Expert

क्या रोजाना कॉपर के बर्तनों में पानी पीना वाकई होता है फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट की राय

What are the Dangers of Drinking Copper Water: क्या आप भी रोजाना तांबे के बर्तनों में पानी पीते हैं? आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं कि ये पानी शरीर के लिए सही होता भी है या नहीं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोजाना कॉपर के बर्तनों में पानी पीना वाकई होता है फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट की राय


What are the Dangers of Drinking Copper Water: ऐसा माना जाता है कि कॉपर के बर्तनों में पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसी कारण कई लोगों ने किचन में रखे अपने बर्तनों को कॉपर के बर्तनों से बदल दिया है। अब वह सेहत का ध्यान रखें के लिए कॉपर के बर्तनों में पानी ही नहीं, खाना और स्नैक्स भी खाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या कॉपर के बर्तनों का इस्तेमाल वाकई सेहत के लिए अच्छा होता है? इस मामले में होलिस्टिक वेलनेस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट ल्यूक कॉउटिन्हो (Luke Coutinho) ने भी अपनी राय दी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि खाने और पीने की चीजों को कॉपर के बर्तनों में रखना सेहत के लिए सही है भी या नहीं।

कॉपर के बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए सही है या नहीं?- Is the Use of Copper Utensils Right for Health or Not

copper water

जी हां, तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल आमतौर पर सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। हालांकि, इनका इस्तेमाल करने से पहले व्यक्तियों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। आयुर्वेद की मानें, तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने को फायदेमंद होता है, क्योंकि तांबा के बर्तन पानी में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को खत्मकर देते हैं। यह धातु एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। हालांकि, तांबे के बर्तन में खाना पकाने या लंबे समय तक गर्म खाना रखने से व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे शरीर में तांबे की मात्रा जरूरत से ज्यादा बढ़ सकती है।

एक्सपर्ट की क्या राय है?- What is the Opinion of the Expert

न्यूट्रिशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो के मुताबिक, "तांबा शक्तिशाली धातु है, लेकिन किसी भी शक्तिशाली चीज की तरह, इसे भी सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए।" उन्होंने बताया कि विज्ञान भी तांबे के बर्तन से पानी पीने की सदियों पुरानी भारतीय परंपरा का समर्थन करता है, लेकिन लोगों को यह समझने चाहिए की जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज अच्छी नहीं होती है।
कॉटिन्हो ने तांबा युक्त पानी के लाभों पर जोर देते हुए बताया कि तांबा इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होता है और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य कर सकता है। दरअसल, तांबा रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और इम्यून सिस्टम को मजबूती देने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें- क्या तांबे की बोतल (Copper Bottle) में गर्म पानी भरकर पीना सुरक्षित है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

तांबा शरीर के लिए हो सकता है हानिकारक?- Can Copper be Harmful to the Body

न्यूट्रिशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो ने बताया कि एक्स्ट्रा तांबा शरीर में जमा हो सकता है और विषाक्तता को बढ़ावा दे सकता है। अगर आप तांबे के बर्तनों में खाना या पानी का सेवन करना चाहते हैं, तो पूरे दिन तांबे के पानी को घूंट-घूंट करके पीने या गर्म पानी में नींबू मिलाने की जरूरत नहीं है। आप एक दिन में एक या दो गिलास सादा, कमरे के तापमान वाला तांबा युक्त पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को नुकसान नहीं होता है। कॉउटिन्हो ने कहा कि एक्स्ट्रा तांबा पेट की परत में जलन पैदा कर सकता है। ऐसे में मतली और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है।

तांबे से शरीर को होने वाले फायदे- Benefits of Copper to the Body

बता दें कि तांबा शरीर में गर्मी पैदा करने, विभिन्न कोशिकाओं (Cells) के बीच संचार में मदद करने, कुछ खाद्य पदार्थों को हीमोग्लोबिन में बदलने और हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है। ऐसे में तांबे की कमी से एनीमिया, परजीवी संक्रमण (Parasitic Infection) और लीकी आंत (Leaky Gut) जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या कॉपर (तांबे) के बर्तन में पानी पीने से शुगर लेवल घटता है? आयुर्वेद‍िक एक्‍सपर्ट से जानें सच्‍चाई

कुल मिलाकर, आप तांबे के बर्तनों में खाने और पानी का सेवन कर सकते हैं, लेकिन आपको कभी भी जरूरत से ज्यादा मात्रा में इन बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बता दें कि तांबा शरीर के लिए अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है। ऐसे में बिना डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के आपको खुद ही तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

FAQ

  • तांबे के बर्तन में रखा पानी रोजाना पीना सही है?

    अगर आप रोजाना तांबे के बर्तनों में पानी पीना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में तांबे की मात्रा बढ़ने से कई समस्याएं भी हो सकती हैं। आप चाहें, तो न्यूट्रिशनिस्ट की मदद भी ले सकते हैं। 
  • तांबे के बर्तन के क्या नुकसान हैं?

    तांबा ज्यादा एसिडिक खाद्य पदार्थों, जैसे नींबू का रस या टमाटर से बनी किसी भी चीज के साथ रिएक्शन कर सकता है। इसका मतलब यह है कि जब आप लंबे समय तक उन एसिडिक सामग्रियों के साथ खाना पकाते हैं, तो पैन आपके भोजन को बदल देगा। इससे खाने का रंग और स्वाद बदल जाता है।
  • क्या तांबे का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद है?

    तांबे के बर्तन में खाना खाना स्किन के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। इससे खून शुद्ध होता है और हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है। तांबे से भरपूर भोजन कोलेजन को बढ़ाता है और इसे उन लोगों के लिए इस्तेमाल करता है, जिन्हें खांसी, वजन बढ़ने और कंजेशन की समस्या होती है।

 

 

 

Read Next

मेंटल हेल्थ पर अस्थमा कैसे प्रभाव डालता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer