Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

हर 20-30 मिनट में वॉकिंग ब्रेक लेना है सेहतमंद, दूर हो सकती हैं ये 7 स्वास्थ्य समस्याएं

वॉकिंग ब्रेक का मतलब है कि अपने काम के बीच थोड़ी देर के लिए उठें, कुछ कदम चलें, शरीर को स्ट्रेच करें और फिर काम पर लौट आएं। यह छोटी-सी आदत कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है।

आज की आधुनिक जीवनशैली में घंटों तक एक ही जगह बैठकर काम करना आम बात हो गई है। चाहे ऑफिस में कंप्यूटर के सामने बैठना हो, घर से काम करना हो या फिर लंबे समय तक टीवी और मोबाइल का इस्तेमाल करना, लोगों की शारीरिक गतिविधियां पहले की तुलना में काफी कम हो गई हैं। एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि लगातार बैठे रहने की आदत कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। यही वजह है कि अब डॉक्‍टर हर 20 से 30 मिनट में कुछ मिनट का वॉकिंग ब्रेक लेने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि हर 20-30 मिनट में वॉकिंग ब्रेक लेने से कौन-कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं दूर रखने में मदद मिल सकती है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

walking-break-ke-fayde

1. मोटापा

लंबे समय तक बैठे रहने से कैलोरी कम बर्न होती है, जिससे वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। बीच-बीच में चलने से शरीर ज्‍यादा एनर्जी खर्च करता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- चलना, दौड़ना या साइकिलिंग: घुटनों के लिए क्या है सबसे बेहतर? जानें एक्सपर्ट से सही जवाब

2. हाई ब्लड प्रेशर

नियमित रूप से थोड़ी देर चलने से ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी हार्ट पर दबाव कम करने में भी मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें- क्या 40 की उम्र के बाद हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सिर्फ वॉक काफी है? जानें डॉक्टर का जवाब

3. टाइप 2 डायबिटीज

वॉकिंग ब्रेक मांसपेशियों को एक्‍ट‍िव रखते हैं, जिससे शरीर ग्लूकोज का बेहतर इस्‍तेमाल कर पाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा कम हो सकता है। साल 2023 में Medicine & Science In Sports & Exercise नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, हर 30 मिनट बैठने के बाद 5 मिनट की हल्की वॉक करने से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में सुधार हो सकता है। हर 30 मिनट बाद 5 मिनट चलने वाले ग्रुप में भोजन के बाद ब्लड शुगर स्पाइक लगभग 58 % तक कम देखी गई।

यह भी पढ़ें- 30 दिन तक रोज 30 मिनट वॉक करें, तो शरीर और दिमाग को क्या फायदे मिलते हैं? डॉक्टर से जानें

4. स्‍ट्रेस

कुछ मिनट की वॉक स्‍ट्रेस को कम करने और मूड बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इससे दिमाग को आराम मिलता है और काम का दबाव कम महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें- थोड़ी देर चलने पर होने लगता है पैरों में दर्द? डॉक्टर से जानें कारण

5. पीठ और गर्दन का दर्द

लगातार बैठने से रीढ़ और गर्दन पर दबाव बढ़ता है। वॉकिंग ब्रेक मांसपेशियों को आराम देकर दर्द और अकड़न को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या रोजाना एक ही तरह की एक्सरसाइज करना सही है? मानें डॉक्टर की सलाह

6. हृदय रोगों का खतरा

नियमित फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और हार्ट हेल्‍थ को सपोर्ट करती है। इससे कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में मॉर्निंग वॉक कहीं सेहत पर न पड़े भारी? जानें सही समय और जरूरी सावधानियां

7. पैरों में सूजन

बार-बार उठकर चलने से पैरों में ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और पैरों में सूजन या भारीपन की समस्या कम हो सकती है। लगातार बैठने से बॉडी पॉश्चर बिगड़ सकता है। नियमित रूप से उठकर चलने और स्ट्रेच करने से शरीर का संतुलन बेहतर बना रहता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में वॉक के दौरान आंखों को रखना है सुरक्षित? इन टिप्स को करें फॉलो

वॉकिंग ब्रेक को आदत कैसे बनाएं?

  • हर 20 से 30 मिनट का रिमाइंडर सेट करें।
  • फोन पर बात करते समय चलते रहें।
  • पानी भरने या वॉशरूम जाने के लिए खुद उठें।
  • लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
  • ऑफिस या घर में कुछ मिनट स्ट्रेचिंग करें।

न‍िष्‍कर्ष:

हर 20 से 30 मिनट में वॉकिंग ब्रेक लेना सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है इससे मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज, स्‍ट्रेस, पीठ और गर्दन का दर्द, हार्ट ड‍िजीज और पैरों में सूजन जैसी समस्‍याओं को दूर करने में मदद म‍िलती है।

FAQ

  • रोज पैदल चलने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

    रोज पैदल चलने से हृदय स्वस्थ रहता है, वजन कंट्रोल होता है रऔर शरीर की फिटनेस बेहतर होती है।
  • क्या पैदल चलने से वजन कम करने में मदद मिलती है?

    हां, नियमित पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन घटाने और मोटापा कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
  • पैदल चलना हार्ट की सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है?

    यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है और हृदय रोगों का जोखिम कम कर सकता है।

Read Next

एक्सरसाइज के लिए समय नहीं है? जानें हेल्दी रहने में कैसे मदद करता है NEAT

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 01, 2026 20:44 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 01, 2026 20:44 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 01, 2026 20:44 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content