सफेद मोरिंगा गोंद (white gond moringa) एक प्राकृतिक पॉलीसेकेराइड (polysaccharide) है, जो सहजन के पेड़ से प्राप्त होता है। इसका इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जा (What is Moringa gum?) सकता है। स्किन की चमक को बढ़ाने से लेकर मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए सफेद गोंद या मोरिंगा गोंद का इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम इस लेख में सफेद गोंद के फायदों और इसका इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में (white gond moringa benefits) जानेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में-
सफेद गोंद के फायदे (Benefits of White Gond Moringa)
सफेद गोंद के इस्तेमाल से पुरुषों में स्पर्म काउंट को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा यह स्किन की परेशानियों से लेकर बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
इसे भी पढ़ें - गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब
1. स्किन की समस्याओं को करे दूर (Gond Moringa is beneficial for skin)
मोरिंगा में विटामिन ए भरपूर रूप से होता है। यह स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने में मददगार हो सकता है। स्किन की ड्राईनेस और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप सफेद मोरिंगा गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे मुंहासों और एक्ने की परेशानी दूर हो सकती है।
2. हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल (Gond moringa for high blood pressure)
सफेद गोंद का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए सफेद मोरिंगा गोंद का नियमित रूप से सेवन करें। इसके अलावा नियमित रूप से आप इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इससे घबराहट और उल्टी जैसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
3. स्पर्म काउंट बढ़ाए सफेद गोंद (White moringa Gond is helpful for increase sperm count)
सफेद गोंद के इस्तेमाल से पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की परेशानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है। नियमित रूप से मोरिंग व्हाइट गोंद का सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। इसके साथ ही यह पीरियड्स की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही यह यूट्रस से जुड़ी परेशानी को दूर करने में भी असरदार हो सकता है।
4. पाचन को करे दुरुस्त (gond Moringa for digestive problems)
पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए सफेद गोंद का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दस्त, पेचिश, कोलाइटिस जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसके लिए नारियल पानी में 1 चम्मच सफेद गोंद और 1 चम्मच शहद मिक्स कर लीजिए। इसके बाद इसका नियमित रूप से सेवन कीजिए। नियमित रूप से इस तरह सफेद गोंद का सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी को दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका
5. बच्चों के लिए फायदेमंद (White Gond moringa is beneficial for children)
सहजन में कई तरह के पोषक तत्व जैसे - कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस इत्यादि भरपूर रूप से मौजूद होते हैं। छोटे बच्चों के लिए यह सभी पोषक तत्व काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें नियमित रूप से सफेद गोंद देते हैं, तो उनके शरीर के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। सफेद गोंद के इस्तेमाल से बच्चों का शारीरिक विकास बेहतर तरीके से हो सकता है।
सफेद गोंद या मोरिंग गोंद शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे मोटापे से लेकर पुरुषों और महिलाओं की परेशानी को दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Read Next
पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन से हो जाती हैं परेशान तो ट्राई करें ये 5 एसेंशियल ऑयल्स, मिलेगा फायदा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version