Does Hot Water Detox Your Body: आपने अक्सर लोगों और हेल्थ एक्सपर्ट को यह सलाह देते सुना होगी कि अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी के साथ करनी चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से अपने दिन को किक स्टार्ट करने में मदद करने में मदद मिलती है। जब आप सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको मल त्यागने में आसानी होती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। इसके अलावा, वजन घटाने से लेकर, त्वचा को स्वस्थ रखने, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी यह बहुत लाभकारी है। लेकिन अक्सर लोग यह सवाल पूछते हैं कि अगर शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता हो जाती है, तो क्या गर्म पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद कर सकता है? क्या सिर्फ गर्म पानी पीने से भी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है? तो आपको बता दें कि गर्म पानी का शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में बहुत मददगार है। अपने दिन की शुरुआत से लेकर, जो लोग दिनभर गुनगुना या गर्म पानी पीते हैं उनके शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव कम होता है। क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाल फेंकता है। शरीर को डिटॉक्स करने में गर्म पानी का सेवन कैसे लाभकारी है, इस लेख में मैं आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहा हूं।
शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में गर्म पानी कैसे लाभकारी है- How Hot Water Can Help To Flush Out Toxins From Body
आयुर्वेद की मानें, तो गर्म पानी शरीर को शुद्ध करने का एक बेहतरीन तरीका है। यह शरीर में चिपके टॉक्सिन्स को ढीला करके बाहर निकालने में मदद करता है, खासकर वे टॉक्सिन्स जो बाहरी स्रोतों से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, टॉक्सिन्स हमारे शरीर में अमा के रूप में जमा होते हैं, जो दिखने में चिपचिपा और थोड़ा पतला हो सकता है। अमा शरीर के प्राकृतिक मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। अगर आप नियमित गुनगुने या गर्म पानी के अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो यह प्राकृतिक रूप से शरीर में चिपके हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में आपकी बहुत मदद कर सकता है। अगर आप सिर्फ गर्म पानी नहीं पी सकते हैं, तो आप कई अन्य तरीकों से भी गर्म पानी को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं जैसे,
इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन्स के कारण भी शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय
गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पिएं
हमारा शरीर पसीने के माध्यम से भी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन इससे शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकल जाते हैं। जिसकी भरपाई के लिए आप गर्म पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं। नींबू भी शरीर से टॉक्सिन्स को नष्ट करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: शरीर ही नहीं, माइंड (मन) के टॉक्सिन्स यानी गंदगी को दूर करना भी है जरूरी, जानें कैसे करें माइंड डिटॉक्स
गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पी सकते हैं
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर पीना न सिर्फ पीने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि यह टॉक्सिन्स को नष्ट करने का भी एक बेहतरीन तरीका है। यह पाचन में सुधार, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में बहुत लाभकारी है।
All Image Source: Freepik