
बाल हमारी खूबसूरती को बरकरार रखने का काम करते हैं। लेकिन आज के समय में अनियमित खानपान की वजह से त्वचा और बालों पर दुष्प्रभाव पड़ने लगा है। खानपान की गलत आदतों के कारण त्वचा पर कील मुंहासे, कालापन, दाग व धब्बे होने लगते हैं। ठीक इसी तरह बालों टूटने, झड़ने और समय से पहले सफेद होने लगते हैं। बालों के झड़ने, टूटने व एलोपेसिया (एक तरह का गंजापन) की वजह से लोगों में तनाव बढ़ने लगता है। बेशक आज बाजार में बालों के लिए कई तरह ट्रीटमेंट मौजूद हों, लेकिन इन्हें करा पाना हर किसी के बस की बात नहीं होता है। ये ट्रीटमेंट बेहद ही मंंहगे होते हैं। इसलिए समय आप अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज का उपयोग कर सकते हैं। बालों की कई समस्याओं में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। आज इस लेख में हम आपको प्याज के रस से बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के उपाय के बार में बता रहे हैं।
बालों के टूटने और झड़ने पर कैसे करें प्याज के रस का इस्तेमाल? How To Use Onion Juice to Prevent Alopecia and Hair Loss In Hindi
प्याज का रस और मेथी दाने का उपयोग
बालों के झड़ने और टूटने की समस्या में आप प्याज के रस और मेथी दाने का उपयोग कर सकते हैं। प्याज़ में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल व एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे बालों की ग्रोथ को बेहतर करते हैं। इसमें मौजूद सल्फर बालों को घना और चमकदार बनाने में सहायक होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप करीब एक बड़े प्याज का रस निकाल लें और उसमें करीब आधा चम्मच मेथी दाने को पीस कर मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों पर लगाएं आपके बालों टूटना बंद हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : बालों पर लगाएं शिकाकाई से बने ये 4 हेयर मास्क, बाल बनेंगे मजबूत और डैंड्रफ फ्री
प्याज का रस और जैतून का तेल
जैतून का तेल और प्याज का रस बालों की ग्रोथ को बेहतर करता है। इन दोनों को साथ में बालों पर लगाने से बालों की डैंड्रफ दूर होती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक बड़े प्याज से रस निकाल लें। इसके बाद इस रस में करीब एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इन दोनों को अच्छे से मिक्स करें और बालों की जड़ों पर लगाएं। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
प्याज का रस और बादाम का तेल
प्याज का रस बालों की लगभग सभी समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। यदि आपको बाल झड़ने की समस्या हाल ही में शुरू हुई है, तो ऐसे में आप करीब एक बड़े प्याज के रस में दो चम्मच बादाम का तेल मिक्स करके लगाएं। इससे बालों का टूटना और झड़ना कम होता है। बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए आप इसका उपयोग रात को सोने से पहले कर सकते हैं। इससे आपके सिर की स्कैल्प में पर्याप्त पोषण मिलता है।
प्याज का रस और एलोवेरा का जेल
प्याज का रस के साथ एलोवेरा का इस्तेमाल करने बालों के समय से पहले सफेद होने की समस्या कम होती है। इसके साथ ही आपके बाल नैचुरली काले बनते हैं। प्याज का रस और एलोवेरा से आपका गंजापन भी दूर होता है। इसके उपयोग के लिए आप एक बड़े प्याज के रस में करीब दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। इस मिश्रण को आप बालों की जड़ों पर मसाज करते हुए लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए इस उपाय को सप्ताह में दो बार करें।
इसे भी पढ़ें : करी पत्तों के जूस से बालों को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
प्याज का रस और कैस्टर ऑयल
बालो की समस्याओं को दूर करने के लिए आप प्याज के रस में कैस्टर ऑयल का उपयोग करें। कैस्टर ऑयल में बालों की ग्रोथ करने वाले तत्व होते हैं। दादी व नानी के नुस्खों में कैस्टर ऑयल का उपयोग कई वर्षों से किया जा रहा है। इस उपाय के लिए आप एक बड़े प्याज का रस निकाल लें। इसके बाद इसमें करीब आधा चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों पर लगाने से बाल झड़ना बंद होते हैं और नए बाल उगना शुरू हो जाते हैं।