Tue Nov 24, 2026 | 03:16 PM IST

Medically Reviewed by Ms Chitra B K , Chief Dietitian – Clinical & Oncology Nutrition

अंकुरित मूंग और उबली मूंग में क्या है ज्यादा हेल्दी? जानें अंतर

अंकुरित और उबली मूंग दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन उनके पोषक तत्व अलग होते हैं और ये पाचन पर भी अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। इनका सेवन व्यक्ति के शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है।
अंकुरित मूंग और उबली मूंग में क्या है ज्यादा हेल्दी? जानें अंतरअंकुरित मूंग और उबली मूंग में क्या है ज्यादा हेल्दी? जानें अंतर

अक्सर लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए मूंग दाल को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है और इसको लोग उबालकर और अंकुरित रूप से भी खाते हैं, लेकिन इन दोनों तरीकों में स्वास्थ्य के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है। ऐसे में आइए इस बारे में Ms Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।

अंकुरित मूंग Vs उबली मूंग क्या है ज्यादा फायदेमंद?

Ms Chitra BK के अनुसार, मूंग (हरी मूंग) को अंकुरित करके या उबालकर खाया जा सकता है। दोनों ही तरीके सेहत के लिए अच्छे हैं और इन्हें एक हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, इन्हें तैयार करने के तरीके के आधार पर इनके अलग-अलग फायदे होते हैं। आपको क्या चुनना चाहिए, यह आपके पाचन तंत्र की स्थिति और आपकी पोषण से जुड़ी जरूरतों पर निर्भर करता है।

अंकुरित मूंग Vs उबली मूंग

अंकुरित मूंग और उबली मूंग में कई अंतर होते हैं।

1. पोषक तत्व

अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अंकुरित करने की प्रक्रिया से विटामिन सी और कुछ बी विटामिन जैसे पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं, उबली हुई मूंग भी काफी हेल्दी होती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या अंकुरित मूंग रोज खाना सुरक्षित है? डाइटिशियन से जानिए सही मात्रा और सेवन का तरीका

2. प्रोटीन का सोर्स

दोनों ही पौधों से मिलने वाले प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। उबालने से ये नरम हो जाते हैं, जिससे इन्हें पचाना आसान हो जाता है।

which is healthier sprouted moong dal or boiled moong dal know the difference 1which is healthier sprouted moong dal or boiled moong dal know the difference 1

3. एंटी-न्यूट्रिएंट्स

मूंग को अंकुरित करने या उबालने से इसमें मौजूद कुछ एंटी-न्यूट्रिएंट्स (जैसे फाइटेट्स) की मात्रा कम हो जाती है, जिससे शरीर मिनरल्स (minerals) को बेहतर तरीके से सोख पाता है। खाने को आसानी से पचाने के लिए उसे उबालना जरूरी है।

4. पाचन पर असर

दोनों में ही डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन में मदद करता है। हालांकि, कुछ लोगों को कच्चे अंकुरित मूंग खाने से पेट फूलने (bloating) की समस्या हो सकती है।

5. सावधानियां है जरूरी

अगर अंकुरित करते समय साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो कच्चे अंकुरित मूंग में हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों, प्रेग्नेंट महिलाओं और बुजुर्गों को अंकुरित मूंग अच्छी तरह उबालने के बाद ही खानी चाहिए।

   अंकुरित मूंग  उबली हुई मूंग
पोषक तत्व  प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर। अंकुरण से विटामिन C और कुछ B विटामिन बढ़ते हैं।  प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर।
पाचन पर असर  कच्ची खाने पर कुछ लोगों को पेट फूलने (bloating) की समस्या हो सकती है।  उबालने से नरम हो जाती है, जिससे पचाना आसान होता है।
एंटी-न्यूट्रिएंट्स  अंकुरण से फाइटेट्स जैसे एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम होते हैं, जिससे मिनरल्स का अवशोषण बेहतर होता है।  उबालने से भी एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम होते हैं और पाचन ज्यादा आसान होता है।
सावधानी  साफ-सफाई की कमी होने पर कच्चे अंकुरित मूंग में बैक्टीरिया का खतरा हो सकता है।  उबालने से सुरक्षा बढ़ती है। कमजोर इम्यूनिटी, प्रेग्नेंट महिलाएं और बुजुर्गों के लिए उबालकर खाना ज्यादा सेफ।
कौन सी है बेहतर?  विटामिन और कुछ पोषक तत्वों के नजरिए से फायदेमंद।  पचाने में आसान और सेंसिटिविटी वाले लोगों के लिए ज्यादा सेफ। जरूरत के अनुसार शामिल किया जा सकता है।

कौन सी ज्यादा सेहतमंद है?

Ms Chitra BK कहती हैं, दोनों ही अच्छे ऑप्शन हैं। अंकुरित मूंग का फायदा यह है कि इसमें कुछ खास विटामिन और पोषक तत्व अधिक होते हैं, जबकि उबली हुई मूंग ज्यादा सुरक्षित होती है और इसे पचाना आसान होता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने शरीर की जरूरतों और सहनशक्ति के अनुसार दोनों तरह की मूंग का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते वजन को रोकेगी यह 1 दाल! जानें रात में इसे खाने के 3 फायदे और सही तरीका

क्या कहती है स्टडी?

साल 2019 में Nutrients में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, मूंग को अंकुरित करने से उसमें मौजूद फाइटिक एसिड काफी कम हो जाता है, जिससे आयरन, जिंक और अन्य मिनरल्स का शरीर में अवशोषण व इस्तेमाल बेहतर होता है और साथ ही एंटीऑक्सीडेंट व फ्लेवोनोइड्स (जैसे विटेक्सिन और आइसोविटेक्सिन) की मात्रा भी कई गुना बढ़ जाती है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करते हैं।

इसके अलावा अंकुरित मूंग खाने के बाद ब्लड शुगर और खराब फैट को नियंत्रित करने, ब्लड प्रेशर संतुलित रखने, फैटी लिवर व सूजन से लिवर की रक्षा करने, त्वचा पर मेलानिन के अधिक बनने को रोकने और आसानी से पचने के कारण पेट में कम गैस बनाने में भी सहायक मानी जाती है।

निष्कर्ष

अंकुरित और उबली हुई दोनों ही तरह की मूंग प्रोटीन, फाइबर व मिनरल्स से भरपूर होने के कारण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं और दोनों से ही फाइटेट्स जैसे एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम होकर पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। अंकुरित मूंग में विटामिन C और कुछ B विटामिन ज्यादा पाए जाते हैं, लेकिन कच्ची खाने पर कुछ लोगों को पेट फूलने की परेशानी हो सकती है और साफ-सफाई की कमी से बैक्टीरिया का खतरा रहता है।

वहीं, उबली हुई मूंग नरम होने के कारण पचाने में आसान और अधिक सुरक्षित होती है, खासकर कमजोर इम्यूनिटी, प्रेग्नेंट महिलाओं व बुजुर्गों के लिए। इसलिए अपने पाचन और जरूरत के अनुसार दोनों को शामिल करना सही है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मूंग दाल कब नहीं खानी चाहिए?

    यूरिक एसिड बढ़ने, किडनी स्टोन, लो ब्लड शुगर, लो ब्लड प्रेशर और इससे एलर्जी की समस्या होने पर व्यक्ति को मूंग दाल का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • मूंग दाल खाने के क्या फायदे हैं?

    मूंग दाल का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, वजन को नियंत्रित करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

Read Next

National Milk Day: दूध को लेकर फैले 5 बड़े झूठ, क्या आप भी इनमें विश्वास करते हैं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 14:12 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Ms Chitra B K