Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

Ringworm और Eczema में फर्क कैसे पहचानें? डॉक्टर से जानें

दाद (रिंगवर्म) और एक्जिमा, दोनों ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं, जिनके लक्षण कभी-कभी एक जैसे दिखते हैं। ऐसे में आइए इन दोनों के बीच के अंतर, लक्षणों और बचाव के तरीकों को विस्तार से समझें।    

आज के समय में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं आम हो चुकी हैं। कई बार स्किन में खुजली होने, त्वचा का रंग बदलने या रैशेज होने जैसी स्किन की कई समस्याएं होती हैं। कई बार लोग यह नहीं समझ पाते की यह रिंगवर्म यानी दाद है या एक्जिमा। दोनों ही स्थितियों में कुछ लक्षण एक जैसे दिखाई देते हैं। ऐसे में आइए श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट के डर्मेटोलॉजी विभाग में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विजय सिंघल से जानें इन दोनों में क्या फर्क है?

क्या है रिंगवर्म?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं, रिंगवर्म को आम भाषा में दाद कहा जाता है। दाद एक फंगल इंफेक्शन है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है। इसमें त्वचा पर गोल या छल्ले जैसा लाल निशान बनता है, जिसके किनारे ज्यादा लाल और खुजली वाले होते हैं। यह फंगस के कारण होता है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, जैसे हाथ, पैर, सिर, पैरों की उंगलियों के बीच, सिर, कमर या गर्दन में हो सकता है। इसमें स्किन पर गोलाकर खुजली वाला रैश होता है।

क्या है एक्जिमा?

डॉ. विजय सिंघल के अनुसार, एक्जिमा इंफेक्शन नहीं होता है। यह स्किन से जुड़ी एक ऐसी स्थिति है, जिसमें त्वचा सूखी, सूजन आने, खुजली, गंभीर रैश, लाल और खुरदरी हो जाती है, कभी-कभी उसमें दरारें भी पड़ जाती हैं। एक्जिमा अक्सर एलर्जी या बहुत सेंसिटिव स्किन की वजह से होता है। यह समस्या किसी व्यक्ति से नहीं फैलती है, बल्कि एक्जिमा की समस्या एलर्जी, स्किन में ज्यादा रूखापन होने, बाहरी चीजों से स्किन में एलर्जी होने या जेनेटिक्स के कारण हो सकती है। एक्जिमा की समस्या हाथ, कलाई, कोहनी, घुटने और गर्दन पर हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: एक्जिमा का आयुर्वेद में इलाज क्या है? जानें आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ श्रेय शर्मा से

difference between ringworm and eczema doctor tells 1 (4)

रिंगवर्म और एक्जिमा के क्या लक्षण हैं?

दाद और एक्जिमा दोनों में खुजली होती है, लेकिन दोनों अलग समस्याएं हैं। दाद और एक्जिमा दोनों स्थिति में कुछ लक्षण एक जैसे दिख सकते हैं, जिसके कारण लोगों को इन दोनों स्थितियों में अंतर समझने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इनके लक्षणों के बारे में जानें -

रिंगवर्म/दाद के लक्षण

  • छल्ले या गोल आकार में लाल दाद होना।
  • दाग के किनारे ज्यादा लाल और उभरे दिखते हैं।
  • समय के साथ दाद का आकार बढ़ता है।
  • तेज खुजली होने।
  • त्वचा में पपड़ी बनना।
  • दाद शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल सकता है।

WHO के अनुसार, दाद स्किन के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण खुजली होने, रेडनेस, बालों का झड़ना और जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

एक्जिमा के लक्षण

  • स्किन का अधिक ड्राई होना।
  • लगातार खुजली की समस्या होना।
  • लाल या गहरे रंग के चकत्ते होना।
  • स्किन के फटने की समस्या।
  • त्वचा का मोटा होना।
  • ज्यादा खुजाने से त्वचा में जलन या घाव बनना।
  • त्वचा में लाल या गहरे रंग के चकत्ते होने।
  • कभी-कभी स्किन पर छोटे पानी वाले दाने होने।

साल 2024 में StatPearls मेडिकल रिसोर्स के अनुसार, एक्जिमा की समस्या में स्किन के ड्राई होने, अधिक खुजली होने और जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बार-बार बढ़ जाता है एक्जिमा - कारण कहीं आपका खुश्बूदार साबुन या बॉडी वॉश तो नहीं?

रिंगवर्म और एक्जिमा के अंतर

  रिंगवर्म/दाद एक्जिमा
कारण फंगस के कारण एलर्जी, ड्राई स्किन या इम्यूनिटी से जुड़ी समस्या
फैलने का खतरा इसके फैलने का खतरा होता है नहीं, यह नहीं फैलता है
परेशानियां गोल या छल्ले जैसा रेड रैश बिना किसी आकार के चकत्ते, पपड़ीदार त्वचा
खुजली बहुत खुजली होती है हल्की से बहुत तेज खुजली हो सकती है और कई बार दर्द या ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है   
कहां होती है समस्या यह कही भी हो सकती है, स्कैल्प और नाखूनों पर भी हाथ, कलाई, नाखून, घुटने, बांह की अंदरूनी सतह और गर्दन पर

दाद और एक्जिमा से बचाव के उपाय

दाद और एक्जिमा की समस्या होने पर व्यक्ति को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इन उपायों को अपनाने से इन समस्याओं में आराम मिल सकता है। 

रिंगवर्म यानी दाद से बचाव के उपाय

इस स्थिति में स्किन को साफ और ड्राई रखें, तौलिया, कपड़े और कंघी जैसी पर्सनल चीजों को किसी से भी शेयर न करें और एक्सरसाइज के बाद पसीने वाले कपड़े तुरंत बदलें और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

एक्जिमा से बचाव के उपाय

एक्जिमा से राहत के लिए स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज रखें, ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें, तेज खुशबू वाले साबुन और स्किन को परेशान करने वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें और अगर किसी चीज से एलर्जी होती है तो इसके इस्तेमाल से बचें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. विजय सिंघल के अनुसार, अगर खुजली लंबे समय तक रहे, दाग तेजी से फैलें या घरेलू उपायों से आराम न मिले, तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। ताकि किसी भी गंभीर समस्या से समय रहते बचा जा सके और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। सही बीमारी की पहचान जरूरी है, क्योंकि दाद और एक्जिमा का इलाज अलग-अलग होता है।

निष्कर्ष

रिंगवर्म (दाद) और एक्जिमा दोनों ही स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं, लेकिन इनके लक्षण अलग-अलग होते हैं। रिंगवर्म एक फंगल इंफेक्शन है जो फैल सकता है, जबकि एक्जिमा इंफेक्शन नहीं है और यह अक्सर स्किन की सेंसिटिविटी या एलर्जी से जुड़ा होता है। इसकी समय से पहचान करना जरूरी है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या से समय रहते बचा जा सके। अगर स्किन में खुजली बनी रहने या इससे जुड़ी कोई अन्य समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि इस स्थिति का समय से इलाज किया जा सके और इन समस्याओं से राहत मिल सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • एक्जिमा के क्या लक्षण है?

    एक्जिमा की समस्या होने पर व्यक्ति को ड्राई स्किन, त्वचा के लाल होने, रैशेज होने और त्वचा का रंग बदलने जैसी समस्या होने लगती है। 
  • रिंगवर्म के क्या लक्षण हैं?

    रिंगवर्म की समस्या होने पर त्वचा पर लाल या भूरे रंग के गोलाकार चकत्ते पड़ जाते हैं, जिसमें व्यक्ति को तेज खुजली होने, पपड़ीदार या स्किन के परतदार होने की समस्या होती है। 

Read Next

कोलेजन सप्लीमेंट्स: पाउडर, कैप्सूल या क्रीम, स्किन के लिए क्या है सबसे ज्यादा असरदार?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 18, 2026 20:36 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 18, 2026 20:36 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 18, 2026 20:36 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 18, 2026 20:36 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 18, 2026 20:36 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content