूजन की समस्या भी होती है। ऐसे में इसके सेवन से सूजन कम होने में मदद मिलती है।
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करें
हल्दी में मौजूद तत्व मेनोपॉज के लक्षणों को कम करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। मेनोपॉज शुरु होने से पहले महिलाओं में मूड स्विंग्स, तनाव और घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ जाती हैं। ऐसे में हल्दी के सेवन से ये सब समस्याएं दूर होने के साथ रात में पसीना आने की समस्या से राहत मिलती हैं।
थायराइड
थायरॉइड ऑटोइम्यून स्थिति है। ये समस्या महिलाओं में काफी कॉमन है। ऐसे में महिलाएं हल्दी के सेवन से थायराइड के लक्षणों को कम करके असंतुलित हार्मोन की समस्या को दूर करता हैं। वही इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ थायरॉयड ग्रंथि की समस्या कम होती हैं।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं की सेहत के लिए मैग्नीशियम क्यों जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके बेस्ट सोर्स
प्रजनन क्षमता सुधारें
जो महिलाएं अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ना चाहती हैं। उनके लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। हल्दी ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के साथ एग को डैमेज होने से बचाती हैं। हल्दी की तासीर गर्म होती है, जो महिलाओं मे पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती हैं।
पीसीओएस के लक्षणों को कम करें
हल्दी पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। इसके सेवन से इंसुलिन प्रतिरोध की को कम करके और एंड्रोजन के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है। हल्दी के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती हैं।
महिलाएं हल्दी का सेवन कैसे करें
1. हल्दी दूध
महिलाएं स्वस्थ रहने और शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए हल्दी के दूध का सेवन कर सकती हैं। 1 गिलास गुनगुने दूध में 1/4 चम्मच हल्दी को मिलाएं। रात को सोने से पहले ये दूध पीन से नींद अच्छी आती हैं
2. हल्दी का पानी
महिलाएं शरीर की समस्याओं को दूर करने के लिए हल्दी के पानी या भी सेवन कर सकती हैं। 1 गिलास पानी में 1/4 चम्मच हल्दी को मिलाएं। उसके बाद इस पानी को छानकर इसमें 1/2 चम्मच शहद को मिलाकर पिएं। ऐसा करने से वजन भी तेजी से कम होता है।
महिलाओं को हल्दी के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। साथ ही इसका सेवन संयमित मात्रा में ही करें। प्रेग्नेंसी के समय हल्दी का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।
रिसर्च लिंक- https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC8471428/
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version