किसी भी पूजा विधि में कपूर का खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। कपूर की सुगंध हमारे मन को शांत करती है। यह न सिर्फ पूजा में इस्तेमाल की जाती है, बल्कि इसका इस्तेमाल सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। कपूर में मौजूद एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल गुण शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी काफी ज्यादा किया जाता है। खासतौर पर कपूर के तेल का इस्तेमाल स्किन और बालों से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए काफी ज्यादा होता है। आज हम इस लेख में घर पर कपूर तेल बनाने की विधि (How to make Camphor Essential oil at Home) और इसके फायदों के बारे में बताएंगे।
घर पर कपूर तेल बनाने का तरीका (How to Make Camphor Essential oil)
घर पर कपूर तेल बहुत ही आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है। इस तेल को तैयार करने के लिए 1 कटोरी नारियल तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालकर एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दें। अब कुछ समय बाद (लगभग 1 से 2 दिन बाद) डिब्बे को खोलें। नारियल तेल कपूर के सभी सत्वों को ग्रहण कर लेगा। लीजिए आपका कपूर का तेल तैयार है।
इसे भी पढ़ें - शरीर के इन 5 परेशानियों में फायदेमंद है कपूर का लेप, जानें इस्तेमाल का तरीका
कपूर तेल के फायदे (Camphor Essential oil Benefits)
एक्ने की परेशानी करे दूर
कपूर का तेल नियमित रूप से अपने चेहरे या फिर स्किन पर लगाने से एक्ने की परेशानी दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, यह फोड़े-फुंसी या फिर मुंहासे की परेशानी को कम करने में भी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए प्रभावित क्षेत्र पर कुछ दिनों तक कपूर का तेल लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। साथ ही यह दाग-धब्बों की समस्या को भी दूर कर सकता है।
पैरों की बढ़ाए खूबसूरती
पैरों के लिए भी कपूर का तेल बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें। अब इसमें कपूर के तेल की कुछ बूंदे डाल दें। इसके बाद इस पानी में कुछ समय के लिए अपना पैर डुबोएं। जब पैर अच्छी तरह से भीग जाए, तो इससे अपनी एड़ियों को निकालकर साफ करें। इससे फटी हुई एड़ियों की परेशानी दूर होगी। साख ही यह पैरों में फैल रहे इंफेक्शन की समस्या को भी दूर कर सकता है।
बालों की परेशानी करे दूर
झड़ते, टूटते और कमजोर बालों के लिए कपूर का तेल लाभकारी हो (Is camphor oil good for hair) सकता है। बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप सीधे तौर पर कपूर का तेल लगा सकते हैं। इसके साथ ही 1 कटोरी दही में कपूर तेल की कुछ बूंदों को मिक्स करे भी बालों पर लगाया जा सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
जले-कटे के निशान से छुटकारा
जले-कटे या फिर स्किन के पुराने से पुराने निशान को दूर करने में कपूर का तेल फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए प्रभावित स्थान पर कुछ दिनों तक लगातार कपूर का तेल लगाएं। इससे कटे-जले का निशान कम होगा।
इसे भी पढ़ें - बवासीर में कपूर के फायदे: पाइल्स की समस्या में राहत दिलाता है कपूर, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका
जुएं और डैंड्रफ से दिलाए राहत
बालों पर कपूर का तेल नियमित रूप से लागने से डैंड्रफ और जुएं की परेशानी दूर हो सकती है। इसके लिए बालों को धोने से पहले नियमित रूप से कपूर का तेल अपने बालों पर लगाएं। इसके कुछ घंटों बाद बालों को शैंपू से धो लें। इससे (Can I apply camphor on my hair) काफी लाभ मिलेगा।
स्किन और बालों पर कपूर का तेल लगाने से काफी लाभ मिलता है। मार्केट में मौजूद कपूर का तेल खरीदने से बेहतर है कि आप इसे घर पर तैयार करें। इससे आपको दोगुना लाभ मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको कपूर से एलर्जी है, तो इस तेल का इस्तेमाल न करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version