Doctor Verified

सामान्य और असामान्य पीरियड्स के बीच क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें

अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं को अनियिमत पीरियड्स जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई महिलाएं नॉर्मल और असामान्य पीरियड्स में अंतर नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आइए लेख में जानें सामान्य और असामान्य पीरियड्स में क्या अंतर है?
  • SHARE
  • FOLLOW
सामान्य और असामान्य पीरियड्स के बीच क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें


Normal And Abnormal Periods In Hindi: अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण बहुत सी महिलाएं अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान रहती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं पीरियड्स के बदलाव और असामान्य पीरियड्स के समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में  इस समस्या पर ध्यान न देने से महिलाओं को आगे चलकर पीसीओएस, पीसीओडी और एनीमिया जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। असामान्य पीरियड्स इन समस्याओं का लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित माहेश्वरी चिकित्सालय की वरिष्ठ सलाहकार प्रसूति एवं स्त्री रोग डॉ. वंदना भराड़िया से जानें सामान्य और असामान्य पीरियड्स के बीच क्या अंतर होता है और इनमें क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

सामान्य और असामान्य पीरियड्स में अंतर? - Difference Between Normal And Abnormal Periods?

सामान्य और असामान्य पीरियड्स के बीच अंतर समझना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह अंतर पीरियड्स की अवधि, ब्लड की मात्रा और इससे जुड़े अन्य लक्षण दिख सकते हैं। इससे शारीरिक स्वास्थ्य पर असर होता है। ऐसे में इनको नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें। आइए जानें सामान्य और असामान्य पीरियड्स के बीच अंतर के बारे में -

सामान्य पीरियड्स में दिखते हैं ये लक्षण - Symptoms During Normal Periods In Hindi

पीरियड्स की अवधि

आमतौर पर सामान्य पीरियड्स हर महीने 28 दिनों के अंतराल पर पीरियड्स आते हैं। हालांकि, महिलाओं को पीरियड्स 21 से 35 दिनों के बीच अलग-अलग आ सकते हैं और इसे सामान्य माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Abnormal Menstruation: असामान्य मासिक धर्म के ये हैं 8 प्रकार, आप भी जानें इनके बारे में

what is the difference between normal and abnormal periods in hindi 01

कितने दिन तक रहते हैं पीरियड्स

सामान्य पीरियड्स के दौरान महिलाओं को 3 से 7 दिनों तक ब्लीडिंग होती है। यह हेल्दी पीरियड्स के लक्षणों में से एक है। हालांकि समय के साथ पीरियड्स के दिनों में बदलाव आ सकते हैं।

नॉर्मल ब्लड फ्लो

हेल्दी पीरियड्स का पता ब्लड फ्लो से भी पता चलता है। नॉर्मल पीरियड्स की स्थिति में ब्लड फ्लो सामान्य रहता है। इसके अलावा, सामान्य पीरियड्स में ब्लड का रंग गहरा लाल रहता है, जो हेल्दी पीरियड्स के लक्षणों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: किस तरह का पीरियड ब्लड असामान्य होता है? जानें डॉक्टर से

असामान्य पीरियड्स में दिखते हैं ये लक्षण - Symptoms During Abnormal Periods In Hindi

पीरियड्स की अवधि

असामान्य पीरियड्स होने की स्थिति में महिलाओं को 21 दिनों से कम या 35 दिनों से अधिक समय के अंतराल पर पीरियड्स हो सकते हैं। इसके अलावा, कई बार 3 बार या इससे ज्यादा पीरियड्स के मिस होने की समस्या भी हो सकते है। ये स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में इसको नजरअंदाज न करते हुए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

कितने दिन तक रहते हैं पीरियड्स

असामान्य पीरियड्स के होने पर महिलाओं को 2 दिन से कम या 7 दिनों से अधिक समय तक पीरियड्स चल सकते हैं। इस दौरान महिलाओं के स्पॉटिंग की समस्या या पीरियड्स अनियमित होने की समस्या भी सकती है। ऐसा स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के कारण हो सकता है।

असामान्य ब्लड फ्लो

कई महिलाओं को स्पॉटिंग होने से, अधिक या हल्की ब्लीडिंग होने की समस्या हो सकती है। कई बार इसके कारण ब्लड के पुराना दिखने और डार्क हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करते हुए, डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

हेल्दी पीरियड्स के लिए क्या करें? - What To Do For Healthy Periods?

हेल्दी पीरियड्स के लिए नियमित रूप से हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें, प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचें, नियमित एक्सरसाइज करें, स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन करें और पर्याप्त पानी पिएं। इससे हेल्दी पीरियड्स के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

कई बार महिलाएं सामान्य और असामान्य पीरियड्स में अंतर नहीं समझ पाती हैं, जो अच्छे से स्वास्थ्य के लिए समझना जरूरी है। पीरियड्स की अवधि, ब्लीडिंग के टाइम, ब्लड फ्लो और ब्लड के रंग में कोई भी बदलाव दिखने पर इसको नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। पीरियड्स का असामान्य होना स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का लक्षण हो सकते हैं। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

Genitourinary Syndrome of Menopause (GSM) क्या है? डॉक्टर से जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Disclaimer