Winter Diet Guide: सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि ठंड में उनका वजन बढ़ने लगता है और वे डाइट में कोई खास बदलाव भी नहीं करते। दरअसल, ठंड में वजन बढ़ना नॉर्मल है क्योंकि ठंड में फिजिकल एक्टिविटीज कम हो जाती है और ज्यादा गर्म खाने का मन करता है। इसके अलावा, शरीर से पसीने नहीं निकलते जिसकी वजह से वजन पर असर पड़ने लगता है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सर्दियों में मेटाबॉलिज्म पर भी बहुत ज्यादा असर पड़ता है। इस मौसम में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और मेटाबॉलिज्म वह प्रोसेस है, जिसमें फूड एनर्जी में बदल जाता है। अगर यही प्रोसेस धीमा हो जाएगा, तो शरीर का वजन बढ़ने लगेगा। ऐसे में जरूरी है कि सर्दियों में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जाए। इसके लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी (Ms Meena Kumari, Chief Dietician, Sarvodaya Hospital, Faridabad) से बात की। उन्होंने बताया कि सही फूड चॉइस और हाइड्रेशन से मेटाबॉलिज्म को सही रखा जा सकता है।
सर्दियों में मेटाबॉलिज्म तेज करने के तरीके
चीफ डाइटिशियन मीना कुमारी कहती हैं, “आमतौर पर ठंड में एक्सरसाइज या वॉक छूट जाती है और पानी कम पिया जाता है। ठंड में ही लोग काफी हाई-कार्ब और हाई-फैट फूड ज्यादा खाते हैं, जिसका असर मेटाबॉलिज्म पर देखने को मिलता है। इन सभी कारणों के चलते मेटाबॉलिज्म काफी धीमा हो जाता है, लेकिन कुछ फूड्स आइटम्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।” 
यह भी पढ़ें- सर्दियों में गुड़- चना खाने के 7 बेहतरीन फायदे, जानें आयुर्वेदाचार्य से
प्रोटीन को डाइट का हिस्सा बनाएं
अगर सर्दियों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में लिया जाए, तो इससे सर्दियों में मेटाबॉलिज्म तेज होता है। प्रोटीन लेने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और ये मसल लॉस को रोकने में मददगार होता है। प्रोटीन के लिए रोजाना अपनी डाइट में मूंगफली, हरी मूंग दाल, चना, पनीर और रामदाना जरूर शामिल करें। हमेशा कोशिश करें कि अपने हर मील में प्रोटीन जरूर लें।
मसालों सही तरीके से इस्तेमाल करें
भारतीय किचन में रखे कुछ मसाले सर्दियों में खासतौर पर लिए जा सकते हैं। ये शरीर को गर्म रखने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के काम आते हैं। इसमें काली मिर्च, दालचीनी, हरी मिर्च और तेज पत्ता जैसे मसालों को खाने में सीमित मात्रा में लिया जा सकता है। ये मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि फैट बर्निंग प्रोसेस को भी तेज करते हैं। इसलिए सर्दियों में मसाले जरूर इस्तेमाल करें।
मौसमी सब्जियां जरूर खाएं
सर्दियों में मिलने वाली सब्जियों में ढेर सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो नेचुरली मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं। इसलिए सर्दियों में शलगम जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, शकरकंद फाइबर से भरपूर पेट साफ करता है, मेथी खाने से फैट तेजी से बर्न होता है, गाजर और मूली खाने से डाइजेशन में सुधार होता है। मौसमी सब्जियों को सलाद या सूप में डालकर भी रोजाना खा सकते हैं।
सर्दियों में अनाज और साग जरूर लें
सर्दियों में लोगों को बाजरा खाना चाहिए क्योंकि यह शरीर को गर्म रखता है, बाजरा शरीर में धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। बाजरे की रोटी या खिचड़ी सर्दियों में खाने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। बाजरे के साथ सरसों का साग खाना न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि मेटाबॉल्जिम को एक्टिव करके फैट बर्न करता है।
सर्दियों में हाइड्रेशन जरूर रहें
दरअसल सर्दियों में पानी कम पिया जाता है क्योंकि प्यास कम लगती है, लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं है कि शरीर को पानी कम चाहिए। जो लोग कम पानी पीते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और कुछ मामलों में कब्ज या थकान भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। अगर किसी को वजन कम करना है, तो अपने हाइड्रेशन का खास ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में दिनभर गुनगुना पानी पिएं। गर्म सूप और ग्रीन टी लेना भी सेहत के लिए अच्छा है। रोजाना कम से कम दो से तीन लीटर पानी जरूर पिएं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में ज्यादा अंडे खाना क्यों नुकसान कर सकता है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई वजह
लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी
अपने रोजाना के लाइफस्टाइल में जरूर कुछ बदलाव करें, जैसेकि देर तक भूखे न रहें, रोजाना रेगुलर वॉक करें और अपनी नींद जरूर पूरी करें। अगर इसके बावजूद वजन बढ़ रहा हो या थकान ज्यादा महसूस हो रही हो, तो डाइटीशियन या डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
निष्कर्ष
मीना कुमारी जोर देते हुए कहती हैं कि सर्दियों में सही डाइट और पानी पीने से मेटबाॉलिज्म को तेज किया जा सकता है। खुद को फिट और एक्टिव रखना बहुत जरूरी है ताकि सर्दियों में वजन न बढ़े। अगर फिर भी कोई समस्या हो, तो डाइटिशियन से जरूर सलाह लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 29, 2026 08:05 IST
Modified By : Aneesh Rawat Jan 29, 2026 08:05 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dt Meena Kumari