Doctor Verified

मिसकैरेज होने के कितने समय बाद पीरियड्स आते हैं? जानें डॉक्टर से

क्या आप जानते हैं मिसकैरेज होने के कितने समय बाद पीरियड्स आना जरूरी होता है? आइये एक्सपर्ट से समझें इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
मिसकैरेज होने के कितने समय बाद पीरियड्स आते हैं? जानें डॉक्टर से


When will the period start after a miscarriage: मिसकैरेज हर महिला के लिए मुश्किल समय होता है। इस दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मिसकैरेज के बाद बॉडी में कई हार्मोनल चेंजेस होते हैं। ऐसे में बॉडी हील के साथ खुद को क्लीन भी करती है। हार्मोनल चेंजेस के कारण ही महिलाओं की इमोशनल हेल्थ में भी बदलाव होते हैं। ऐसे में उन्हें ज्यादा सपोर्ट और केयर की जरूरत होती है। मिसकैरेज के कारण पीरियड्स साइकिल पर भी असर नजर आता है। प्रेग्नेंसी के दौरान पीरियड्स रुक जाते हैं। लेकिन मिसकैरेज होने के बाद ये पीरियड्स शुरू होने में समय लेते हैं। क्या आप जानते हैं मिसकैरेज के कितने समय बाद पीरियड्स आते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि नई दिल्ली स्थित एलांटिस हेल्थकेयर के आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड और चेयरमैन डॉ. मनन गुप्ता से।

1 (18)

मिसकैरेज होने के कितने समय बाद पीरियड्स शुरू होते हैं? When Periods Starts After Miscarriage

मिसकैरेज होने के बाद पीरियड्स शुरू होने का समय हर महिला में अलग-अलग हो सकता है। अधिकतर मामलों में मिसकैरेच के 4 से 6 सप्ताह बाद पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को मिसकैरेज के बाद पीरियड्स काफी देरी से शुरू होते हैं। मिसकैरेज के बाद पीरियड्स शुरू होना हार्मोनल इंबैलेंस, मिसकैरेज के दौरान प्रेग्नेंसी की स्टेज और महिला की ओवरऑल हेल्थ पर निर्भर करता है। इसमें अगर प्रेग्नेंसी के दौरान कोई कॉम्प्लिकेशन रही हो या मिसकैरेज प्रेग्नेंसी में लेट स्टेज पर हुआ हो, तो पीरियड्स शुरू होने में समय ज्यादा भी लग सकता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान कौन-सी गलतियां मिसकैरेज का कारण बन सकती हैं? जानें डॉक्टर से

मिसकैरेज के बाद पीरियड्स साइकिल में क्या बदलाव आते हैं? How Periods Cycle Changes After Miscarriage

हार्मोन्स रेगुलेट होने में समय लगना

मिसकैरेज के बाद बॉडी में हार्मोन्स रेगुलेट होने में समय लगता है। खासकर ह्यूमनकोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन हार्मोन, जो पीरियड्स साइकिल दुबारा शुरू होने से पहले जीरो तक गिरना चाहिए। अगर मिसकैरेज अधूरा था या इसमें डीएंडसी (डाइलेशन और क्यूरेटेज) जैसी मेडिकल हेल्प की जरूरत थी, तो पीरियड्स शुरू होने से पहले ट्रीटमेंट लंबे समय तक चलता है।

पीरियड्स फ्लो अलग होना

मिसकैरेज के बाद होने वाले पहले पीरियड्स नॉर्मल पीरियड्स साइकिल से अलग होते हैं। ऐसे में कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है, तो कई महिलाओं को नॉर्मल ब्लीडिंग रहती है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिला गिर जाए, तो क्या करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

क्रैम्प्स ज्यादा होना

मिसकैरेज के बाद होने वाले पहले पीरियड्स में कई महिलाओं को क्रैम्प्स भी ज्यादा होते हैं, तो कुछ महिलाओं का पीरियड्स फ्लो इर्रेगुलर रहता है। इमोशनल और फिजिकल स्ट्रेस भी मेंस्ट्रुअल इरेगुलेरिटी की वजह बन सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर मिसकैरेज होने के 8 सप्ताह बाद तक पीरियड्स नहीं आते, तो यह इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है।
  • ऐसे में फीवर, डिस्चार्ज से स्मेल आना या बहुत ज्यादा दर्द होने जैसे संकेत नजर आ सकते हैं। ऐसे में बिना देरी किये डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए।
  • मिसकैरेज में रिकवरी हर महिला के लिए अलग-अलग हो सकती है। मिसकैरेज के तुरंत बाद दुबारा कंसीव करने में जल्दबाजी न करें। अपनी बॉडी को हील होने में समय दें।

लेख में हमने एक्सपर्ट से समझा मिसकैरेज के बाद पीरियड्स साइकिल में क्या-क्या बदलाव होते हैं। साथ ही, मिसकैरेज के बाद हील होने पर के लिए महिला को किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग (मेनोरेजिया) कितने समय तक रह सकती है? डॉक्टर से जानें कब है खतरे का संकेत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version