Fermented Foods Benefits In Breakfast: सुबह का नाश्ता हमारा दिन तय करता है। आप क्या खा रहे हैं और इसका आपके मेटाबॉलिज्म पर कैसा असर हो रहा है, इससे आपकी सेहत का पता चलता है। आज हम नाश्ते में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूड्स की करेंगे जैसे इडली, डोसा, ढोकला और दही-जलेबी। ये सभी फर्मेंटेड फूड्स हैं, जो कि मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद करते हैं और गट बैक्टीरिया को भी प्रभावित करते हैं। इसके अलावा भी सेहत के लिए फर्मेंटेड फूड्स खाने के कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru से।
नाश्ते में फर्मेंटेड फूड्स खाना क्या सच में फायदेमंद है?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि फर्मेंटेड फूड्स यानी खमीर वाले खाद्य पदार्थ नाश्ते में एक हेल्दी विकल्प हो सकते हैं क्योंकि इनमें फायदेमंद सूक्ष्मजीव और प्राकृतिक तत्व होते हैं जो गट हेल्थ, पाचन और ओवरऑल न्यूट्रिशन में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इन फूड्स को खाने के कई फायदे हैं जैसे-
1. बेहद न्यूट्रिशनल होते हैं फर्मेंटेड फूड्स
फर्मेंटेड बैटर से बनी इडली-डोसा, दही, योगर्ट, केफिर और पारंपरिक फर्मेंटेड सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन, कैल्शियम, B विटामिन और अन्य पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं। अगर इन्हें सब्जियों, फलों, साबुत अनाज या अन्य प्रोटीन-युक्त खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाया जाए, तो नाश्ता और भी संतोषजनक हो सकता है।
2. हल्का और जल्दी पेट भरने वाला
फर्मेंटेड फूड्स की खास बात ये होती है कि ये पराठे और बाकी फूड्स की तुलना खाने में बेहद हल्के लगते हैं। ये उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो कि सुबह सुबह कुछ भारी खाने से बचते हैं। इसके अलावा इडली-डोसा और ढोकला आदि पेट को जल्दी भरते हैं, लेकिन इनकी एनर्जी शरीर में लंबे समय तक बनी रहती है।
-1788846409140.webp)
3. आंतों को हेल्दी रखने में मददगार
फर्मेंटेड फूड्स को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करने से आंतों के माइक्रोबायोम की विविधता को बनाए रखने में मदद मिल सकती है, जो पाचन, पोषक तत्वों के अवशोषण और इम्यून सिस्टम के कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब आप फर्मेंटेड फूड्स खाते हैं तो इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोबायोटिक्स मिलते हैं जो आंतों के कामकाज को सुधारते हैं और गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में क्यों करें ज्यादा प्रोबायोटिक्स का सेवन, इम्यूनिटी ही नहीं गट हेल्थ के लिए भी जरूरी
4. आसानी से पच जाते हैं फर्मेंटेड फूड्स
फर्मेंटेड फूड्स आसानी से पच जाते हैं और ये एक बड़ा कारण है जिस वजह से लोग इन्हें खाना पसंद करते हैं। दरअसल, फर्मेंटेशन की प्रक्रिया कुछ कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को आंशिक रूप से तोड़ देती है। इससे ये आसानी से पचने लगते हैं और उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो जाते हैं जिन्हें सुबह-सुबह हाई कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन वाले फूड्स को पचाने में दिक्कत होती है। ऐसे लोग जब इन फूड्स को खाते हैं तो दिनभर एसिडिटी और बदहजमी की समस्या से बचे रहते हैं।
5. वेट बैलेंस करने में भी मददगार
सुबह का नाश्ता शरीर को एनर्जी देने के साथ मेटाबॉलिज्म को एक अच्छी शुरुआत देता है और वेट लॉस के लिएये बेहद जरूरी है। International Journal of Molecular Sciences की मानें तो वजन कम करने में फर्मेंटेड फूड्स मददगार हैं। नियमित रूप से इन फूड्स को खाने से शरीर का वजन नियंत्रित करने, गट बैक्टीरिया को हेल्दी रखने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में काफी मदद मिलती है।
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि फर्मेंटेड फूड्स के फायदे इसकी मात्रा पर निर्भर करते हैं, इसलिए ताजे, कम से कम संसाधित किण्वित खाद्य पदार्थों का चयन करना महत्वपूर्ण है जिनमें अत्यधिक चीनी, नमक या अस्वास्थ्यकर फैट न हो। साथ ही, ये समझें कि फर्मेंटेड फूड्स को संतुलित नाश्ते का पूरक होना चाहिए, न कि उसका विकल्प।
इसे भी पढ़ें: दही-छाछ में हल्दी मिलाकर खाना क्यों है फायदेमंद? जानें आयुर्वेदाचार्य से
निष्कर्ष:
अंत में बस यही कि आसान नाश्ते के लिए, आप अपनी पसंद के हिसाब से फल और नट्स के साथ एक कटोरा सादा दही, सांभर और सब्जियों के साथ फर्मेंटेड इडली या डोसा, या दूसरे पारंपरिक फर्मेंटेड फूड शामिल कर सकते हैं। अगर आपको इनकी आदत नहीं है, तो इन्हें धीरे-धीरे अपनी डाइट में शामिल करना सबसे अच्छा है, क्योंकि कुछ लोगों को शुरू में गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है। जिन्हें लैक्टोज से परेशानी है, वे लैक्टोज-फ्री दही या दूसरे सही फर्मेंटेड विकल्प चुन सकते हैं। इस तरह, फर्मेंटेड फूड अलग-अलग तरह के नाश्ते का एक फायदेमंद हिस्सा तो हैं, लेकिन वजन घटाने, पाचन या इम्यूनिटी के लिए कोई जादुई समाधान नहीं हैं।
Image credit: freepik
FAQ
फर्मेंटेड फूड कौन-कौन से होते हैं?
दही, छाछ, इडली, डोसा, ढोकला, किमची, खमीर वाले ब्रेड और अचार, ये सभी फर्मेंटेड फूड में आते हैं और गट बैक्टीरिया को बैलेंस रखने में मदद कर सकते हैं।फिट रहने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?
फिट रहने के लिए आप सुबह-सुबह अजवाइन और जीरे का पानी पी सकते हैं जो कि मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं और पाचन से जुड़ी तमाम समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं जिससे दिनभर आप बेहतर महसूस करते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 08, 2026 11:24 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj