आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान और बढ़ते प्रदूषण ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है। खासकर, प्रजनन क्षमता यानी फर्टिलिटी पर इसका प्रभाव साफ नजर आ रहा है। तनाव, अनियमित दिनचर्या और फिजिकल एक्टिविटी की कमी ने महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ दिया है, जिससे पीसीओएस, पीसीओडी और एंडोमेट्रियोसिस जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। खराब खानपान, जैसे जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन, शरीर में पोषण की कमी का कारण बनता है। इसके साथ ही, काम का तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी महिलाओं में अनियमित पीरियड्स का कारण बन रही है। ऐसे में चंद्र नमस्कार जैसे योगासन बेहद लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस लेख में योग एक्सपर्ट स्मृति से जानिए, महिलाओं के लिए चंद्र नमस्कार के फायदे क्या-क्या हैं?
महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए चंद्र नमस्कार - Chandra Namaskar Benefits for Women Fertility
चंद्र नमस्कार, योग की एक प्राचीन विधि है, जो महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने में मदद करती है। योग एक्सपर्ट स्मृति के अनुसार, "चंद्र नमस्कार महिलाओं के ल्यूटियल फेज (मासिक धर्म चक्र के दूसरे चरण) में विशेष रूप से लाभकारी है। यह महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य को सुधारने में सहायक होता है।"
इसे भी पढ़ें: ओवरी को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये 7 सुपरफूड्स, एक्सपर्ट से जानें फायदे
1. मासिक धर्म चक्र को नियमित करना - Regulates Menstrual Cycle
चंद्र नमस्कार मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है। यह शरीर को तनाव मुक्त कर ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे मासिक धर्म चक्र (पीरियड्स) नियमित होता है।
2. फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार - Works on Infertility
यह योगासन प्रजनन अंगों में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। यह न केवल बांझपन (Infertility) के लिए फायदेमंद है, बल्कि गर्भधारण की संभावना को भी बढ़ाता है।
3. एएमएच लेवल को सुधारना - Improves AMH Levels
एएमएच लेवल महिलाओं की फर्टिलिटी (AMH improvement exercises) का एक मुख्य संकेतक है। नियमित रूप से चंद्र नमस्कार करने से एएमएच लेवल को बेहतर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: ओवेरियन सिस्ट की समस्या दूर करने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, मिलेगा फायदा
4. ओवरी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना - Improves Ovarian Health
चंद्र नमस्कार पीसीओएस (PCOS) और पीसीओडी (PCOD) जैसी स्थितियों को नियंत्रित करता है। यह अंडाशय (ओवरी) के स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर महिलाओं की फर्टिलिटी को सुधारता है।
5. एंडोमेट्रियोसिस और फायब्रॉयड्स में राहत - Relieves Endometriosis and Fibroids
चंद्र नमस्कार एंडोमेट्रियोसिस और फायब्रॉयड्स के दर्द को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।
6. गर्भाशय को मजबूत बनाना - Strengthens the Uterus
यह योगासन गर्भाशय की मांसपेशियों को मजबूत (Yoga for uterus strength) करता है, जिससे गर्भधारण आसान हो जाता है। यह खासकर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है, जो बार-बार गर्भपात का सामना कर चुकी हैं।
चंद्र नमस्कार मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। यह मोटापे से जुड़ी फर्टिलिटी समस्याओं को भी दूर करता है। चंद्र नमस्कार शरीर को संतुलित करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह शारीरिक शक्ति और सहनशक्ति को भी बढ़ाता है।
निष्कर्ष
महिलाओं की फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए चंद्र नमस्कार एक प्रभावी योग अभ्यास है। यह न केवल प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य को भी संतुलित करता है। इसे अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं और डॉक्टर की सलाह से इसे करें।
View this post on Instagram
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version