Wed Nov 25, 2026 | 02:13 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

क्या काम करते-करते आपको भी है खाने की आदत, एक्सपर्ट से जानें यह सही या नहीं?

काम करते हुए खाने की आदत सही नहीं है। इसका आपकी पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही, कार्य क्षमता पर भी इसका नकारात्मक असर नजर आता है।
क्या काम करते-करते आपको भी है खाने की आदत, एक्सपर्ट से जानें यह सही या नहीं?क्या काम करते-करते आपको भी है खाने की आदत, एक्सपर्ट से जानें यह सही या नहीं?

मौजूदा समय में काम करते हुए खाने की आदत ज्यादातर लोगों की है। अक्सर डेस्क जाॅब करने वाले अपनी टेबल पर ही कुछ न कुछ खाने का सामान रखते हैं और उसका सेवन करते रहते हैं। कुछ लोगों ने तो इसे अपनी आदत बना लिया है। यहां यह जान लेना बहुत जरूरी है कि आखिर यह आदत कितनी सही है? क्या इसका सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

इस पर Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताती हैं, "सामान्यतः काम करते हुए कुछ भी खाने की आदत को सही नहीं माना जा सकता है। इसका शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। विशेषकर, पाचन क्षमता प्रभावित होती है। खाना खाने के लिए अपने वर्कस्टेशन से दूर जाना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है।"

काम करते-करते खाने की आदत सही है या नहीं?

is eating while working good or bad habit for healthis eating while working good or bad habit for health

Auckland University of Technology के शोधकर्ताओं द्वारा 2019 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अमूमन काम करते हुए खाना खाने पर लोग उन लोगों के बराबर ही खाना खाते हैं, जो बिना किसी ध्यान भटकाए खाना खाते हैं। हालांकि, काम करते हुए खाने पर संतुष्टि का एहसास कम होने पर बाद में ओवरईटिंग की संभावना बढ़ जाती है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि काम करते हुए खाने वालों को भोजन के बाद भी अधिक भूख लगती है।

Ms. Veena V स्पष्ट करती हैं, "काम करते हुए खाने की आदत किसी भी मायने में सही नहीं है। ऐसा करने पर कई लोग ओवर ईटिंग कर जाते हैं, जिसका उन्हें अंदाजा नहीं होता है। यहां तक कि खाने की संतुष्टि का एहसास भी कम होता है। कई बार ऐसे लोग बिना वजह के चिड़चिड़े हो जाते हैं, जो कि सही नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: क्या आपकी डाइट सच में हेल्दी है? ये 8 संकेत बताते हैं कि आपको है डाइट में बदलाव की जरूरत

काम करते हुए खाने की आदत के नुकसान

  1. ओवर ईटिंग होनाः काम करते हुए खाना खाने से अक्सर लोगों को पेट भरे होने का एहसास देरी से होता है। ऐसे में न चाहते हुए वे ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। यहां तक कि इन लोगों को कुछ ही देर बाद फिर से भूख लग जाती है। 
  2. वजन बढ़नाः चूंकि, काम करते हुए खाना खाने पर जाने-अनजाने ओवर ईटिंग हो जाती है। ऐसे में वजन बढ़ने का जोखिम बना रहता है। आपको बता दें कि मोटापा कई अन्य बीमारियों के रिस्क को बढ़ा देता है। इसमें डायबिटीज, हाई बीपी आदि शामिल हैं।
  3. तनाव का बढ़नाः जब कोई आराम से यानी रिलैक्स होकर बैठकर खाना नहीं खाता है, तो इसकी वजह से मानसिक सुकून नहीं मिलता है। ऐसे में भोजन के दौरान भी काम करते रहने से तनाव सक्रिय रहता है और दिमाग को खाना खाते समय जरूरी ब्रेक नहीं मिल पाता है। इससे एकाग्रता, याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही, प्रोडक्टिविटी भी प्रभावित होती है।
  4. पाचन क्षमता पर असरः डेस्क पर बैठकर खाने से पाचन क्षमता भी प्रभावित होती है। असल में, डेस्क पर खाने वाले अक्सर हड़बड़ी में खाना खाते हैं, खाते हुए वे क्या खा रहे हैं, उस पर ध्यान नहीं देते हैं। नतीजतन, ब्लोटिंग, एसिडिटी आदि की समस्या भी बनी रहती है।
  5. पोषक तत्वों की कमीः आपको यह लग सकता है कि काम करते हुए खाने का पोषक तत्वों से क्या संबंध है? असल में, काम करते हुए खाने वाले अक्सर अपने डाइट पर विशेष ध्यान नहीं देते हैं। वे सिर्फ पेट भरने के लिए खाना खाते हैं। इसलिए, अक्सर अपने लिए पौष्टिक भोजन का चयन नहीं करते हैं। अगर लंबे समय तक यही रूटीन बना रहे, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है।

क्या करें?

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो अक्सर अपने टेबल पर बैठकर ही खाना खाते हैं, तो बेहतर होगा कि अपनी इस आदत में सुधार करें। सवाल है, ऐसा कैसे कर सकते हैं? इसके लिए यहां दिए गए टिप्स अपनाएं-

  • खाना खाने के लिए शाॅर्ट ब्रेक जरूर लें।
  • कुछ देर के लिए स्क्रीन से या काम से दूरी आपको मानसिक सुकून देती है।
  • आप क्या खा रहे हैं, इस पर नजर रखें।
  • अपने आहार को संतुलित रखें। इसमें  प्रोटीन, फाइबर और अन्य स्वस्थ चीजें लें।
  • खाने के बाद तुरंत काम पर न लौटें, बल्कि कम से कम 15 मिनट की वाॅक करें।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी हर दूसरे दिन फूड आर्डर करके खाते हैं, जानें आपकी यह आदत स्वास्थ्य के लिए कितनी सही है?

निष्कर्ष

काम करते हुए खाने की आदत सही नहीं है। इसमें सुधार की जरूरत है। अगर आप काम करते-करते खाते हैं, तो अक्सर इसकी वजह से ओवर ईटिंग हो जाती है, जिससे वेट गेन होता है। यही नहीं, काम करते हुए खाने से पाचन क्षमता पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। इसलिए, जरूरी है कि आप जल्द से जल्द अपनी आदत में सुधार करें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • माइंडफुल ईटिंग करने के क्या फायदे हैं?

    माइंडफुल ईटिंग से मस्तिष्क को पेट भरने के हार्मोनल संकेतों को समय पर पहचानने में मदद करता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और ओवर ईटिंग का रिस्क भी कम होता है।
  • भोजन करने और दोबारा काम शुरू करने के बीच कम से कम कितना समय का गैप होना चाहिए?

    भोजन के बाद कम से कम 20 से 30 मिनट का विश्राम देना जरूरी होता है।

Read Next

क्या रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 12:41 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 25, 2026 12:41 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Ms Veena V