इन 7 उपायों की मदद से घर पर ही कम करें कोलेस्ट्रॉल

अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है, तो आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं। इससे घर पर ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है।

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Jan 27, 2023 15:09 IST
 इन 7 उपायों की मदद से घर पर ही कम करें कोलेस्ट्रॉल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

How to Reduce Cholesterol Level at Home in Hindi: खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी शामिल है। आजकल अधिकतर लोग कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर का भी सामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल हृदय रोग के जोखिम को काफी बढ़ा देता है। साथ ही हार्ट अटैक आने की संभावना भी बढ़ जाती है। वैसे तो दवाइयां की मदद से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जाता है। लेकिन इसके साथ ही आपको घर पर भी कुछ उपाय आजमाने चाहिए, ताकि कोलेस्ट्रॉल को जल्दी नियंत्रण में लाया जा सके। कई मामलों में घर पर ही कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में लाया जा सकता है।

घर पर कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें?- How to Reduce Cholesterol Level at Home in Hindi

1. सैचुरेटेड फैट कम करे

सैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपके शरीर में पहले से ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा हुआ है, तो आपको सैचुरेटेड फैट से बचना चाहिए। रेड मीट और फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट होता है, इसलिए इनसे परहेज करें। 

fruits to reduce cholesterol

2. ट्रांस फैट से परहेज करें

अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ गया है, तो आपको अपनी डाइट से ट्रांस फैट को पूरी तरह से हटा देना चाहिए। क्योंकि ट्रांस फैट हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को अनियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए आपको रिफाइंड ऑयल से बचना चाहिए। तला-भुना खाने से परहेज करें।  

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर महसूस हो सकती हैं ये 5 दिक्कतें

3. ओमेगा-3 फैटी एसिड लें

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहि। ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित नहीं करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। इसके लिए आप सैल्मन, मैकेरल, अखरोट और अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। 

4. फाइबर इनटेक बढ़ाएं

फाइबर इनटेक बढ़ाने से आपको कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में लाने में मदद मिल सकती है। फाइबर रक्तप्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम कर सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में दलिया, बीन्स, स्प्राउट्स, सेब और नाशपाती को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा व्हे प्रोटीन भी लाभकारी हो सकता है। 

exercise to reduce cholesterol

5. एक्सरसाइज जरूर करें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार हो सकता है। एक्सरसाइज करने से गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। आपको प्रति दिन 15-20 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहेगा और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

6. वजन कंट्रोल में रखें

अधिक वजन को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक मुख्य कारण माना जाता है। इसलिए अगर आपका वजन अधिक है, तो आपको इसे कम करने की कोशिश कनरी चाहिए। आप डाइट और एक्सरसाइज की मदद से वजन को सामान्य कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर त्वचा पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

7. धूम्रपान और एल्कोहल का सेवन न करें

धूम्रपान और एल्कोहल को छोड़ने से आपके गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में काफी हद तक सुधार हो सकता है। इससे हृदय और फेफड़ों के कार्य में भी सुधार होगा। 

आप भी इन उपायों को आजमाकर घर पर ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं। लेकिन अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर अत्यधिक बढ़ गया है, तो इस स्थिति को बिना अनदेखा किए तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। 

Disclaimer