अनचाहे बालों से छुटकारा पाना है, तो जानें हेयर रिमूविंग के कुछ खास प्रचलित तरीके

महिला हो या पुरुष अधिकांश के अनचाहे बाल होते हैं। अनचाहे बालों को हटाने के कई तरीके हैं। जानते हैं विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
अनचाहे बालों से छुटकारा पाना है, तो जानें हेयर रिमूविंग के कुछ खास प्रचलित तरीके


अधिकांश महिलाओं के 30% और पुरुषों के 90% शरीर पर बाल होते हैं। इनमें भौंह, सीना, कमर, प्यूबिक एरिया, अंडरआर्म्स, चेहरे, हाथ, पैरों आदि पर प्रमुखता से बाल पाए जाते हैं। अक्सर लोगों की इच्छा होती है कि इनमें से कुछ जगहों के बाल हटा दियें जाएं। जिससे उनकी त्वचा साफ-सुथरी दिख सके। हालांकि, खुशी की बात ये है कि कई तकनीकों की मदद से अब अनचाहे बालों से छुटकारा पाने की प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है। इनमें से सबसे प्रचलित और आसान तरीकों के विषय में आज हम चर्चा करेंगे।

प्लकिंग (Plucking)

ट्वीज़र की मदद से बालों को खींचकर निकाला जाता है। यह खासकर आईब्रो के बालों को शेप करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह बालों को हटाने का बेहद सस्ता विकल्प है। साथ ही इसकी मदद से हटाए गए बाल वापस आने में कुछ महीनों का वक्त लेते हैं। इसलिए ये तरीका बेहद प्रचलित और कारगर है। लेकिन ज्यादा प्लकिंग से निशान पड़ने और छोटे-छोटे बालों के उगने की समस्या भी हो जाती है। आज कल बाजार में हाई टेक एपिलैप्टर  उपलब्ध हैं। जिनमें इलेक्ट्रिक करेंट का उपयोग होता है और यह बालों से जल्द छुटकारा दिला देते हैं।

insidehairremoving

थ्रेडिंग (Threading)

इस तकनीक से सबसे ज्यादा ब्यूटी पार्लर और सैलून में बालों को रिमूव किया जाता है। इस तकनीक से महिलाओं के चेहरे के छोटे-बालों को आसानी से हटाया जा सकता है। इसमें दो धागों को घुमाकर बालों को हटाया जाता है। थ्रेडिंग के बाद वापस बाल आने में 4 से 5 हफ़्तों का समय लगता है।एशिया और मिडिल ईस्ट की महिलाएं खास तौर पर थ्रेडिंग का उपयोग करती हैं। जबकि एक अध्ययन में पाया गया है कि थ्रेडिंग से त्वचा चिकनी और साफ रहती है। अमेरिका में तो यह आमतौर पर भौंहों के बाल साफ़ करने के लिए इस तकनीक का प्रयोग किया जाता है।

इसे भी पढ़ें : Weekend Grooming Tips : चाहते हैं सुंदर, मुलायम और स्‍वस्‍थ पैर, तो ट्राई करें ये 3 होममेड पेडीक्‍योर स्‍क्रब

वैक्सिंग (Waxing)

यह भी सबसे प्रचलित तरीकों से में एक है। वैक्सिंग में पिघली मोम को उस जगह पर लगाया जाता है और फिर उसपर कपड़ा या कॉटन स्ट्रिप लगा कर जोर से खींच दिया जाता है। इससे भी बाल जड़ से निकल जाते हैं और वापस आने में इन्हें तकरीबन एक महीने का समय लगता है। यदि आप स्वयं करते हैं, तो अपने बालों को बढ़ने की दिशा में मोम फैलाएं। अपने लैशेस, कान, निपल्स और जननांगों को साफ करें। यदि आप Accutane या Retin-A का उपयोग करते हैं, तो अपने चेहरे पर मोम का उपयोग न करें। यह जलने जैसा दिख सकता है।

लेज़र हेयर रिमूवल (Laser Hair Removal)

यह हाई टेक तरीका आजकल काफी प्रचलन में है। इससे बालों से हमेशा के लिए तो छुटकारा नहीं मिलता लेकिन फिर भी प्लकिंग, थ्रेडिंग या वैक्सिंग की अपेक्षा इससे लंबे समय तक बाल दोबारा उगने में वक्त लगता है। इससे लाइट बीम के माध्यम से बालों पिघल जाते हैं और हेयर फॉलिकल नष्ट कर दिए जाते हैं। हालांकि, यह तरीका थोड़ा महंगा होता है। पूरे शरीर के बाल हटाने में कम से कम 6 से 7 सत्र(sessions) लगते हैं। इसे साल में कम से कम दो बार करवाना पड़ता है। यह हमेशा के लिए इलाज नहीं है। दूसरी बात समय के साथ वापस उगने वाले बाल आमतौर पर पतले और महीन होते हैं। 

insidehairremoving

इसे भी पढ़ें : इन 5 आयुर्वेदिक तेलों को मिलाकर करें हॉट ऑइल मैनीक्योर, नाखून के साथ आपके हाथों के लिए भी है रहेगा फायदेमंद

शेविंग (Shaving)

अगर मीटिंग, शादी या किसी फंक्शन में अचानक जाना हो और आपके पास पार्लर जाने का टाइम नहीं तो शेविंग से झटपट बालों से छुटकारा पाया जा सकता है। मार्केट में कई तरह के रेज़र उपलब्ध हैं, जो कि महिला और पुरुष दोनों के लिए अनचाहे बाल हटाने के लिए बेहद कारगर साबित होते हैं। हालांकि, इससे बाल जड़ तक हट नहीं पाते। इसलिए एक दो दिन में दोबारा उनकी ग्रोथ दिखने लगती है। आजकल बाजार में कुछ कंपनी ने इलेक्ट्रिक व डिस्पोजेबल रेज़र भी निकालें हैं। जो कि महिला और पुरुष दोनों की जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग आते हैं।

इलेक्ट्रोलिसिस (Electrolysis)

हेयर रिमूवल में यही एक तरीका है जो कि परमानेंट माना जा सकता है। इसमें हेयर फॉलिकल को इलेक्ट्रिक करेंट से हटा दिया जाता है। यह ट्रीटमेंट महंगा होता है। इस प्रक्रिया के दौरान काफी दर्द भी होता है। इसे करवाने में समय लगता है, भले ही आप इसे बालों वाली छोटी जगह पर ही क्यों ना करवाएं। कई ट्रांसजेंडर लोग इसके प्रभावी, स्थायी परिणामों के कारण इस तकनीक का चुनाव करते हैं। लेकिन यह महंगी है।  हेयर ग्रोथ साइकिल के मुताबिक ही ये तकनीक दी जाती है।  यदि आप ऐसी कोई तकनीक अपनाना चाहते हैं तो किसी अच्छे एक्सपर्ट से राय लेना उचित है।

कान-नाक के बाल (nose- ears hairs)

आपकी नाक के बाल या कुछ आदमियों में कान में भी बाल होते हैं, जो कि किसी भी प्रकार के जीवाणुओं या धूल के कणों को नष्ट करने के लिए होते हैं। हालांकि बाल अधिक उम्र में ही आपको खास परेशान करते हैं। इन बालों  से छुटकारा पाने का सबसे सुरक्षित तरीका है - गोल किनारों वाली कम तेज कैंची जो खासकर नाक के बाल काटने के लिए ही बनाई गई है या इलेक्ट्रिक ट्रिमर व कान के बाल के लिए डिट्टो। कानों के लिए आप, महंगा जरुर है , लेकिन स्थायी इलेक्ट्रोलिसिस का विकल्प भी चुन सकते हैं।

Read more articles on Fashion-Beauty in Hindi

Read Next

इन 5 आयुर्वेदिक तेलों को मिलाकर करें हॉट ऑइल मैनीक्योर, नाखून के साथ आपके हाथों के लिए भी है रहेगा फायदेमंद

Disclaimer