पिंडलियों यानि पैर के नीचे के हिस्से में दर्द होना एक आम समस्या है, जो आमतौर पर ठीक हो जाती है। आमतौर पर वेरिकोज वेन्स, खराब ब्लड सर्कुलेशन और खराब लाइफस्टाइल होने पर यह समस्या होती है। कई बार गंभीर चोट लगना भी पिंडलियों में दर्द होने का कारण बन सकता है। कई बार दवाएं लेने के बजाय आप योग और शारीरिक गतिविधियां बढ़ाकर भी इसे ठीक कर सकते हैं। चलिए दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैं पिंडलियों के दर्द से राहत पाने के तरीके।
क्यों होता है पिंडलियों में दर्द
- पिंडलियों में दर्द होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- बहुत ज्यादा एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से भी पिंडलियों और पैरों में दर्द हो सकता है।
- पिंडलियों में दर्द होने के पीछे विटामिन बी और विटामिन12 की कमी होना भी शामिल है।
- शरीर में आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की कमी होने पर भी पिंडलियों में दर्द हो सकता है।
- अगर आपकी शरीर में पानी की कमी है तो भी यह समस्या हो सकती है।
- इसके लिए आपको साइटिका के दर्द को भी मैनेज करने की जरूरत है।
View this post on Instagramटॉप स्टोरीज़
पिंडलियों के दर्द से राहत पाने के तरीके
- पिंडलियों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार करने की जरूरत है।
- इसके लिए आपको शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। ऐसे में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
- इसके लिए आपको विटामिन डी और विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करना है।
- पिंडलियों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको आयरन और मैग्नीशियम की कमी को भी पूरा करना है।
- अगर आपको नसों से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या है तो ऐसे में लापरवाही करने के बजाय चिकित्सक से मिलें।
- इसके लिए आप प्रभावित हिस्से पर आइस पैक से सिकाई भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Foot Pain: सर्दियों में सुबह उठकर होता है पैरों में दर्द? जानें कारण और राहत के लिए अपनाएं ये 5 उपाय
पिंडलियों का दर्द ठीक करने के तरीके
- इसके लिए आपको कोई गर्म कपड़ा बांधकर रखना चाहिए, जिससे इंजरी होने की आशंका कम हो सके।
- इसके लिए आप किसी सूती कपड़े में बर्फ के टुकड़े बांधकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।
- पिंडलियों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको भरपूर मात्रा में आराम भी करना चाहिए।