Tue Nov 24, 2026 | 07:15 PM IST

Medically Reviewed by Ms Chitra B K , Chief Dietitian – Clinical & Oncology Nutrition

क्या रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं। हालांकि, गंभीर डिहाइड्रेशन या इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन में यह पर्याप्त नहीं है और ऐसे में ओआरएस या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
क्या रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर हो सकती है? एक्सपर्ट से जानेंक्या रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

कई बार शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलित होने के कारण लोगों को थकान और कमजोरी जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को नारियल पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या वाकई में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने के लिए नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद है? इस बारे में Ms Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru बताती हैं कि रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल होते हैं।

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स क्या काम करते हैं?हह

Ms Chitra BK के अनुसार, इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में फ्लूइड का सही संतुलन बनाए रखते हैं, मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करते हैं और दिमाग से शरीर के बाकी हिस्सों तक नसों के जरिए संदेश (नर्व इम्पल्स) पहुंचाने का काम करते हैं। इसके अलावा, ये शरीर की कई रोज की जरूरी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

International Journal on Advanced Science Engineering Information Technology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, नारियल पानी हल्की पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी को पूरा करने का एक आसान और नेचुरल ऑप्शन है, क्योंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होते हैं, साथ ही थोड़ी नेचुरल शुगर और विटामिन भी मिलते हैं, जो थकान के बाद शरीर को लिक्विड और एनर्जी देने में मदद करते हैं। हालांकि, इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, इसलिए बहुत ज्यादा पसीना आने, उल्टी-दस्त या गंभीर इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन की स्थिति में सिर्फ नारियल पानी पर निर्भर रहने के बजाय सोडियम वाले ऑप्शन या जरूरत के अनुसार सही इलाज अपनाना बेहतर रहता है।

इसे भी पढ़ें: तो इसलिए भी सर्दियों में पीना चाहिए नारियल पानी, खुद एक्सपर्ट ने बताए हैं फायदे

साल 2010 में International Journal of Biological & Medical Research में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, हाई फ्रुक्टोज डाइट से जुड़े इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और हाई ब्लड प्रेशर वाले चूहों पर हुए इस अध्ययन में कच्चे नारियल पानी ने सोडियम के बढ़े स्तर और पोटेशियम, कैल्शियम व मैग्नीशियम की कमी को बैलेंस करने में मदद की, साथ ही ब्लड प्रेशर व लिक्विड बैलेंस से जुड़े रेनिन-एल्डोस्टेरोन हार्मोन को भी नियंत्रित किया। इसके अलावा, इसमें किडनी की सूजन को कम करने और ब्लड वेसल्स को आराम देने वाले नाइट्रिक ऑक्साइड से जुड़े स्तर को बढ़ाने जैसे सकारात्मक प्रभाव भी देखे गए।

can drinking coconut water daily help resolve an electrolyte deficiency in the body 1can drinking coconut water daily help resolve an electrolyte deficiency in the body 1

सिर्फ नारियल पानी नहीं है पर्याप्त

Ms Chitra आगे कहती हैं, नारियल पानी शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है, खासकर गर्म मौसम में या हल्की एक्सरसाइज करने के बाद। इसमें मौजूद पोटैशियम मांसपेशियों और नसों के काम करने में बहुत मददगार होता है, लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए सिर्फ नारियल पानी काफी नहीं है।

डिहाइड्रेशन से राहत के लिए क्या पिएं?

Ms Chitra कहती हैं, अन्य ORS (ओआरएस) सॉल्यूशन्स के मुकाबले, नारियल पानी में सोडियम की मात्रा कम होती है। इसलिए, जिन लोगों को बहुत ज्यादा दस्त, उल्टी या बहुत ज्यादा पसीना आने की वजह से डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) हो गई है, उनके लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन नहीं हो सकता है। ऐसे मामलों में, शरीर में फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए ORS लेने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए सूखे नारियल खाने के क्या फायदे हैं? खुद एक्सपर्ट ने बताया

डॉक्टर से सलाह कब लें?

Ms Chitra कहती हैं, ज्यादातर स्वस्थ लोगों के लिए, बैलेंस डाइट के हिस्से के तौर पर रोजाना एक गिलास नारियल पानी पीना ठीक है। जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है या जिन्हें पोटैशियम से परहेज करने की सलाह दी गई है, उन्हें नारियल पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ध्यान रहे, नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, लेकिन यह संतुलित आहार या मेडिकल इलाज की जगह नहीं ले सकता है।

निष्कर्ष

इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में फ्लूइड बैलेंस, मांसपेशियों की एक्टिविटी और नसों के संकेतों के लिए जरूरी मिनरल हैं। नारियल पानी में मिनरल मौजूद होते हैं, इसलिए यह हल्की डिहाइड्रेशन या सामान्य संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकता है। हालांकि, इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, इसलिए अत्यधिक पसीना, उल्टी या दस्त होने पर सिर्फ नारियल पानी पर्याप्त नहीं है और ORS या सही इलाज जरूरी होते हैं। ज्यादातर स्वस्थ लोग बैलेंस डाइट के साथ रोजाना एक गिलास नारियल पानी पी सकते हैं, लेकिन किडनी या पोटेशियम से जुड़ी समस्या वालों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • नारियल पानी पीने से क्या फायदा होता है?

    नारियल पानी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, हार्ट को हेल्दी रखने, पाचन में सुधार करने और वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
  • शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी के लक्षण क्या हैं?

    शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर व्यक्ति को थकान, कमजोरी, मांसपेशियों से जुड़ी समस्या, पाचन से जुड़ी समस्या, उल्टी, दस्त, कब्ज और अधिक प्यास लगने की समस्या हो सकती है।

Read Next

अंकुरित मूंग और उबली मूंग में क्या है ज्यादा हेल्दी? जानें अंतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 17:47 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Ms Chitra B K