Fruit vs Smoothie: जो लोग जिम जाते हैं, उनके मन में हमेशा सवाल होता है कि जिम जाने से पहले क्या खाकर जाएं। कुछ लोग खाली पेट ही जिम चले जाते हैं, तो कुछ लोग भारी नाश्ता कर लेते है और कुछ लोग सिर्फ कॉफी पीकर वर्कआउट शुरू कर देते हैं, लेकिन जिम जाने से पहले क्या ऐसा खाना चाहिए ताकि एनर्जी बनी रही। दरअसल, वर्कआउट से पहले शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा (Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Sector-, Faridabad) से बात की। उन्होंने बताया कि एनर्जी के लिए जिम जाने से पहले फल या फलों की स्मूदी खाना सबसे बेहतर प्री-वर्कआउट ऑप्शन माना जाता है। सबसे पहले जानते हैं कि जिम जाने शरीर को एनर्जी क्यों चाहिए?
वर्कआउट से पहले एनर्जी की जरूरत क्यों?
सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, “वर्कआउट शुरू करते ही शरीर सबसे पहले ग्लूकोज और ग्लाइकोजन का इस्तेमाल करता है। पहले आधे घंटे से लेकर करीब एक घंटे तक यही मुख्य एनर्जी होती है और अगर सही तरीके से एनर्जी न मिले, तो जल्दी थकान, चक्कर आना, कमजोरी होना और मसल पंप न आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जिम जाने से पहले फल या समूदी खाने चाहिए क्योंकि फल नेचुरल रूप से सिंपल कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।”

यह भी पढ़ें- Gym Vs Home Workout: फिट रहने के लिए क्या है बेहतर? जानें एक्सपर्ट से फायदे और नुकसान
फल या स्मूदी: जिम जाने से पहले कौन-सा बेहतर है?
ऋतिका शर्मा कहती हैं, “वैसे साइंटेफिकली देखा जाए, तो जिम जाने से पहले स्मूदी लेना ज्यादा असरदार मानी जाती है। दरअसल, जब फल खाया जाता है, तो उसे चबाने और पचाने में समय लगता है। वहीं स्मूदी में फल पहले से ब्लेंड होते हैं, यानी उनका मैकेनिकल डाइजेशन पहले ही हो चुका होता है। इसका फायदा यह होता है कि पेट पर कम दबाव पड़ता है, ग्लूकोज जल्दी ब्लड में पहुंचता है और वर्कआउट के दौरान एनर्जी ज्यादा स्टेबल रहती है। इसी वजह से बहुत सारे एथलीट और फिटनेस प्रोफेशनल्स प्री-वर्कआउट में स्मूदी को प्राथमिकता देते हैं।”
वर्कआउट से पहले हाइड्रेशन क्यों है जरूरी?
ऋतिका शर्मा कहती हैं, “कई स्टडीज के अनुसार, शरीर में सिर्फ एक से दो फीसदी डिहाइड्रेशन भी मसल स्ट्रेंथ और परफॉर्मेंस को 10 से 15% तक कम कर सकती है। इसलिए स्मूदी में पानी या नारियल पानी मिलाया जाता है, तो शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिलते हैं। इससे मांसपेशियों में ऐंठन कम होती है, थकान कम होती है और पसीने से होने वाला नुकसान बैलेंस रहता है। इसलिए ठोस फलों की तुलना में स्मूदी जिम से पहले ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
जिम वर्कआउट से पहले फल खाने से थकान क्यों होती है कम?
ऋतिका शर्मा ने बताया कि फलों में मौजूद ग्लूकोज और फ्रुकटोज का कॉम्बिनेशन शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। साथ ही इनमें मौजूद थोड़ा सा फाइबर ब्लड शुगर को अचानक गिरने से रोकता है। इसका सीधा असर यह होता है कि थकावट देर से होती है, एक्सरसाइज के दौरान reps और sets बेहतर होते हैं। इसका मतलब है कि लोग ज्यादा देर और बेहतर क्वालिटी का वर्कआउट कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें- जिम में वर्कआउट करने के बाद कलाई में दर्द क्यों होता है? जानें बच्चाव के टिप्स
जिम जाने से पहले कौन-से फल फायदेमंद होते हैं?
ऋतिका शर्मा ने बताया है कि जिम जाने से पहले कुछ फल शरीर को एनर्जी देने में मददगार होते हैं।
- केला - केला प्री-वर्कआउट का सबसे पॉपुलर फल है। इसमें मौजूद ग्लूकोज और पोटैशियम मसल क्रैम्प से सेफ करता है।
- सेब - सेब हल्का होता है और लंबे समय तक एनर्जी देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स मसल रिकवरी में भी मदद करते हैं।
- पपीता - यह डाइजेशन के लिए हल्का होता है और पेट में गैस नहीं बनाता। जिन लोगों को वर्कआउट के दौरान भारीपन लगता है, उनके लिए अच्छा ऑप्शन है।
- बेरीज - ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी जैसी बेरीज एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं और मसल फटीग को कम करने में मदद करती हैं।
प्री-वर्कआउट से पहले स्मूदी बनाने की रेसिपी
ऋतिका शर्मा ने जिम जाने से पहले स्मूदी की रेसिपी शेयर की है, जो काफी फायदेमंद है।
| सामग्री | 1 सर्विंग |
| पका केला | 1 |
| पपीता या सेब | ½ कप |
| भिगोए हुए ओट्स | 1 बड़ा चम्मच |
| मूंगफली का मक्खन या बादाम | 1 छोटा चम्मच |
| नारियल पानी या सादा पानी | 1 कप |
| दालचीनी पाउडर | 1 चुटकी |
बनाने का तरीका
सभी सामग्री को ब्लेंड करें और इस स्मूदी को वर्कआउट से 30 से 45 मिनट पहले पिएं।
इस स्मूदी से तुरंत एनर्जी मिलती है, हल्का फैट ब्लड शुगर को बैलेंस करता है, नारियल पानी हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स देता है और दालचीनी ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करती है।
निष्कर्ष
सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं कि जिन लोगों को बहुत ज्यादा एसिडिटी होती है या डायबिटीज की समस्या है, तो उन्हें फल या स्मूदी डॉक्टर की सलाह पर लेना चाहिए। जिम जाने से पहले लोगों को अपनी बॉडी के अनुसार ही फल या स्मूदी लेनी चाहिए ताकि जिम में मेहनत करने का पूरा फायदा मिल सके।
FAQ
जिम करते समय कौन सी डाइट लेनी चाहिए?
बैलेंस्ड डाइट में रोटी, ब्राउन राइस, दाल, पनीर, अंडे, चिकन ब्रेस्ट, दही, बादाम और ताजी सब्ज़ियां शामिल हैं। अगर जिम में मसल्स बना रहे हैं या फिर किसी भी अंग के लिए खास कसरत कर रहे हैं, तो जिम ट्रेनर या फिर न्यूट्रिशनिस्ट से जरूर सलाह लें।क्या खाली पेट जिम कर सकते हैं?
लोगों को खाली पेट इंटेंस एक्सरसाइज से बचना चाहिए और वर्कआउट करने से एक घंटे पहले कोई फल खा लेना चाहिए। इससे शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती और किसी भी तरह की शारीरिक समस्या नहीं होती।जिम जाने की सही उम्र क्या है?
वैसे तो जिम शुरू करने की कोई एक निश्चित उम्र नहीं है, लेकिन 16-18 साल की उम्र के बाद ही इंटेस वर्कआउट करना सेफ माना जाता है। 12 से 14 साल के बच्चे भी हल्की और सामान्य फिटनेस एक्टिविटीज कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 15, 2026 16:18 IST
Modified By : Aneesh Rawat Jan 15, 2026 16:18 IST
Modified By : Aneesh RawatJan 15, 2026 16:18 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Rhitika Sharma