National Milk Day: डायबिटीज में रोज दूध पीना सही है? एक्सपर्ट से जानें

Can You Drink Milk Daily With Diabetes?: डायबिटीज में दूध का सेवन किया जा सकता है, लेकिन रोजाना दूध का सेवन व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। अगर रोजाना दूध पीने से शुगर लेवल प्रभावित नहीं होता है, तो डायबिटिक मरीज रोज दूध का सेवन कर सकता है। दूध में मौजूद कार्ब्स पाचन के दौरान टूटकर ग्लूकोज में बदल जाता है और ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है। टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज, दोनों ही स्थितियों में कार्ब्स की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। बहुत ज्यादा दूध पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ भी सकता है। इसलिए शुरुआत में कम मात्रा में दूध का सेवन करके ब्लड शुगर को मॉनिटर करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दूध के सही प्रकार और मात्रा को डाइट का हिस्सा बनाएं। भारत में हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दूध के पोषण संबंधी महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे डायबिटीज और दूध के सेवन से जुड़ी जरूरी जानकारी जो आपकी सेहत के लिए मददगार हो सकती है। बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
दूध में कैलौरी, फैट और कार्ब्स की मात्रा
| एक कप (लगभग 250 ml) | कैलोरी | फैट | कार्ब्स |
| फुल फैट दूध | 150-160 | 7-8 ग्राम | 12-14 ग्राम |
| टोंड दूध | 120-125 | 4-5 ग्राम | 10-12 ग्राम |
| लो फैट दूध | 96-106 | 2-3 ग्राम | 11-12 ग्राम |
क्या दूध का सेवन ब्लड शुगर स्पाइक्स का कारण बनता है?
is-it-okay-to-drink-milk-daily-with-diabetes
हां, दूध पीने के बाद ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। दूध में प्राकृतिक रूप से लैक्टोज (Lactose) नाम की शुगर होती है, जो एक प्रकार का कार्ब्स है। पाचन के दौरान यह ग्लूकोज में टूटती है। इससे ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है। साल 2022 में Nutrients में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, दूध पीने के बाद ब्लड ग्लूकोज में लगभग 10 से 20% की बढ़त हुई। ग्लूकोज का स्तर 20 से 30 मिनट में अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा और दूध पीने के बाद इंसुलिन का स्तर लगभग 3.5 से 4 गुना बढ़ा।
यह भी पढ़ें- दूध की शुद्धता पर है शक? घर बैठे ऐसे करें असली-नकली की पहचान
डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध का सही प्रकार और मात्रा
डायबिटिक मरीज रोजाना एक कप स्किम्ड मिल्क (Skimmed Milk) ले सकते हैं। इसमें फैट बहुत कम होता है, लेकिन डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह के बगैर दूध का सेवन रोजाना न करें। American Diabetes Association डायबिटीज के मरीजों को लो फैट दूध और बिना चीनी वाले प्लांट बेस्ड मिल्क के विकल्प को चुनने की सलाह देता है।
डायबिटीज होने पर दूध पूरी तरह बंद कर देना चाहिए?
नहीं, डायबिटीज होने पर दूध पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B12 और दूसरे पोषक तत्व होते हैं। हालांकि, इसमें प्राकृतिक शुगर यानी लैक्टोज भी होता है, जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को दूध का प्रकार और उसकी मात्रा का चुनाव डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।
दूध पीते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- दूध में चीनी या शहद या अन्य शुगर फ्री विकल्पों को मिलाकर न पिएं।
- फ्लेवर्ड और चॉकलेट मिल्क से बचें, क्योंकि इनमें अतिरिक्त चीनी हो सकती है।
- दूध के साथ बिस्किट या मीठे स्नैक्स लेने से बचें।
- दूध की मात्रा को अपनी रोजाना की कार्ब्स की कुल मात्रा में शामिल करें।
- दूध पीने के बाद ब्लड शुगर की जांच करके उसका असर समझ सकते हैं।
निष्कर्ष:
डायबिटीज होने पर दूध पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है। डायबिटिक मरीज रोजाना दूध का सेवन कर सकते हैं, लेकिन दूध में मौजूद कार्ब्स पाचन के दौरान टूटकर ग्लूकोज में बदल जाते हैं जिससे ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है। टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज, दोनों ही स्थितियों में कार्ब्स की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। दूध पीने के बाद ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। दूध में प्राकृतिक रूप से लैक्टोज (Lactose) नाम की शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है। डायबिटिक मरीज डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह से रोजाना एक कप स्किम्ड मिल्क (Skimmed Milk) ले सकते हैं।
image credit: magnific
FAQ
क्या सुबह खाली पेट दूध पीना चाहिए?
सुबह खाली पेट दूध पीने से कुछ लोगों को पेट फूलने, गैस या भारीपन हो सकता है। ऐसे लोग नाश्ते के साथ दूध का सेवन कर सकते हैं।वजन घटाने के लिए कौन सा दूध पीना चाहिए?
वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग टोंड या स्किम्ड दूध चुन सकते हैं। इसमें फुल क्रीम दूध की तुलना में फैट और कैलोरी कम होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 23, 2026 17:06 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh