28 day indoor walking challenge: इनडोर वॉकिंग चैलेंज आजकल काफी ट्रेंड में है। लोग इसे खूब फॉलो कर रहे हैं और इसके अच्छे रिजल्ट्स भी देख रहे हैं लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है? लोगों को ये मालूम भी नहीं है कि ये है क्या और इसे फॉलो कैसे करें या इसके क्या फायदे हैं? 28 दिनों का इंडोर वॉकिंग वेट लॉस चैलेंज असल में घर के अंदर या किसी भी बंद जगह में रोजाना वॉक करने का चैलेंज है। इस चैलेंज में पूरे शरीर के शारीरिक गतिविधि को बढ़ाना और वेट को बैलेंस रखना होता है। हालांकि, वजन कम करने में ये काफी कारगर तरीके से मददगार हो सकता है लेकिन इसका सबसे बड़ा मकसद है फिजिकली एक्टिव रहना। हालांकि, सवाल ये है कि क्या 28 दिन की इनडोर वॉकिंग चैलेंज वास्तव में काम करती है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
क्या 28 दिन का इनडोर वॉकिंग चैलेंज वाकई कारगर है?-Does the 28 day indoor walking challenge really work?
Diet and Nutrionist Expert Edwina बताती हैं कि जी हां, 28 दिन का इनडोर वॉकिंग चैलेंज वाकई कारगर हो सकता है, बशर्ते आप नियमित रहें और इसे हर दिन करें। हर दिन एक निश्चित समय तक घर के अंदर चलना आपको एक नियमित दिनचर्या बनाने में मदद करता है और आपकी दैनिक गतिविधि को बढ़ाता है। ये आपको फिजिकली एक्टिव रहने में मदद कर सकता है। ये आपके पूरे शरीर के कारगर तरीके से काम कर सकता है और आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। जैसे
दिल के लिए फायदेमंद
28 दिन का इनडोर वॉकिंग चैलेंज आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। दरअसल, वॉक करना असल में दिल के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। ये कैलोरी बर्न करने में मददगार है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है जिससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें: बिना वजन उठाए घटाएं हाथों की चर्बी, आजमाएं ये 3 असरदार स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
स्टेमिना और मूड बूस्टर
इनडोर वॉकिंग, असल में स्टेमिना और मूड बूस्टर है। एक्सपर्ट बताती हैं कि यह चैलेंज आपकी सहनशक्ति और मूड को भी बेहतर बना सकता है क्योंकि चलने से मस्तिष्क में पॉजिटिव बदलाव होते हैं और हैप्पी हार्मोन्स निकलते हैं। इससे आपको बेहतर महसूस हो सकता है और खुशी हो सकती है।

ये फिट रहने का टिकाऊ तरीका है
धीमी या मध्यम गति से चलना भी फायदेमंद है और तेज चलने से बेहतर फिटनेस परिणाम मिलते हैं कुल मिलाकर आपको लगातार एक तय गति से चलना है जिससे आपको अच्छे रिजल्ट्स मिले। इससे आप शरीर के शुगर, बीपी और तमाम चीजों को बैलेंस रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह के समय करें ये 4 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे एक्टिव और फिट
कैसे फॉलों करें 28 दिन का इनडोर वॉकिंग चैलेंज-How to follow 28 day indoor walking challenge
- 28 दिन का लक्ष्य निर्धारित करें और आराम से शुरुआत करें। तेज तरीके से इसकी शुरुआत न करें।
- आप प्रतिदिन 15-20 मिनट से शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाएं।
- घर के अंदर की जगह चुनें जहां आप बिना किसी रुकावट या बाधा के चल सकें।
- चोट से बचने के लिए सही कुशनिंग वाले वॉकिंग शूज लें ताकि मोटिवेशन बना रहें।
- हर बार वॉक करने से पहले 5-10 मिनट हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें जैसे कि एक ही जगह पर चलना या स्ट्रेचिंग करना, ताकि आपकी मांसपेशियां और जोड़ चलने के लिए तैयार हो जाएं।
- कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए तेज गति से चलें या स्क्वैट्स या लंजेस जैसे कुछ बॉडी-वेट एक्सरसाइज करें।
इसे नियमित रूप से करना, समय या गति को धीरे-धीरे बढ़ाना और प्रेरित रहना। परिणाम आपके द्वारा किए गए प्रयास और आपकी समग्र जीवनशैली के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। इसके लिए किसी महंगे उपकरण या जिम सदस्यता की जरूरत नहीं है। आप इसे कभी भी, कहीं भी कर सकते हैं, बशर्ते आपके पास घूमने-फिरने के लिए पर्याप्त जगह हो। 28 दिनों की समयावधि आदत विकसित करने के लिए पर्याप्त है और चलना एक ऐसी गतिविधि है जिसे आप बिना थके लंबे समय तक जारी रख सकते हैं।
FAQ
1 दिन में कितना वॉक करना चाहिए?
1 दिन में आपको ज्यादा वॉक करने से बचना चाहिए बस मध्यम गति से मात्र 30 मिनट वॉक करें। आपके पास समय की कमी हो तो आप मात्र 20 मिनट भी वॉक करके तमाम फायदे पा सकते हैं।सुबह उठकर पैदल चलने के क्या फायदे हैं?
सुबह उठकर पैदल चलने से पहले तो सूरज की रोशनी आप पर पड़ती है जिससे आपके शरीर का बॉडी क्लॉक सेट होता है और स्लीप साइकिल सही होती है। इसके अलावा सुबह-सुबह पैदल चलने से हार्मोन्स हेल्दी रहने के साथ आपको बेहतर महसूस हो सकता है।चलने से किन अंगों को फायदा होता है?
चलने से आपके दिल, फेफड़े, पेट और लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा ये हड्डियों और जोड़ों की सेहत को सही रखने में मददगार है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 16, 2026 16:47 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 16, 2026 16:47 IST
Modified By : Pallavi KumariJan 16, 2026 16:47 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj