Does Nutmeg Help With Erectile Dysfunction In Hindi: इरेक्टाइल डिसफंक्शन, जिसे हम हिंदी में स्तंभन दोष के नाम से जानते हैं। इसका मतलब है कि नपुंसकता यानी सेक्स के लिए पर्याप्त इरेक्शन न होना या बनाए रखने में असमर्थ होना। कभी-कभी इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होना कोई चिंता का विषय नहीं है। इस तरह की परेशानी तनाव, आत्मविश्वास की कमी या पार्टनर के साथ खराब संबंध होने पर हो सकती है। जैसे ही चीजों में सुधार हो जाता है, तो इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी खत्म हो जाती है। इसके लिए, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जीवनशैली को हेल्दी रखें और रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। इरेक्टाइल डिसफंक्शन से निपटने के लिए अच्छी डाइट को भी महत्व दिया जाता है। कुछ लोग इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को कम करने के लिए जायफल का सेवन करते हैं। सवाल है, क्या वाकई जायफल की मदद से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से राहत मिल सकती है? इस बारे में हमने मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले और डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।।
क्या जायफल खाने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को ठीक हो सकती है?- Does Nutmeg Help With Erectile Dysfunction In Hindi
परंपरागत रूप से माना जाता है कि जायफल में कामोत्तेजक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से यौन स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आपको शायद जानकर हैरानी हो कि सदियों से विभिन्न संस्कृतियों में इसका उपयोग किया जाता रहा है। हालांकि, स्तंभन दोष (ईडी) के इलाज में जायफल कितना लाभकारी है, इस संबंध में अब तक पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। लेकिन, जायफल में मिरिस्टिसिन, एलेमिसिन और सेफ्रोल जैसे कंपाउंड होते हैं, जो सेक्सुअल एक्टिविटी पर कुछ प्रभाव डाल सकते हैं। विशेष रूप से मिरिस्टिसिन का कामेच्छा और सेक्सुअल परफॉर्मेंस पर इसके संभावित प्रभावों के लिए अध्ययन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इसमें उत्तेजक गुण होते हैं, जो यौन इच्छा को बढ़ा सकते हैं। इस तरह देखा जाए, तो इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या होने पर जायफल का सेवन किया जा सकता है। लेकिन, इस संबंध में एक्सपर्ट की राय लेना बहुत जरूरी है। वैसे भी किसी चीज का सेवन अधिक मात्रा में नहीं किया जाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: इरेक्टाइल डिस्फंक्शन क्या है और क्यों होता है? डॉक्टर से समझें कारण और इलाज
इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लक्षण- Erectile Dysfunction Symptoms
इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने पर निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं-
- इरेक्शन होने में परेशानी होना
- इरेक्शन बनाए रखने में परेशानी
- यौन इच्छा में कमी
इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास- When To See A Doctor For Erectile Dysfunction In Hindi
इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने पर बेहतर है कि आप इसके शुरुआती लक्षणों पर गौर करें। अगर कुछ समय के लिए यह समस्या हो रही है, तो इसके कारण पर गौर करें। वहीं, अगर आप लंबे समय से इस समस्या से गुजर रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। यहां हम आपको बता रहे हैं इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास-
- अगर किसी व्यक्ति को शीघ्रपतन यानी प्री-मैच्योर और डिलेड इजैक्युलेशन की समस्या हो रही है, तो तुंरत डॉक्टर से संपर्क कर अपनी स्थिति के बारे में बताएं।
- आपको मधुमेह, हृदय रोग या कोई अन्य कोई हेल्थ कंडीशन है। इसके साथ-साथ आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो रही है, तो इसे हल्के में न लें।
- इरेक्टाइल डिसफंक्शन के साथ-साथ किसी और हेल्थ कंडीशन के लक्षण भी नजर आए, तो इसे नजरअंदाज न करें।
कुल मिलाकर, इरेक्टाइल डिसफंक्शन सामान्य समस्या नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिलें। अपनी सेक्सुअल हेल्थ में सुधार के लिए जायफल को डाइट का हिस्सा न बनाएं। इस संबंध में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All Image Credit: Freepik