Fri Sep 11, 2026 | 09:09 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो भृंगराज और ब्राह्मी मिक्स करके लगाएं, मिलेंगे कई फायदे

Benefits Of Bhringraj And Brahmi For Hair Fall In Hindi: अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो इसकी अनदेखी न करें। इससे छुटकारा पाने के लिए आप भृंगराज और ब्राह्मी का तेल मिक्स करके लगा सकते हैं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

Benefits Of Bhringraj And Brahmi For Hair Fall: लंबे, घने और खूबसूरत बाल। मानों हर महिला की यही ख्वाहिश है, क्योंकि यही उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। हालांकि, हम सब यह जानते हैं कि खराब खानपान और जीवनशैली की बुरी आदतों की वजह से हमारा हेयर फॉल बढ़ रहा है, बाल कमजोर और बेजान हो रहे हैं। यहां तक कि दो मुंहे बाल, डैंड्रफ जैसी न जाने कितनी समस्याओं से हर दूसरा शख्स जूझ रहा है। ऐसे में हम सभी तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, ताकि बालों को हेल्दी बना सकें और इसकी वॉल्यूम को बढ़ा सकें। क्या आप जानते हैं कि बालों के झड़ने को कम करने के लिए आप भृंगराज और ब्राह्मी को मिक्स करके लगा सकते हैं। जानें, यह मिश्रण बालों के लिए किस तरह के फायदेमंद हो सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की।

हेयर फॉल के लिए भृंगराज के फायदे- Bhringraj Benefits For Hair Fall In Hindi

benefits of bhringraj and brahmi for hair fall 1 (9)

1. जड़ों को मिलती है मजबूतीः आयुर्वेद के अनुसार भृंगराज को हेयर फॉल के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे हमारी जड़ें मजबूत होती हैं, स्कैल्प नॉरिश होती हैं और ब्लड फ्लो में सुधार होता है। इस तरह यह नुस्खा बालों के झड़ने को भी कम करता है।

2. बढ़ती उम्र के लक्षणों में कमीः जिस तरह से हमारी जीवनशैली और खानपान हो गई है, ऐसे में बहुत कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं। वहीं, अगर आप भृंगराज का उपयोग करते हैं, तो इससे बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं। भृंगराज ऑक्सिडेटिव तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

3. हेल्दी स्कैल्पः भृंगराज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व होते हैं, जो डैंड्रफ जैसी समस्याओं को कम करता है। इससे हेयर फॉल कम होता है और इचिंग में भी कमी आती है। NCBI की एक रिपोर्ट से पता चलता है भृंगराज बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: मोटी चोटी और घुटनों तक लंबे बालों के लिए रामबाण है, ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, जानें फायदे

हेयर फॉल के लिए ब्राह्मी के फायदे- Brahmi Benefits For Hair Fall In Hindi

1. तनाव कम करेः जब आप नियमित रूप से अपने सिर पर ब्राह्मी का तेल यूज करते हैं, तो इससे तनाव कम होता है। जाहिर है, ऐसे में तनाव से जुड़े हेयर फॉल में भी कमी आती है।

2. बालों को प्रोटेक्शनः ब्राह्मी का उपयोग ने से हमारे स्कैल्प की नेचुरल लेयर को प्रोटेक्शन मिलती है। इसकी मदद से दो मुंहे बालों की समस्या कम होती है, बालों का टूटना कम होता है और सिंगल हेयर स्ट्रैंड भी मजबूत होता है। इससे बाल अधिक मजबूत भी बनते हैं

3. बालों की ग्रोथ होनाः चूंकि, ब्राह्मी बालों के लिए उपयोगी है। इससे हेयर फॉल कम होता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और हेयर फॉलिकल्स को मजबूती मिलती है। इस तरह, बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: भृंगराज बालों में कैसे लगाएं? जानें इसके फायदे और उपयोग के तरीके

ब्राह्मी और भृंगराज का कैसे करें इस्तेमाल- How To Use Bhringraj And Brahmi Together For Hair Fall

hair oiling 03

आप ब्राह्मी और भृंगराज तेल को आपस में थोड़ी-थोड़ी या जरूरत अनुसार मात्रा में लें। इन्हें आपस में मिक्स करें और रात को सोने पहले अच्छी तरह सिर की मसाज करें। अगली सुबह माइल्ड शैंपू से बालों को धो दें। अच्छे रिजल्ट के लिए इस प्रक्रिया को हर सप्ताह दो बार दोहराएं।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि ब्राह्मी और भृंगराज का इस्तेमाल बालों के लिए किया जाना काफी फायदेमंद होता है। इससे बालों की ओवर ऑल हेल्थ बेहतर होती है। जैसे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बालों का झड़ना कम होता है, हेयर फॉल कम होता है और बालों की ग्रोथ भी होती है। यहां तक कि ब्राह्मी और भृंगराज तेल का इस्तेमाल करने से बालों का वॉल्यूम बेहतर होता है और शाइन भी बढ़ती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या भृंगराज से बाल दोबारा उगते हैं?

    कई अध्ययनों से इस बात की पुष्टि होती है कि भृंगराज का अर्क बालों के रोमछिद्र में यूज करने से हेयर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हेयर फॉल कम होता है। हां, अगर किसी के हेयर फॉलिकल्स डेड हो चुके हैं, तो वहां बालों का बढ़ना मुश्किल होता है।
  • भृंगराज तेल कितने दिन में असर करता है?

    आमतौर पर कोई भी तेल कुछ ही दिनों में बालों पर असर नहीं करता है। कम से कम 4 से 8 हफ्तों तक लगातार भृंगराज तेल का उपयोग अपने बालों के लिए करें। कम से कम दो महीनों के बाद इसका असर नजर आने लगता है।
  • बालों के लिए ब्राह्मी तेल का उपयोग कैसे करें?

    ब्राह्मी तेल को सीधे सिर और बालों पर लगाया जा सकता है। आप चाहें, तो तेल को हल्का गर्म कर लें और फिर इससे सिर की मसाज करें। करीब एक घंटे बाद बालों को वॉश कर लें।

Read Next

हेयर वॉश करने से एक घंटे पहले या एक रात पहले ऑयलिंग करना, क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 30, 2025 14:59 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 30, 2025 14:59 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content