Wed Nov 25, 2026 | 05:19 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

गन्ने का गुड़ या खजूर का गुड़? सर्दियों के लिए कौन सा है बेस्ट?

सर्दियों में गन्ने और खजूर दोनों का गुड़ खाया जाता है, लेकिन पोषक तत्वों की बात करें तो दोनों में अंतर होता है। यहां क्लीनिकल डाइटीशियन से जानिए, सेहत के लिए कौन सा गुड़ खाना ज्यादा बेहतर है और क्यों?
गन्ने का गुड़ या खजूर का गुड़? सर्दियों के लिए कौन सा है बेस्ट?गन्ने का गुड़ या खजूर का गुड़? सर्दियों के लिए कौन सा है बेस्ट?

सर्दियों में गुड़ खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। कोई खाने के बाद गुड़ का छोटा टुकड़ा खाता है, तो कोई सुबह दूध में गुड़ मिलाकर पीना पसंद करता है। वहीं, ठंड के मौसम में गुड़ से बनी गजक, चिक्की और लड्डू भी खूब खाए जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गन्ने से तैयार होने वाला गुड़ ज्यादा फायदेमंद है या खजूर से बनने वाला गुड़? Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताती हैं कि दोनों तरह के गुड़ नेचुरल सोर्स से तैयार किए जाते हैं और इनमें कुछ पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। हालांकि, इन्हें बनाने का तरीका, स्वाद, पोषण और शरीर पर इनका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है।

सबसे अच्छा गुड़ कौन सा होता है? गन्ने का या खजूर का

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. के अनुसार, किसी एक गुड़ को सभी लोगों के लिए बेहतर नहीं माना जा सकता है। अगर आपको दोनों में से कोई एक पसंद है, तो उसकी क्वालिटी और शुद्धता देखकर चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा अच्छा कौन सा होता है? क्या खजूर का गुड़ गन्ने के गुड़ से ज्यादा पौष्टिक होता है या फिर गन्ने का गुड़ ही बेहतर विकल्प है?

तुलना गन्ने का गुड़ खजूर का गुड़
कैसे तैयार होता है? गन्ने के रस को निकालकर गर्म करके गाढ़ा किया जाता है और ठंडा करके जमाया जाता है। खजूर के पेड़ से निकलने वाले रस को गर्म करके गाढ़ा करके तैयार किया जाता है।
रंग और स्वाद रंग हल्के सुनहरे से गहरे भूरे तक हो सकता है और स्वाद मीठा होता है। रंग गहरा भूरा होता है और स्वाद में नेचुरल मिठास के साथ खास खुशबू होती है।
पोषक तत्व मुख्य रूप से शुगर होती है, साथ में थोड़ी मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम मिल सकते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर के साथ कुछ मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक मिल सकते हैं।
उपयोग आसानी से उपलब्ध होता है और रोजमर्रा के भोजन में शामिल करना आसान है। भारत में खासतौर पर पश्चिम बंगाल व आस-पास बनता है। मिठाइयों और पारंपरिक खाने में खूब इस्तेमाल होता है।
सर्दियों में सेहत पर असर दोनों में से किसी एक को सभी के लिए "सबसे बेहतर" नहीं माना जा सकता है। स्वाद और सुगंध के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन मुख्य हिस्सा शुगर होने के कारण सीमित मात्रा में ही खाएं।
सावधानियां क्वालिटी और शुद्धता देखकर लें, ज्यादा मात्रा में न खाएं क्योंकि इसमें शुगर ज्यादा होती है। बनाने की प्रोसेस और शुद्धता पर पोषण निर्भर करता है। इसे भी संयमित मात्रा में ही लें।

साल 2025 में Magna Scientia Advanced Research and Reviews में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, गुड़ में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और पाचन व एनीमिया से जुड़े संभावित पोषक फायदे मौजूद हैं, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सफेद चीनी की तुलना में ज्यादा होता है, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकती है। इसलिए सामान्य लोगों के लिए पोषक तत्वों के लिहाज से यह बेहतर विकल्प हो सकता है, लेकिन डायबिटीज या मेटाबोलिक समस्याओं से ग्रस्त लोगों को इसका सेवन सावधानी और सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Sugarcane Jaggery vs Date Palm JaggerySugarcane Jaggery vs Date Palm Jaggery

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में गुड़ और सोंठ  का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए? मानें एक्सपर्ट की सलाह

रोजाना कितना गुड़ खाना चाहिए?

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. सलाह देती हैं कि गुड़ को चीनी का पूरी तरह से हेल्दी विकल्प समझकर ज्यादा मात्रा में खाना सही नहीं है। इसमें भी कैलोरी और शुगर होती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। आप खाने के बाद थोड़ी मात्रा में गुड़ ले सकते हैं या फिर कभी-कभी मिठाई बनाने में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे लोगों को गुड़ खाते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए। गुड़ नेचुरल होने के बावजूद ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों को इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में तिल और गुड़ खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

सर्दियों में गन्ने का गुड़ और खजूर का गुड़, दोनों का सीमित मात्रा में सेवन किया जा सकता है। दोनों में कुछ पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन इनका मुख्य हिस्सा शुगर ही होता है। इसलिए किसी एक को चीनी से पूरी तरह बेहतर या सभी लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद मानना सही नहीं है। आप अपनी पसंद, उपलब्धता और क्वालिटी के आधार पर दोनों में से किसी को चुन सकते हैं। सबसे जरूरी है कि गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करें और बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाएं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या गुड़ खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है?

    गुड़ में थोड़ी मात्रा में आयरन मौजूद हो सकता है, लेकिन खून की कमी यानी एनीमिया का इलाज केवल गुड़ खाने से नहीं किया जा सकता।
  • क्या रात को सोने से पहले गुड़ खाना सही होता है?

    रात में थोड़ी मात्रा में गुड़ खाने से आमतौर पर स्वस्थ व्यक्ति को परेशानी नहीं होती, लेकिन इसे रोजाना खाने की आदत बनाना जरूरी नहीं है।
  • क्या गुड़ खाने से वजन बढ़ सकता है?

    हां, गुड़ में कैलोरी और शुगर होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा गुड़ खाते हैं, तो इससे आपकी कुल कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है और वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है।

Read Next

National Milk Day: रोजाना क‍ितना दूध पीना चाह‍िए? जानें इसमें मौजूद कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 16:39 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Ms Veena V