National Milk Day: रोजाना कितना दूध पीना चाहिए? जानें इसमें मौजूद कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा

रोजाना कितना दूध पीना चाहिए?: दूध पीने की सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, लिंग और पोषण संबंधी जरूरतों पर निर्भर करती है। दूध का सेवन करने से शरीर को शरीर को कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। ये हड्डियों की सेहत, मांसपेशियों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। वहीं, बच्चों और किशोरों को विकास और शारीरिक ग्रोथ के लिए थोड़ी अधिक मात्रा में दूध की जरूरत हो सकती है। भारत में हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दूध के पोषण संबंधी महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि किस उम्र में कितनी मात्रा में दूध का सेवन रोजाना करना चाहिए? Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow ने बताया कि एक वयस्क व्यक्ति दिनभर में 200 से 250 ml (लगभग 1 गिलास) दूध पी सकता है।
कैल्शियम और विटामिन D की रोजाना जरूरत
American Heart Association के अनुसार,
- 50 साल तक के वयस्कों के लिए कैल्शियम: 1000 mg प्रतिदिन।
- 50 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कैल्शियम: 1200 mg प्रतिदिन।
- 51 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए विटामिन D: 15 mcg प्रतिदिन।
- 71 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए विटामिन D: 20 mcg प्रतिदिन।
यह भी पढ़ें- National Milk Day: दूध को लेकर फैले 5 बड़े झूठ, क्या आप भी इनमें विश्वास करते हैं?
एक गिलास दूध में कितनी कैलोरी और प्रोटीन होता है?
how-much-milk-to-drink-per-day
- एक गिलास दूध में करीब 103 से 106 कैलोरी हो सकती है।
- दूध में सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। एक कप दूध से लगभग 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों के विकास और उनकी मरम्मत में मदद करता है।
- एक कप दूध से रोजाना की जरूरत का लगभग 30 प्रतिशत कैल्शियम मिलता है। यह हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में मदद करता है।
- इसके अलावा, दूध का सेवन करने से विटामिन D, विटामिन B12 और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
- कैलोरी
उम्र के अनुसार दूध की सही मात्रा
| उम्र | रोजाना दूध की मात्रा |
| 1 से 6 साल के बच्चे | करीब 350 ml |
| 7 से 18 साल | करीब 350 से 400 ml |
| वयस्क | करीब 200 से 250 ml |
| गर्भवती महिलाएं | करीब 350 से 400 ml |
दूध पीने का सही समय क्या है?
- दूध पीने का कोई एक निश्चित समय नहीं है। सुबह दूध पीना अच्छा विकल्प है। इससे प्रोटीन और कैल्शियम की पूर्ति में मदद मिलती है।
- दोपहर के भोजन और रात के खाने के बीच भूख लगने पर एक गिलास दूध पी सकते हैं।
- शाम के दौरान भी दूध का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- National Milk Day: डायबिटीज में रोज दूध पीना सही है? एक्सपर्ट से जानें
कौन सा दूध चुनें?
National Health Service के मुताबिक,
- बच्चों को 1 साल की उम्र से पाश्चुरीकृत फुल क्रीम या टोंड गाय का दूध दे सकते हैं।
- बड़े बच्चों और वयस्कों के लिए कम फैट वाला दूध चुनना बेहतर होता है, क्योंकि डाइट में बहुत अधिक सैचुरेटेड फैट लेने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।
- अगर आप अपने खान-पान में फैट की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो 1% फैट वाला दूध या स्किम्ड दूध चुन सकते हैं। इसमें दूध के जरूरी पोषक तत्व तो मौजूद रहते हैं, लेकिन फैट की मात्रा कम होती है।
जरूरत से ज्यादा दूध पीना है सेहत के लिए हानिकारक
- जरूरत से ज्यादा दूध पीने से शरीर में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बढ़ सकती है।
- अतिरिक्त कैलोरी के कारण वजन बढ़ सकता है।
- लैक्टोज इनटॉलरेंस होने पर पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।
- दूध में कैलोरी और फैट होता है। जरूरत से ज्यादा दूध पीने पर शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा हो सकता है।
- लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों को दूध पीने से पेट फूलना, गैस और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, दूध में मौजूद कैल्शियम का बहुत अधिक सेवन हाइपरकैल्सीमिया का कारण बन सकता है।
- शरीर में अधिक दूध के सेवन से सैचुरेटेड फैट की मात्रा बढ़ सकती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने और दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है।
निष्कर्ष:
एक वयस्क दिनभर में 200 से 250 ml यानी लगभग 1 गिलास दूध का सेवन कर सकता है। एक गिलास दूध में करीब 103 से 106 कैलोरी हो सकती है। एक कप दूध से लगभग 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है और रोजाना की जरूरत का लगभग 30 प्रतिशत कैल्शियम मिलता है। 1 से 6 साल के बच्चों को रोजाना करीब 350 ml दूध पिला सकते हैं, साथ ही गर्भवती महिलाओं को 350 से 400 एमएल दूध पीना चाहिए। वहीं 7 से 18 साल की उम्र में करीब 350 से 400 ml दूध दे सकते हैं। दूध का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। बच्चों को 1 साल की उम्र से पाश्चुरीकृत फुल क्रीम या टोंड गाय का दूध दे सकते हैं। बड़े बच्चों और वयस्कों के लिए कम फैट वाला दूध चुनें। फैट की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो 1% फैट वाला दूध या स्किम्ड दूध चुन सकते हैं। ज्यादा दूध का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं, वजन बढ़ना, हाइपरकैल्सीमिया, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए सीमित मात्रा में दूध का सेवन करना चाहिए।
image credit: magnific
FAQ
क्या डायबिटीज के मरीज दूध पी सकते हैं?
हां, डायबिटीज के मरीज बिना चीनी वाला दूध पी सकते हैं। दूध में लैक्टोज नाम का प्राकृतिक शुगर होता है, इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए।क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में दूध पीना चाहिए?
हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग दूध पी सकते हैं, लेकिन उन्हें फुल क्रीम दूध के बजाय टोंड या स्किम्ड दूध चुनना चाहिए। इनमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 25, 2026 14:11 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh