Doctor Verified

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग (मेनोरेजिया) कितने समय तक रह सकती है? डॉक्टर से जानें कब है खतरे का संकेत

What is Menorrhagia and How Long can it Last : पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग की समस्या कितने समय तक चल सकती है? आइए डॉक्टर से जानते हैं कि मेनोरेजिया क्या है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग (मेनोरेजिया) कितने समय तक रह सकती है? डॉक्टर से जानें कब है खतरे का संकेत


What is Menorrhagia and How Long can it Last : पीरियड्स अपने आप में कोई समस्या नहीं होते हैं। हालांकि, इनकी वजह से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग की समस्या का सामना कर रही होती हैं। आमतौर पर महिलाएं इस स्थिति को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हैवी ब्लीडिंग की इस समस्या को मेडिकल भाषा में मेनोरेजिया कहा जाता है? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में डॉ. आस्था दयाल, निदेशक- प्रसूति एवं स्त्री रोग सीके बिड़ला अस्पताल गुरुग्राम (Dr. Astha Dayal, Director- Obstetrics & Gynaecology CK Birla Hospital Gurugram) से जान लेते हैं।

मेनोरेजिया क्या है?- What is Menorrhagia

heavy bleeding

बता दें कि मेनोरेजिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या होती है। आइए मेनोरेजिया के कारणों के बारे में जानते हैं:

  • हार्मोनल असंतुलन: बता दें कि हार्मोनल असंतुलन की वजह से महिलाओं को मेनोरेजिया की समस्या हो सकती है।
  • गर्भाशय की समस्याएं: गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं, जैसे कि फाइब्रॉएड या पॉलीप्स, मेनोरेजिया का कारण बन सकती हैं।
  • थायराइड की समस्या: थायराइड की समस्याएं, जैसे कि हाइपोथायरायडिज्म, मेनोरेजिया के पीछे की वजह बन सकती हैं।
  • ब्लड डिसऑर्डर: हीमोफीलिया जैसे ब्लड डिसऑर्डर मेनोरेजिया का कारण बन सकते हैं।
  • कुछ दवाएं: बता दें कि कुछ दवाओं, जैसे कि एंटीकोआगुलंट्स मेनोरेजिया की स्थिति का कारण बन सकते हैं।

मेनोरेजिया के लक्षण क्या हैं?- What are the Symptoms of Menorrhagia

इस बीमारी के कुछ आम लक्षण हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि ये कौन-से संकेत हैं?

  • हैवी ब्लीडिंग : मेनोरेजिया का सबसे आम लक्षण अत्यधिक रक्तस्राव है।
  • लंबे समय तक ब्लीडिंग : मेनोरेजिया में ब्लीडिंग लंबे समय तक रहता है।
  • पेट में दर्द : मेनोरेजिया में पेट में दर्द हो सकता है।
  • थकान और कमजोरी: मेनोरेजिया में थकान और कमजोरी हो सकती है।
  • एनीमिया : मेनोरेजिया में एनीमिया हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की है समस्या तो ये हो सकता है मेनोरेजिया के लक्षण, जानें कारण और उपचार

मेनोरेजिया की स्थिति खराब कब हो सकती है?- When can the Condition of Menorrhagia Get Worse

मेनोरेजिया या पीरियड्स के दौरान भारी ब्लीडिंग की समस्या चिंताजनक तब हो जाती है, जब यह सात दिनों से ज्यादा समय तक रहती है। एक सामान्य मासिक धर्म चक्र आमतौर पर चार से पांच दिनों तक चलता है, जिसमें औसतन 30-40 मिलीलीटर ब्लड की हानि होती है। हालांकि, मेनोरेजिया में ब्लीडिंग एक सप्ताह से ज्यादा समय तक जारी रह सकती है, जिसमें प्रति साइकिल 80 मिली से ज्यादा खून की हानि हो सकती है। अगर आपके पीरियड्स लगातार 7 दिनों से ज्यादा रहते हैं या दैनिक गतिविधियों में बाधा डालते हैं, तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है। इस स्थिति के सामान्य कारणों में हार्मोनल असंतुलन, गर्भाशय फाइब्रॉएड, पॉलीप्स, एडेनोमायोसिस, थायराइड विकार और ब्लीडिंग विकार शामिल हैं।

मेनोरेजिया का ट्रीटमेंट जरूरी क्यों है?-  Why is Treatment of Menorrhagia Necessary

कुछ मामलों में, लंबे समय तक ब्लीडिंग एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया या कैंसर जैसी ज्यादा गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकती है। बता दें कि एनीमिया के कारण बड़े रक्त के थक्के, थकान, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर गंभीर दर्द के साथ ब्लीडिंग की समस्या 10 दिनों से ज्यादा रहती है और आपको हर घंटे पैड या टैम्पोन बदलने की आवश्यकता होती है, तो मेडिकल अटेंशन की जरूरत है। बता दें कि मेनोरेजिया का ट्रीटमेंट न करवाने से आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया और ज्यादा थकान होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे ओवरऑल हेल्थ और जीवन की क्वालिटी पर बुरा असर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- वेट लॉस करने से मेंस्ट्रुअल साइकिल पर क्या असर पड़ता है? जानें एक्सपर्ट से

मेनोरेजिया की स्थिति से बचाव के लिए आपको हार्मोनल थेरेपी और दवाओं से लेकर गंभीर मामलों में सर्जरी करवाने की भी जरूरत पड़ सकती है। इस स्थिति के प्रारंभिक निदान और उचित प्रबंधन के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करने और आगे की जटिलताओं को रोकने में मदद मिल सकती है। आपको पीरियड्स के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग की समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

Read Next

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version