Mon Nov 23, 2026 | 02:58 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

सोयाबीन vs सरसों का तेल: कौन सा ऑयल है हेल्‍दी? रोजाना इस्तेमाल और डीप फ्राइंग के लिए क्‍या चुनें?

कुछ घरों में सरसों के तेल का इस्तेमाल पीढ़ियों से होता आ रहा है, तो कुछ लोग सोयाबीन तेल को हल्का और बेहतर विकल्प मानते हैं। एक्‍सपर्ट से जानें रोजाना इस्‍तेमाल और फ्राइंग के ल‍िए क्‍या चुनें?
सोयाबीन vs सरसों का तेल: कौन सा ऑयल है हेल्‍दी? रोजाना इस्तेमाल और डीप फ्राइंग के लिए क्‍या चुनें?सोयाबीन vs सरसों का तेल: कौन सा ऑयल है हेल्‍दी? रोजाना इस्तेमाल और डीप फ्राइंग के लिए क्‍या चुनें?

Soybean vs Mustard Oil: सोयाबीन ऑयल और सरसों का तेल दोनों ही पौधों से म‍िलता है, लेकिन इनके पोषक तत्वों और फैटी एसिड की मात्रा में अंतर होता है। सोयाबीन का तेल, सोयाबीन के बीजों से निकाला जाता है। इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैट (PUFA) की मात्रा ज्‍यादा होती है। इसमें ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। सरसों का तेल, सरसों के बीजों से म‍िलता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट दोनों पाए जाते हैं। इसमें भी ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड पाए जाते हैं। आइए समझते हैं क‍ि सेहत के ल‍िहाज से कौन सा तेल ज्‍यादा हेल्‍दी व‍िकल्‍प है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

सोयाबीन vs सरसों का तेल: पोषण की तुलना

100 ml सोयाबीन तेल सरसों का तेल
कैलोरी 813-814 813-814
सैचुरेटेड फैट लगभग 14.6 ग्राम लगभग 10.8 ग्राम
मोनोअनसैचुरेटेड फैट (MUFA) लगभग 21.7 ग्राम लगभग 55.3 ग्राम
पॉलीअनसैचुरेटेड फैट (PUFA) लगभग 54.7 ग्राम लगभग 19.8 ग्राम

रोजाना कुक‍िंग के लिए कौन सा तेल चुनें?

soyabean-vs-mustard-oil-which-is-healthiersoyabean-vs-mustard-oil-which-is-healthier

  • रोजाना खाना बनाने के लिए ऐसे तेल का चुनाव करना चाहिए जिसमें अनसैचुरेटेड फैट हो। सरसों के तेल में अनसैचुरेटेड फैट होता है। वहीं सोयाबीन ऑयल में भी अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, ले‍क‍िन इसमें सरसों के तेल के मुकाबले, मोनोअनसैचुरेटेड फैट (MUFA) की मात्रा कम होती है।
  • सरसों का तेल रोजाना कुक‍िंग के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका इस्तेमाल सब्जी, दाल में तड़का लगाने और हल्की फ्राइंग के लिए किया जा सकता है।
  • केवल तेल का प्रकार ही नहीं, हेल्‍दी रहने के ल‍िए यह देखना भी जरूरी है क‍ि द‍िनभर में टोटल कैलोरी काउंट क‍ितना है? रोजाना जरूरत से ज्यादा तेल खाने से टोटल कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए तेल की मात्रा सीमित रखना जरूरी है।
  • हर दिन एक ही तेल इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। पोषण संबंधि‍त जरूरतों के अनुसार अलग-अलग तेल का संतुलित इस्तेमाल किया जा सकता है।

ICMR के वैज्ञानिकों द्वारा अक्‍टूबर 2026 में Frontiers In Nutrition में एक स्‍टडी प्रकाश‍ित हुई ज‍िसमें बताया गया क‍ि सोयाबीन तेल को 4 घंटे तक गर्म करने पर ट्रांस फैट 0.76% से बढ़कर 5.88% हो गया।

यह भी पढ़ें- क्‍या असली समझकर खा रहे हैं नकली सरसों का तेल? एक्‍सपर्ट से जानें पहचान का तरीका

डीप फ्राइंग के लिए कौन सा तेल है बेहतर?

  • डीप फ्राइंग के लिए सरसों के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट की अच्छी मात्रा होती है। इसकी वजह से यह कुछ अन्य पॉलीअनसैचुरेटेड तेलों की तुलना में गर्मी के प्रति ज्‍यादा सहनशील हो सकता है।
  • दूसरी ओर, सोयाबीन के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट ज्‍यादा होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड अधिक तापमान और लंबे समय तक गर्म करने पर ऑक्सीडेशन (ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया) के ल‍िए सेंस‍िट‍िव हो सकते हैं। इससे तेल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

साल 2023 में Food Control जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में सोयाबीन और सरसों के तेल में अलग-अलग खाद्य पदार्थों को बार-बार डीप फ्राई करने के प्रभावों का अध्ययन किया गया। इसमें पाया गया कि तलने के दौरान सोयाबीन तेल की थर्मल स्टेबिलिटी कम और ट्रांस फैटी एसिड का व‍िकास ज्‍यादा हो सकता है। इसकी तुलना में सरसों के तेल में यह असर कम था।

यह भी पढ़ें- सरसों तेल में खाना बनाना असल में कितना सेहतमंद है? एक्सपर्ट से जानें

कुक‍िंग के ल‍िए तेल का इस्‍तेमाल करते समय क‍िन बातों का ध्‍यान रखें?

  • तेल को बार-बार गर्म न करें।
  • तेल से धुआं निकलने लगे, तो उसमें खाना न पकाएं।
  • डीप फ्राइंग के लिए तेल को जरूरत से ज्यादा गर्म न करें।
  • इस्तेमाल किए हुए तेल को लंबे समय तक स्टोर करके न रखें।
  • रोजाना तली-भुनी चीजें खाने से बचें।

दैनिक उपयोग के लिए सही कुकिंग ऑयल का चुनाव कैसे करें?

  • दैनिक इस्तेमाल के लिए ऐसे तेल को प्राथमिकता दें, जिसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट ज्‍यादा हो। सरसों, सोयाबीन, मूंगफली और ऑलिव ऑयल इसके अच्‍छे विकल्प हैं।
  • तेल खरीदते समय उसमें मौजूद जरूरी फैटी एसिड की जानकारी भी देखें। सरसों और सोयाबीन के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।
  • रोजाना एक ही तेल पर निर्भर रहने के बजाय सरसों, सोयाबीन, मूंगफली और तिल जैसे तेलों को बदल-बदलकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ट्रांस फैट और हाइड्रोजेनेटेड ऑयल से बचें।

सोयाबीन और सरसों का तेल दोनों ही संतुलित मात्रा में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेक‍िन डॉक्‍टर और एक्‍सपर्ट की सलाह लेना न भूलें क्‍योंक‍ि हेल्‍दी डाइट के ल‍िए तेल का प्रकार ही नहीं, कैलोरी काउंट पर भी गौर करना जरूरी है। हेल्दी तेल होने का मतलब यह नहीं है कि उसे ज्‍यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाए। सभी तरह के तेलों में कैलोरी ज्‍यादा होती है। इसलिए खाना बनाते समय जरूरत के अनुसार ही तेल का इस्‍तेमाल करें।

न‍िष्‍कर्ष:

साेयाबीन ऑयल और सरसों के तेल में से क‍िसी एक को चुनना हो, तो ऐसा तेल चुनें ज‍िसमें अनसैचुरेटेड फैट हो। सरसों का तेल रोजाना कुक‍िंग के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। डीप फ्राइंग के लिए सरसों के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं क्‍योंक‍ि यह अन्‍य तेलों के मुकाबले, गर्मी के प्रति ज्‍यादा सहनशील हो सकता है। इसका इस्तेमाल सब्जी, दाल में तड़का लगाने और हल्की फ्राइंग के लिए किया जा सकता है। सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। सोयाबीन के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट अधिक होता है। सरसों के तेल में सैचुरेटेड फैट, सोयाबीन तेल के मुकाबले थोड़ा कम होता है। दोनों तेलों में कैलोरी लगभग बराबर होती है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या कुकिंग ऑयल में ट्रांस फैट होता है?

    कुछ तेलों में प्राकृतिक रूप से बहुत कम मात्रा में ट्रांस फैट हो सकता है। वहीं, बार-बार तेल गर्म करने से ट्रांस फैटी एसिड बन सकते हैं जो हार्ट हेल्‍थ को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • रोजाना कुक‍िंग के ल‍िए कौन से तेल चुन सकते हैं?

    खाना बनाने के लिए ऑल‍िव ऑयल, सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, तिल और जैतून जैसे तेलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो संतुलित मात्रा में लेने पर हार्ट हेल्‍थ के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

Read Next

लाल प्याज की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं 5 फायदे, जाने बनाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 23, 2026 14:11 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha