Doctor Verified

क्या ठंडा पानी पीने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Is Cold Water Good For Weight Loss: कई लोग मानते हैं कि ठंडा पानी पीने से वजन बढ़ सकता है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ठंडा पानी पीने से वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब


Does Cold Water Cause Weight Gain: गर्मियां की शुरुआत होते ही लोग ठंडा पानी पीना शुरू कर देते हैं। वातावरण में तापमान बढ़ने से शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी शांत होती है और पेट को भी ठंडक मिलती है। लेकिन वहीं, ठंडा पानी पीने से जुड़ी कई बातें हमने बचपन से सुनी होती है। जैसे कि ठंडा पानी पीने से खांसी-जुकाम हो सकता है या ठंडा पानी बीपी कम करता है। वहीं, कई लोग मानते हैं कि ठंडा पानी पीने से वजन भी बढ़ सकता है। लेकिन क्या यह सच है या महज मिथक है? इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई स्थित केटी क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी से बात की। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।

01 - 2025-05-07T010129.794

क्या ठंडा पानी पीने से वजन बढ़ता है? Does Cold Water Cause Weight Gain

एक्सपर्ट के मुताबिक, ठंडा पानी पीने से वजन नहीं बढ़ता है। अगर आप दिनभर ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे केवल कुछ समय के लिए आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है। ऐसे में बॉडी टेम्परेचर मेंटेन करने के लिए एनर्जी प्रड्यूज है। इस प्रोसेस को थर्मोजेनेसिस कहा जाता है। यह असर केवल कुछ समय तक रहता है। लेकिन, इसके कारण न ही वजन कम होता है और न ही बढ़ता है। लेकिन, अगर आप ठंडी शुगरी ड्रिंक्स जैसे सोडा या आइस टी को ठंडे पानी के बजाय पी रहे हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि, इनमें शुगर और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा अधिक होती है जिससे बॉडी में कैलोरी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

ठंडा पानी पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?

  • ठंडा पानी नॉर्मल टेंपरेचर वाले पानी के बजाय बॉडी को जल्दी हाइड्रेट करता है। इससे प्यास जल्दी बुझती है और शरीर को ठंड़क भी मिलती है.
  • ठंडा पानी पीने से बॉडी को हाइड्रेट रहने में मदद मिलती है। इसके सेवन से, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, मसल्स और बॉडी की रिकवरी भी होती है।
  • ठंडा पानी पीने से प्यास भी कंट्रोल रहती है। अगर आप खाना खाने से पहले ठंडा पानी पी लेते हैं, तो आप कम कैलोरी इंटेक करते हैं। पानी में कोई कैलोरी नहीं होती है। इसलिए आप चाहे कितना भी ठंडा पानी पिएं, लेकिन इससे वजन नहीं बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ठंडा पानी या मटके का पानी? एक्सपर्ट से जानें कौन सा है फायदेमंद

क्या ठंडा पानी पीने से सेहत को नुकसान होता है?

  • ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। ज्यादा ठंडा पानी पीने से कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। खाना पचाने के लिए पेट एसिड प्रड्यूज करता है। लेकिन ठंडा पानी का सेवन करने से एसिड बढ़ सकता है, जिससे पाचन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • जिन लोगों को ऑर्थोसिस या हड्डियों में दर्द रहता है, उन्हें भी ठंडा पानी जरूर पीना चाहिए। क्योंकि, ठंडे पानी के सेवन से शरीर में अकड़न और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है।

निष्कर्ष

लेख में हमने जाना ठंडा पानी पीने से वजन नहीं बढ़ता है। लेकिन अगर आप ठंडा पानी ज्यादा पीते हैं, तो इससे आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं या जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। इसलिए, जिन लोगों को कोई भी हेल्थ इशु रहता है, उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी की लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

हाथों में किन कारणों से आ सकते हैं क्रैंप्स? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version