Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

बार-बार बढ़ जाता है एक्जिमा - कारण कहीं आपका खुश्बूदार साबुन या बॉडी वॉश तो नहीं?

कई लोग एक्जिमा के बार-बार बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन क्या ऐसा खुश्बूदार साबुन और बॉडी वॉश के कारण तो नहीं होता है? आइए लेख में जानें। 

कई लोगों को त्वचा से जुड़ी एक्जिमा की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह समस्या लोगों को जेनेटिक, धूल-मिट्टी, जानवरों, परफ्यूम और स्किन इंफेक्शन जैसे कारणों से होती है, लेकिन क्या यह समस्या खुश्बूदार साबुन या बॉडी वॉश या डिटर्जेंट के कारण बढ़ सकती है और क्या इससे स्किन की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है? एक्जिमा के कारण लोगों को कई बार खुजली होने, लाल होने, त्वचा के ड्राई होने और एलर्जी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS & MD - Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi से जानें साबुन और बॉडी वॉश एक्जिमा को कैसे प्रभावित करता है?

क्या खुश्बूदार साबुन, बॉडी वॉश या डिटर्जेंट बढ़ा सकते हैं एक्जिमा?

डॉ. चंदानी जैन गुप्ता के अनुसार, हां, खुश्बूदार साबुन, बॉडी वॉश या डिटर्जेंट जैसी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण व्यक्ति की एक्जिमा की समस्या बढ़ सकती है। इनमें मौजूद कैमिकल्स के संपर्क में लंबे समय तक रहने के कारण स्किन की सेंसिटिविटी के बढ़ने और स्किन से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकती है। जिसके कारण व्यक्ति को त्वचा में जलन होने और खुजली होने जैसी कई समस्याएं हो सकती है। जरूरी नहीं यह परेशानी सब को हो, लेकिन स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा स्क्रब करने या केमिकल वाले फेस वॉश से खराब हो गई स्किन? डॉक्टर से जानें इसे कैसे ठीक करें

डॉ. चंदानी जैन का कहना है, खुशबूदार साबुन में खुशबू को बढ़ाने के लिए ज्यादा कैमिकल्स मिलाए जाते हैं। कुछ लोगों की स्किन इन तत्वों के प्रति सेंसिटिविटी हो सकती है। इसके कारण स्किन के ड्राई होने, खुजली होने और एक्जिमा होने की समस्या हो सकती है।

how can scented soap or body wash trigger eczema explains doctor inside-4

साबुन और बॉडी वॉश के इस्तेमाल बाद होने वाली परेशानियां 

डॉ. चंदानी जैन गुप्ता के अनुसार, अगर नए साबुन, डिटर्जेंट या किसी अन्य प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद बार-बार खुजली, जलन होने, त्वचा के लाल होने और स्किन के ड्राई होने की समस्या हो और ये लक्षण लंबे समय तक और लगातार बने रहें, तो इन संकेतों को नजरअंदाज न करें।

क्या हर खुजली साबुन के कारण ही होती है?

डॉ. चंदानी जैन गुप्ता बताती हैं, हर खुजली या एक्जिमा की समस्या साबुन, बॉडी वॉश या डिटर्जेंट के कारण कारण नहीं होती है। ये समस्या ज्यादा पसीना आने, मौसम में बदलाव होने, स्ट्रेस, धूल-मिट्टी, स्किन के ड्राई होने या किसी अन्य एलर्जी के कारण हो सकती हैं। इसके लिए सिर्फ डिटर्जेंट, साबुन या बॉडी वॉश को नहीं माना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा पसीने से हो सकती हैं स्किन से जुड़ी ये 5 समस्याएं, गर्मियों में सावधानी है जरूरी

एक्जिमा की समस्या में त्वचा का ध्यान कैसे रखें?

डॉ. चंदानी जैन के अनुसार, एक्जिमा की समस्या होने पर नहाने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। इसके लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। नहाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करें, त्वचा की सफाई का ध्यान रखें, कपड़ों को धोने के बाद हाथों को साफ पानी की मदद से अच्छे से धोएं और स्किन को ज्यादा रगड़ने से बचें। ऐसा करने से स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 

निष्कर्ष

अगर किसी व्यक्ति के एक्जिमा के लक्षण बार-बार बढ़ने लगते हैं, तो एक बार डिटर्जेंट, खुशबूदार साबुन और बॉडी वॉश का इस्तेमाल पर ध्यान दें। अगर इन चीजों का इस्तेमाल करने के बाद ये समस्याएं बढ़ती हैं तो इनके इस्तेमाल से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें, लेकिन ध्यान रहे, जरूरी नहीं कि सभी को इन्हीं कारणों से स्किन में खुजली होने या एक्जिमा के लक्षणों को बढ़ावा मिले। ऐसे में हेल्दी स्किन के लिए त्वचा को साफ रखें, स्किन को मॉइस्चराइज करें और त्वचा को ज्यादा रगड़कर साफ करने से बचें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • एक्जिमा के क्या लक्षण है?

    एक्जिमा की समस्या होने पर स्किन में ड्राइनेस होने, त्वचा के लाल होने, त्वचा में चकत्ते होने, पपड़ीदार त्वचा होने, बहुत ज्यादा खुजली होवे, स्किन में दरारें होने, सूजन आने और त्वचा के फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
  • एक्जिमा होने का मुख्य कारण क्या है?

    एक्जिमा की समस्या जेनेटिक्स, इम्यूनिटी के कमजोर होने और हार्ड साबुन, डिटर्जेंट, परफ्यूम, पालतू जानवर, धूल मिट्टी और स्किन इंफेक्शन जैसे पर्यावरणीय ट्रिगर्स के कारण हो सकती है।

Read Next

शुरुआती स्टेज के फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए क्या करें? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 01, 2026 16:54 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jul 01, 2026 16:54 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content