Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

PMOS के कारण चेहरे पर होने वाले बालों से छुटकारा कैसे पाएं? डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें

चेहरे पर अनचाहे बाल महिलाओं के लिए सिर्फ एक सौंदर्य समस्या नहीं। इसके पीछे हार्मोनल समस्‍या PMOS हो सकता है। डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानें अनचाहे बालों से छुटकारा कैसे पाएं?

क्‍या आपके चेहरे पर अनचाहे बाल नजर आने लगे हैं? अपर ल‍िप्‍स, चेहरे के साइड लॉक या च‍िन एर‍िया में भी बाल द‍िखते हैं? ये टेस्‍टोस्‍टेरोन हार्मोन के बढ़ने का लक्षण हो सकता है। यह समस्‍या PMOS (पूर्व नाम PCOS) से पीड़ि‍त मह‍िलाओं में ज्‍यादा देखी जाती है। PMOS में अक्‍सर मह‍िलाओं को चेहरे और शरीर के अन्‍य ह‍िस्‍सों में अनचाहे बालों की समस्‍या होती है। अनचाहे बालों की समस्‍या को मेड‍िकल भाषा में हिर्सुटिज्म (Hirsutism) कहा जाता है। टेस्‍टोस्‍टेरोन हार्मोन के असंतुलन के अलावा अनचाहे बालों के पीछे एंड्रोजन हार्मोन में असंतुलन, थायराइड का बढ़ना या इंसुल‍िन रेजि‍स्‍टेंस जैसे कारण भी हो सकते हैं। आइए डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट से जानते हैं क‍ि PMOS में अनचाहे बाल नजर आने पर इलाज कैसे क‍िया जाता है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

Mayo Clinic के मुताब‍िक, हिर्सुटिज्म (Hirsutism) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें महिलाओं के शरीर के उन हिस्सों पर मोटे, कड़े या गहरे रंग के बाल आने लगते हैं, जहां आमतौर पर महिलाओं में ज्यादा बाल नहीं होते। जैसे- चेहरे, छाती, पेट का न‍िचला ह‍िस्‍सा, जांघों का अंदरूनी ह‍िस्‍सा, पीठ और कमर।

चेहरे पर अनचाहे बालों की जांच कैसे होती है?

unwanted-hair-removal-in-PMOS

इलाज शुरू करने से पहले मेडिकल हिस्ट्री, पीरियड्स की नियमितता, वजन में बदलाव जैसे अन्य लक्षणों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर ब्लड टेस्ट की सलाह दे सकते हैं। इससे एंड्रोजन या टेस्‍टोस्‍टेरॉन जैसे हार्मोन्‍स की जानकारी म‍िलती है। कुछ महिलाओं में अल्ट्रासाउंड भी किया जा सकता है, खासकर जब PMOS का संदेह हो। पॉलीएंडोक्राइन मेटाबॉलिक ओवेरियन सिंड्रोम (PMOS) को पहले पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) कहा जाता था।

1. हार्मोनल दवाओं से किया जाता है इलाज

PMOS में हार्मोनल असंतुलन के कारण चेहरे या शरीर के अन्‍य अंगों पर अनचाहे बाल नजर आते हैं। इसे हेयर र‍िमूवल मेथड जैसे वैक्‍स‍िंग या शेव‍िंग से कंट्रोल करना संभव नहीं है। डॉक्‍टर इसके ल‍िए ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स, एंड्रोजन हार्मोन के बढ़ने पर एंटी-एंड्रोजन दवाएं और कुछ मामलों में एंटी-टेस्‍टेस्‍टोरोन दवाओं का इस्‍तेमाल करते हैं।

हेयर ग्रोथ साइक‍िल के मुताब‍िक दवाएं लेना जरूरी है

कई बार लोग दवाओं का सेवन कर लेते हैं, लेक‍िन समय से पहले ही दवा लेना बंद कर देते हैं। हार्मोनल उपचार का असर तुरंत दिखाई नहीं देता। बालों की ग्रोथ साइकिल लंबी होती है, इसलिए नए बालों की ग्रोथ को कम करने और बालों के पैटर्न में बदलाव दिखने में कई महीने लग सकते हैं। बालों की साइक‍िल करीब 6 से 9 महीनों की होती है, तो अगर लंबी अवधि या डॉक्टर द्वारा तय अवधि तक दवाएं नहीं लेंगी, तो असर नहीं द‍िखेगा।

यह भी पढ़ें- थ्रेडिंग करते समय लग गया है कट? डॉक्टर से जानें इसे हील करने के तरीके

2. टॉप‍िकल क्रीम

हेयर ग्रोथ को कम करने के ल‍िए डॉक्‍टर टॉप‍िकल क्रीम का भी इस्‍तेमाल करते हैं। यह अनचाहे बालों को नहीं हटाती, बल्‍क‍ि बालों के बढ़ने की गति को धीमा करने में मदद कर सकती है। कई बार इसे हेयर रिमूवल की दूसरी तकनीकों के साथ भी इस्तेमाल किया जाता है।

3. लेजर हेयर रिमूवल

PMOS में अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के ल‍िए लेजर हेयर र‍िमूवल मेथड का भी इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। लेजर की एनर्जी, बालों के फॉल‍िकल में मौजूद प‍िगमेंट को टारगेट करती है। इससे अनचाहे बालों की ग्रोथ को कम करने में मदद म‍िलती है। लेजर ट्रीटमेंट में एक से अध‍िक सेशन की जरूरत होती है और यह अन्‍य उपायों के मुकाबले ज्‍यादा महंगा उपाय है इसल‍िए डॉक्‍टर की सलाह के मुताब‍िक ही इसे अपनाना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- वैक्सिंग के बाद डैमेज हुई स्किन को कैसे ठीक करें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

4. ट्र‍िम‍िंग, थ्रेडि‍ंग, वैक्‍स‍िंग और शेव‍िंग

PMOS में बालों को हटाने का सबसे सुरक्ष‍ित तरीका माना जाता है ट्र‍िम‍िंग ज‍िसमें कैंची की मदद से अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। इसमें कैंची और त्‍वचा की सफाई पर ध्‍यान देना जरूरी है। साथ ही क‍िसी अन्‍य व्‍यक्‍त‍ि की कैंची का इस्‍तेमाल न करें। इस तरीके को अपनाने से जलन, खुजली, दाने होने की आशंका कम होती है।

थ्रेड‍िंग, वैक्‍स‍िंग और शेव‍िंग जैसे तरीकों से भी अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। ध्‍यान रखें क‍ि वैक्‍स ज्‍यादा गर्म न हो और बार-बार शेव‍िंग या वैक्‍स‍िंग करने से बचें। चेहरे की त्‍वचा नाजुक होती है और अनचाहे बालों को बार-बार हटाने से त्‍वचा संवेदनशील हो सकती है।

दवा के साथ कॉस्‍मेट‍िक प्रक्र‍िया है ज्‍यादा असरदार

अगर हार्मोनल समस्या के ल‍िए दवाओं का सेवन कर रही हैं और साथ में कॉस्मेटिक हेयर रिमूवल मेथड का इस्‍तेमाल कर रही हैं, तो समय के साथ अनचाहे नए बालों की ग्रोथ कम हो सकती है और बार-बार हेयर रिमूवल मेथड को अपनाने की जरूरत भी कुछ हद तक कम हो सकती है। हालांकि, केवल शेविंग या वैक्सिंग करने से PMOS के कारण होने वाली हार्मोनल समस्या ठीक नहीं होती। ये तरीके सिर्फ अनचाहे बालों को हटाने में मदद कर सकते हैं।

5. लाइफस्टाइल मैनेजमेंट है जरूरी

PMOS में अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के ल‍िए स्‍वस्‍थ जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है। अगर किसी महिला का वजन अधिक है, तो डॉक्टर की सलाह से वजन कम करने से PMOS से जुड़े मेटाबॉलिक और हार्मोनल बदलावों में सुधार हो सकता है। साथ ही हेल्‍दी डाइट, एक्‍सरसाइज और स्‍ट्रेस मैनेजमेंट को भी फॉलो करना जरूरी है।

निष्‍कर्ष:

PMOS में अगर चेहरे पर अनचाहे बाल नजर आते हैं, तो ब्‍लड टेस्‍ट के जर‍िए एंड्रोजन या टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन्‍स का लेवल चेक क‍िया जाता है। अल्‍ट्रासाउंड भी क‍िया जा सकता है। इलाज में ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स, एंटी-एंड्रोजन या एंटी-टेस्टोस्टेरोन दवाएं दी जाती हैं। इसके अलावा टॉप‍िकल क्रीम, लेजर मेथड, ट्र‍िम‍िंग, शेव‍िंग, वैक्‍स‍िंग और थ्रेडि‍ंग जैसे उपाय भी अपनाए जाते हैं, लेक‍िन अनचाहे बालों की ग्रोथ तभी कंट्राेल होगी, जब कॉस्‍मेट‍िक इलाज के साथ डॉक्‍टर की सलाह से दवाएं लेंगी। PMOS में लाइफस्‍टाइल मैनेजमेंट जैसे हेल्‍दी डाइट लेना, एक्‍सरसाइज और स्‍ट्रेस मैनेजमेंट भी अनचाहे बालों की ग्रोथ को कंट्रोल करने में मदद करता है।

image source: vedic, avance clinic

FAQ

  • क्या थ्रेडिंग अनचाहे बालों के लिए सुरक्षित है?

    छोटे ह‍िस्‍सों के बाल हटाने के ल‍िए थ्रेड‍िंग को अपनाया जाता है। अगर गलत तकनीक अपनाई, तो त्‍वचा में जलन, दाने और इंफेक्‍शन भी हो सकता है।
  • अनचाहे बालों के ल‍िए इलेक्ट्रोलिसिस क्या है?

    इलेक्ट्रोलिसिस में एक महीन प्रोब या सुई के जरिए अलग-अलग हेयर फॉलिकल  (बालों की जड़) को टारगेट किया जाता है ज‍िससे अनचाहे बालों से छुटकारा म‍िलता है।

Read Next

चेहरा धोने के बाद स्किन ज्यादा ड्राई क्यों लगती है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 27, 2026 17:00 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Aug 27, 2026 17:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content