Tue Sep 29, 2026 | 09:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Raman Boddula , Consultant Endocrinologist

अचानक स्‍ट्रेस बढ़ रहा है? हाई कोर्टिसोल लेवल में द‍िख सकते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

शरीर के ल‍िए स्‍ट्रेस बहुत हान‍िकारक है और इससे बचना चाह‍िए। अगर शरीर स्‍ट्रेस में है, तो कोर्ट‍ि‍सोल हार्मोन र‍िलीज होता है और इस वजह से इसे स्‍ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। जानें कोर्ट‍िसोल लेवल बढ़ने के संकेत।
अचानक स्‍ट्रेस बढ़ रहा है? हाई कोर्टिसोल लेवल में द‍िख सकते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाजअचानक स्‍ट्रेस बढ़ रहा है? हाई कोर्टिसोल लेवल में द‍िख सकते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

कोर्टि‍सोल हार्मोन की मदद से स्‍ट्रेस मैनेजमेंट, ब्‍लड शुगर मैनेजमेंट और मेटाबॉल‍िज्‍म की सेहत को बनाए रखने में मदद म‍िलती है, लेक‍िन अगर कोर्ट‍िसोल हार्मोन का लेवल बढ़ जाए, तो शरीर में कई समस्‍याएं हो सकती हैं। अगर आपका भी वजन तेजी से बढ़ रहा है, चेहरा गोल द‍िखने लगता है या कंधों के बीच ज्‍यादा फैट द‍िखने लगता है, तो यह हाई कोर्ट‍िसोल का संकेत हो सकता है। कुछ लोगों को मांसपेश‍ियों में कमजोरी, चलने या उठने में परेशानी, हाई बीपी, लगातार थकान और अन‍िद्रा जैसी समस्‍याएं भी हो सकती हैं। घाव भरने में अध‍िक समय लगना या मुंहासे भी हाई कोर्टि‍सोल लेवल का संकेत हो सकता है। हालांक‍ि, ये लक्षण अन्‍य समस्‍याओं में भी नजर आते हैं इसल‍िए डॉक्‍टर से जांच कराना जरूरी है। आइए जानते हैं कोर्ट‍िसोल लेवल बढ़ने के अन्‍य संकेतों के बारे में। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Raman Boddula, Senior Consultant Endocrinologist At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

 high-cortisol-in-hindihigh-cortisol-in-hindi

साल 2025 में Journal of Alzheimer’s Disease Reports में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, लंबे समय तक हाई कोर्टिसोल लेवल की वजह से याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता प्रभाव‍ित हो सकती है। अध्ययन में यह भी बताया गया क‍ि हाई कोर्ट‍िसोल से बचने के ल‍िए मेटाबॉल‍िक हेल्‍थ को बैलेंस करना अहम हो सकता है।

कोर्ट‍िसोल लेवल बढ़ने के संकेत

  हाई कोर्ट‍िसोल के संकेत 
फैट संबंध‍ित संकेत वजन बढ़ना 
  चेहरा गोल द‍िखना  
  कंधों के बीच ज्‍यादा फैट होना 
त्‍वचा संबंध‍ित संकेत  मुंहासे बढ़ना 
  अनचाहे बाल बढ़ना 
  घाव भरने में अधिक समय लगना 
मह‍िलाओं में द‍िखने वाले संकेत  पीरियड्स अनियमित होना 
  गर्भधारण में समस्या
मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े संकेत  चिंता और चिड़चिड़ापन
  डिप्रेशन
  ध्यान लगाने में परेशानी होना 
अन्‍य संकेत  थकान और कमजोरी 
  हाई बीपी 
  मांसपेश‍ियों में कमजोरी 

मह‍िलाओं में हाई कोर्टि‍सोल लेवल के संकेत

  • महिलाओं में शरीर या चेहरे पर अनचाहे बालों का बढ़ना,
  • पीरियड्स का अनियमित होना,
  • मह‍िलाओं में गर्भधारण करने में परेशानी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • मूड में बदलाव के रूप में चिंता, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन और ध्यान लगाने में परेशानी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- कोर्टिसोल हार्मोन PMOS को कैसे प्रभावित करता है? जानें डॉक्टर से

स्‍टेरॉइड र‍िएक्‍शन और हाई कोर्ट‍िसोल संकेत एक जैसे लगते हैं 

हाई कोर्टि‍सोल के संकेत, स्‍टेरॉइड दवाओं के साइड इफेक्‍ट्स से म‍िलते-जुलते हैं। जो लोग लंबे समय तक स्टेरॉइड दवाएं लेते हैं, उनमें भी हाई कोर्टि‍सोल जैसे संकेत द‍िख सकते हैं। अगर ये लक्षण लगातार बने हुए हैं, बढ़ रहे हैं या एक साथ कई लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से सलाह लें। डॉक्‍टर की सलाह पर सीरम कोर्टि‍सोल टेस्‍ट भी करा सकते हैं।

स्‍टेरॉइड दवाएं अचानक बंद न करें

अगर आप स्टेरॉइड दवाएं लेते हैं, तो उसे लेना अचानक बंद न करें। डॉक्टर लक्षणों की जांच करके जरूरत पड़ने पर कोर्ट‍िसोल टेस्ट की सलाह दे सकते हैं, ताकि इसके पीछे का कारण पता लगाया जा सके और समय पर इलाज शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें- शरीर में कोर्टिसोल का लेवल कितना होना चाहिए? डॉक्टर से जानें ज्यादा होने के क्या हैं नुकसान

एनर्जी लेवल और सॉल्ट इनटेक चेक करें

हाई कोर्ट‍िसोल के दौरान एनर्जी लेवल में बदलाव आता है और लगातार थकान महसूस हो सकती है या सुबह के समय अध‍िक थकान महसूस हो सकती है। अगर लंबे समय तक थकान, कमजोरी, रोज के काम करने में एनर्जी की कमी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके साथ ही, डाइट में नमक की मात्रा को भी चेक करें, खासकर अगर हाई बीपी की समस्‍या है। ये केवल हाई कोर्ट‍िसोल के संकेत हो सकते हैं इसल‍िए पुष्टि के ल‍िए डॉक्‍टर से सलाह लेना न भूलें।

ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने के ल‍िए नींद पूरी करें

कोर्टि‍सोल हार्मोन एड्रेनल ग्लैंड में बनता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोर्ट‍िसोल हार्मोन का स्‍तर भी बढ़ सकता है। ऐसा ग्रोथ हार्मोन के कारण हो सकता है। यह हार्मोन पिट्यूटरी ग्‍लैंड में बनता है। उम्र बढ़ने के साथ ग्रोथ हार्मोन भी कम होने लगता है। हमारे शरीर में मौजूद ग्रोथ हार्मोन, कोर्ट‍िसोल का एंटागन‍िस्‍ट होता है। यानी शरीर में ज‍ितना ज्‍यादा ग्रोथ हार्मोन बढ़ेगा उतना ही ज्‍यादा कोर्ट‍िसोल घटेगा। साथ ही, ज‍ितना ज्‍यादा कोर्टि‍सोल हार्मोन बढ़ेगा, उतना अध‍िक ग्रोथ हार्मोन घटेगा। इसल‍िए शरीर में ग्रोथ हार्मोन को बढ़ाने का प्रयास करना चाह‍िए। इसके ल‍िए नींद पूरी करें। सोने से ग्रोथ हार्मोन का बैलेंस सुधर सकता है। अन‍िद्रा के कारण ग्रोथ हार्मोन का स्‍तर घट सकता है।

IGF हार्मोन र‍िलीज करने के ल‍िए तय समय पर भोजन करें

कोर्ट‍िसोल को कंट्रोल करने के ल‍िए आईजीएफ (Insulin Like Growth Factor or IGF) हार्मोन भी जरूरी है। यह भी कोर्ट‍िसोल हार्मोन को कंट्रोल करने का काम करता है। आईजीएफ हार्मोन ल‍िवर के अंदर बनता है। अगर आईजीएफ हार्मोन का लेवल घटता है, तो ग्रोथ हार्मोन का स्‍तर भी घट सकता है और कोर्टि‍सोल लेवल बढ़ सकता है। इससे बचने के ल‍िए बार-बार भोजन करने से बचें वरना शरीर में इंसुल‍िन हार्मोन बनेगा, लेक‍िन आईजीएफ हार्मोन नहीं बनेगा। यह हार्मोन तब बनता है जब आप भोजन न कर रहे हों। इसल‍िए फ‍िक्‍स समय पर भोजन करें।

IGF हार्मोन कैसे काम करता है?

यह हार्मोन शरीर में फैट बर्न‍िंग प्रक्र‍िया को रेगुलेट करता है और जब हम भूखे होते हैं या फास्‍ट‍िंग फेज होता है, तो यह हार्मोन ब्‍लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है। जबक‍ि इंसुलि‍न हार्मोन खाने के बाद ब्‍लड शुगर लेवल को मैनेज करता है, जबक‍ि आईजीएफ हार्मोन भोजन से पहले शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।

निष्‍कर्ष:

वजन बढ़ना, चेहरा गोल द‍िखना, कंधों के बीच ज्‍यादा फैट द‍िखना, मांसपेश‍ियों में कमजोरी, हाई बीपी, थकान और कमजोरी, मुंहासे बढ़ना, घाव भरने में अध‍िक समय लगना, अनचाहे बालों का बढ़ना, पीर‍ियड्स अन‍ियम‍ित होना, गर्भधारण में समस्‍या, च‍िंता, चिंता, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन और ध्यान लगाने में परेशानी, हाई कोर्ट‍िसोल के लक्षण हो सकते हैं। हालांक‍ि, ये लक्षण अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से भी जुड़े हो सकते हैं इसल‍िए डॉक्‍टर की सलाह पर सीरम कोर्टि‍सोल टेस्‍ट कराएं। कई बार स्‍टेरॉइड दवाओं के र‍िएक्‍शन से भी हाई कोर्ट‍िसोल के संकेत द‍िख सकते हैं। ऐसे में स्‍टेरॉइड का सेवन अचानक बंद न करें, पहले डॉक्‍टर से जांच कराएं। इसके अलावा, कोर्टि‍सोल को कंट्रोल करने के ल‍िए ग्रोथ और आईजीएफ हार्मोन पर गौर करें। अगर आईजीएफ हार्मोन का लेवल घटता है, तो ग्रोथ हार्मोन का स्‍तर भी घट सकता है और कोर्टि‍सोल लेवल बढ़ सकता है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या हाई कोर्टिसोल से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है?

    हां, लंबे समय तक हाई कोर्टि‍सोल लेवल के कारण ब्‍लड शुगर लेवल अन‍ियंत्र‍ित हो सकता है और टाइप 2 डायब‍िटीज का खतरा बढ़ सकता है।
  • हाई कोर्टिसोल और कुशिंग सिंड्रोम में क्या अंतर है?

    हाई कोर्ट‍िसोल एक स्‍ट्रेस हार्मोन है और कुश‍िंग स‍िंड्रोम लंबे समय तक शरीर में हाई कोर्टि‍सोल के कारण होने वाली एक कंडीशन है।

Read Next

→ एक ही इंसान, अलग-अलग पहचान और बदलता व्यवहार, डॉक्‍टर से जानें क्या है Dissociative Identity Disorder?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Health Journalist

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 29, 2026 19:21 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Raman Boddula