डायबिटीक नर्व पेन क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

डायबिटीज की वजह से आपको कंधे और गर्दन की नसों में दर्द हो सकता है। आगे जानते हैं इसके कारण और इलाज।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीक नर्व पेन क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

आज के दौर खाने की अनियमित आदतों की वजह से लोगों को मोटापा बढ़ जाता है। मोटापे की वजह से लोगों को हाई बीपी और डायबिटीज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डायबिटीज की वजह से लोगों के नर्वस सिस्टम पर प्रभावित होता है,  इसके कारण गर्दन और कंधे पर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज की समस्या आज के दौर में हर दूसरे व्यक्ति को प्रभावित कर रही है। इस लेख में जनरल फीजिशियन डॉ. अमितेश अग्रवाल ने बताया कि डायबिटीज में किन कारणों से गर्दन और कंधे की नसों में दर्द होता है। साथ ही, आगे इसके इलाज के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।

डायबिटीज की वजह से नसों में दर्द क्यों होता है? Why Diabetic Nerve Pain Occur in Shoulder And Neck In Hindi

डायबिटीक नर्व पेन सिंड्रोम डायबिटीज वाले लोगों को प्रभावित करता है।  टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज की वजह से नसों में दर्द हो सकता है। जिन लोगों के शरीर में ब्लड शुगर का लेवल लंबे समय तक बढ़ा रहता है, उन्हें डायबिटीक नर्व पेन की समस्या होने की संभावना अधिक होती है। ऐसा माना जाता है कि हाई ब्लड शुगर नर्वस सिस्टम के कार्यों को प्रभावित करता है। इस दौरान धूम्रपान व शराब का सेवन करने से नसों पर होने वाला दुष्प्रभाव बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : डायब‍िटीज में दर्द होता है कंधा, तो बदलें ये 5 आदतें

diabetic nerve pain in shoulder and neck in hindi

डायबिटीक नर्व पेन के लक्षण में क्या शामिल किया जाता है? Symptoms Of Diabetic Nerve Pain in Shoulder And Neck In Hindi

इस दौरान लोगों को गर्दन और कंधे पर झुनझुनी महसूस होती है,

गर्दन और कंधों पर जलन होना,

इस समय गर्दन और कंंधों पर तेज दर्द महसूस होता है,

डायबिटीक नर्व पेन बेहद ही खतरनाक हो सकती है। अगर, इस समस्या का समय रहते इलाज न किया जाए, तो मरीज को गर्दन और कंधों पर दर्द हो सकता है। इसके साथ ही, हाथों के हिलाने में भी दर्द महसूस होने लगता है।

इसे भी पढ़ें : डायबिटीज रोगियों में कंधे की अकड़न (फ्रोजन शोल्डर) की समस्या क्यों होती है? जानें इसका इलाज

डायबिटीक नर्व पेन का इलाज कैसे किया जाता है? Treatment Of Diabetic Nerve Pain In Shoulder And Neck In Hindi

डायबिटीक नर्व पेन में डॉक्टर सबसे पहले रोगी को डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं। इस दौरान मरीज को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाली दवाएं दी जातीहैं। साथ ही, उन्हें सुबह हाथों और गर्दन की एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कुछ लोगों को फ्रोजन सोल्डर की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में भी डॉक्टर मरीज को केवल उंगलियों और कंधों की एक्सरसाइज करने के लिए कहते हैं। इसके अलावा, डाइट में शुगर की चीजों को कम लेने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीक नर्व पेन ब्लड शुगर बढ़ने के कारण होता है। ऐसे में डॉक्टर मरीज को हर दिन ब्लड शुगर जांचने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, यदि किसी व्यक्ति को गर्दन व कंधे पर बार-बार तेज दर्द हो रहा है, तो उसे डॉक्टर की तुरंत सलाह लेनी चाहिए।

Read Next

क्या बिना डायबिटीज के शुगर लेवल हाई हो सकता है? डॉक्टर से जानें इसका कारण

Disclaimer