Mon Nov 9, 2026 | 05:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

क्या पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है बालों का झड़ना? जानें दोनों का संबंध और बचाव के तरीके

पटाखों से निकलने वाला धुआं फेफड़ों और आंखों पर ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों को भी प्रभा‍व‍ित कर सकते हैं। आइए जानते हैं यह हेयर लॉस से कैसे जुड़ा है?
क्या पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है बालों का झड़ना? जानें दोनों का संबंध और बचाव के तरीकेक्या पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है बालों का झड़ना? जानें दोनों का संबंध और बचाव के तरीके

Does Firecracker Smoke Increase Hair Fall?: पटाखों से निकलने वाला धुआं बालों की सेहत को प्रभावित कर सकता है। पटाखे जलने से हवा में PM2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म कणों के साथ सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कई हानिकारक धातुएं फैल सकती हैं। ये प्रदूषक सिर की त्वचा और बालों के रोम (Hair Follicles) पर बुरा असर डाल सकते हैं। हालांकि, पटाखों के धुएं से सीधे बाल झड़ने का खतरा तब होता है जब लंबे समय तक बाल प्रदूषि‍त कणों के संपर्क में रहें। आइए जानते हैं पटाखों का धुआं और वायु प्रदूषण के कण हेयर फॉल का कारण कैसे बन सकते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से बात की।

वायु प्रदूषण कैसे बनता है बालों के झड़ने का कारण?

air-pollution-and-hairfallair-pollution-and-hairfall

वायु प्रदूषण में मौजूद सूक्ष्म कण और हानिकारक रसायन बालों की जड़ों को प्रभावित कर सकते हैं। प्रदूषक सिर की त्वचा पर जमा होकर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकते हैं। इससे त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने और सूजन होने की आशंका रहती है। इसके अलावा, प्रदूषण बालों के रोम में मौजूद प्रोटीन और कोशिकाओं के काम को भी प्रभावित कर सकता है। इससे बालों की ग्रोथ साइकिल में रुकावट आ सकती है और बाल कमजोर होकर झड़ सकते हैं।

साल 2020 में Annals Of Dermatology में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन में शोधकर्ताओं ने स्कैल्प के हेयर फॉलिकल्स पर PM10 कणों के प्रभाव का अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि प्रदूषण के संपर्क में आने से हेयर फॉलिकल को नुकसान हो सकता है और इससे बालों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।

साल 2026 में JAAD International में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन में लंबे समय तक PM2.5 और PM10 के संपर्क और एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया (एक प्रकार का हेयर लॉस) के खतरे के बीच संबंध पाया गया। शोध के अनुसार, PM2.5 के स्तर में हर 10 µg/m³ की ग्रोथ के साथ इस समस्या का खतरा 44% और PM10 के साथ 61% अधिक पाया गया।

यह भी पढ़ें- बाल झड़ रहे हैं या टूट रहे हैं? डॉक्टर से जानें कंघी में फंसे बालों के रूट से अंतर पहचानने का सही तरीका

पटाखों के धुएं के नुकसान से बालों को कैसे बचाएं?

  1. दिवाली के दौरान पटाखे जलाते समय कोशिश करें कि बालों को धुएं के सीधे संपर्क में आने से बचाएं।
  2. घर से बाहर निकलते समय बालों को स्कार्फ, दुपट्टे या कॉटन के कपड़े से ढककर रखें।
  3. पटाखे जलाने वाली जगहों पर ज्यादा देर तक खड़े न रहें, क्योंकि वहां धुएं और प्रदूषण का स्तर ज्‍यादा हो सकता है।
  4. बालों को खुला रखने के बजाय ढीली चोटी या बन बनाकर रखें, ताकि उन पर प्रदूषण के कण कम जमा हों।
  5. घर लौटने के बाद बालों को हाथों से बार-बार छूने से बचें। इससे हाथों पर मौजूद गंदगी बालों में फैल सकती है।
  6. जब बाहर पटाखों का घना धुआं हो, तब घर के अंदर वेंटिलेशन का ध्यान रखें और खिड़कियां बंद रखें।
  7. बालों पर बहुत ज्यादा हेयर स्प्रे, जेल और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स लगाने से बचें, क्योंकि इससे बालों में धूल और प्रदूषण के कण चिपक सकते हैं।
  8. धुएं के संपर्क में आने के बाद बालों को साफ करने में देरी न करें, खासकर अगर उनमें धूल या गंध महसूस हो रही हो।

यह भी पढ़ें- लगातार झड़ रहे हैं बाल? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताए 5 फूड्स जो कंट्रोल कर सकते हैं हेयर फॉल

धुएं के संपर्क में आने के बाद बालों की डीप क्लीनिंग कैसे करें?

  • सबसे पहले बालों को गुनगुने या सामान्य तापमान वाले पानी से अच्छी तरह गीला करें।
  • बालों और स्कैल्प की सफाई के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
  • शैंपू को स्कैल्प पर लगाकर उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से मसाज करें।
  • बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाएं।
  • स्कैल्प में खुजली या जलन होने पर नींबू, बेकिंग सोडा या सिरका जैसे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल न करें। ये जलन बढ़ा सकते हैं।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

  • अगर स्कैल्प पर लगातार खुजली,
  • जलन, रेडनेस या
  • पपड़ी बनने की समस्या हो रही है, तो डॉक्‍टर से संपर्क करें।

न‍िष्‍कर्ष:

पटाखों से निकलने वाले PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषक बालों के रोम और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रदूषण के कारण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ सकती है, जिससे बालों की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। शोध में PM10 के संपर्क से हेयर फॉलिकल की कोशिकाओं को नुकसान और लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क से हेयर लॉस का संबंध म‍िला है। पटाखों के धुएं से बचने के लिए बालों को स्कार्फ या दुपट्टे से ढकें और धुएं वाली जगहों पर ज्यादा देर न रुकें। बालों को खुला रखने के बजाय ढीली चोटी या बन बनाकर रखें ताकि‍ कण आसानी से न च‍िपक जाएं। धुएं के संपर्क में आने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल और स्कैल्प साफ करें। बालों की लंबाई पर कंडीशनर लगाएं।

image credit: magnific

FAQ

  • एक दिन में कितने बाल झड़ना सामान्य है?

    एक स्वस्थ व्यक्ति के प्रतिदिन लगभग 50 से 100 बाल झड़ना सामान्य माना जाता है। अगर इससे ज्‍यादा बाल झड़ रहे हैं, तो डॉक्‍टर से संपर्क करना न भूलें।
  • क्या थायराइड होने से बाल झड़ते हैं?

    हां, हाइपोथायराइडिज्म और हाइपरथायराइडिज्म दोनों में बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। थायराइड हार्मोन बालों की ग्रोथ साइकिल को प्रभावित कर सकते हैं।

Read Next

→ डैंड्रफ से परेशान हैं? आजमाएं नीम और आंवले का हेयर मास्क, जानें इस्‍तेमाल का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 09, 2026 17:25 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta