Doctor Verified

अचानक इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें

Causes of Sudden Erectile Dysfunction in Hindi: कई बार इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या स्थायी नहीं होती है। कुछ मामलों में इरेक्शन की समस्या केवल एक शॉर्ट टाइम के लिए हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अचानक इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से समझें


Causes of Sudden Erectile Dysfunction in Hindi: इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) एक प्रकार का यौन रोग या प्रजनन अंगों से जुड़ी समस्या है। इस बीमारी में सेक्स करने के लिए मरीज को पर्याप्त इरेक्शन नहीं आता है। इसके चलते मरीज सेक्स को ठीक तरीके से इंजॉय नहीं कर पाते हैं। आमतौर पर इस समस्या का इलाज अगर जल्दी शुरू कर दिया जाए तो ऐसे में इरेक्टाइल डिसफंक्शन ठीक हो सकता है। हालांकि, इलाज में देरी होने पर कई बार आपको लंबे समय तक आपको इसका इलाज कराना पड़ सकता है। यह समस्या आमतौर पर व्यवाहित जीवन को प्रभावित कर सकती है। कई बार इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या स्थायी नहीं होती है।

कुछ मामलों में इरेक्शन की समस्या केवल एक शॉर्ट टाइम के लिए हो सकती है। आम भाषा में इसे सडन इरेक्टाइल डिसफंक्शन कहा जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो घबराएं नहीं यह समस्या कुछ समय के लिए भी हो सकती है। इस बारे में हमने मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की। आइये जानते हैं अचानक इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) होने के क्या कारण हो सकते है? (Can Anxiety Lead to Erectile Dysfunction in Hindi) - 

अचानक इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) होने के क्या कारण हो सकते है? Causes of Sudden Erectile Dysfunction in Hindi 

1. ज्यादा शराब पीना (Excessive Alcohol Can Cause Sudden Erectile Dysfunction in Hindi)

ज्यादा शराब पीना अचानक इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने का एक सामान्य कारण है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आप शराब ज्यादा मात्रा में पीते हैं तो इससे कुछ समय के लिए इरेक्शन लॉस (Alcohol Can Lead to Erectile Loss) हो सकता है। दरअसल, शराब पीने के बाद नर्वस सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है, जिससे कई बार नर्व फंक्शन डैमेज हो सकते हैं। इससे ईडी की समस्या हो सकती है। 

masturbation-inside

2. स्ट्रेस और एंग्जाइटी (Stress Anxiety Can Cause Sudden Erectile Dysfunction in Hindi)

अचानक इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने के पीछे स्ट्रेस और एंग्जाइटी को एक बड़ा कारण माना जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि सेक्स करने से पहले आपको मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी है। अगर आप स्ट्रेस या एंग्जाइटी में हैं तो संभव है कि आप ठीक तरह से सेक्स को इंजॉय नहीं कर पाएं। कई बार ज्यादा स्ट्रेस सलेने से इरेक्शन नहीं होने की समस्या हो सकती है। हालांकि, यह कुछ समय के लिए हो सकती है। जब आप तनाव लेना कम कर देते हैं तो इससे इरेक्शन बेहतर हो सकता है। 

3. हार्ट से जुड़ी बीमारियां (Heart Diseases Can Cause Sudden Erectile Dysfunction in Hindi)

अगर आपका कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम ठीक नहीं है तो हो सकता है कि आपको अचानक से इरेक्शन नहीं होने का सामना करना पड़े। ऐसी स्थिति में ब्लड फ्लो सुचारू रूप से नहीं होता है, जिसके चलते इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है। इसलिए इससे बचने के लिए सबसे पहले आपको अपने हार्ट को दुरुस्त रखना जरूरी है। 

goodmood-inside

4. संबंध में समस्या आना (Relationship Problems Can Sudden Erectile Dysfunction in Hindi)

कुछ मामलों में अगर कपल के बीच संबंध ठीक नहीं है तो (Relationship Problems Can Cause Erectile Dysfunction) इसके चलते भी आपको अचानक होने वाले इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है। दरअसल, जब आप अपने पार्टनर से ठीक तरह से बात नहीं करते हैं या आपके बीच संबंधी ठीक नहीं हैं तो इससे आपको ईडी की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ED) को मैनेज करने में मददगार हो सकते हैं ये 5 फूड्स, जानें डॉक्टर से

5. ज्यादा दवाएं खाना (Medications Can Cause Sudden Erectile Dysfunction in Hindi)

अगर आप किसी बीमारी की लंबे समय से दवाएं खा रहे हैं तो कई बार आपको अचानक से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है। दरअसल, ऐसे में कई बार मरीज को डिप्रेशन या ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है, जिससे मरीज को इरेक्शन में समस्या आ सकती है। 

Read Next

सच में Work From Home के बजाय Office से काम करने पर मानसिक स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा रहता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer